Blog

शुक्रवार, 30 जून 2017

मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इण्टर कॉलेज,स्टेशन रोड,सिंगरामऊ जौनपुर

आदरणीय अभिभावक महोदय, प्रणाम,
आप सभी को सादर अवगत कराना है कि दिनांक 01जुलाई 2017, दिन शनिवार से विद्यालय ओपेन हो रहा है। अतः आप अपने बच्चे का समय से एडमिशन करवाएँ, तथा शिक्षण कार्य को सुचारु रूप से चलाने मे अपना सहयोग प्रदान करें।
                           
  प्रबन्धक                                     प्रधानाचार्य
 डॉo संजय सिंह                          अंतिमा सिंह                    (पत्रकार -दैनिक जागरण)
7275505258 ,
7275272702

केक काट कर मनाया जाएगा अखिलेश का जन्मदिवस

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिवस शनिवार को पूरे प्रदेश में सादगी से मनाया जाएगा।सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के 45 वां जन्मदिवस पर अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, रक्तदान, गरीबों को भोजन आदि का आयोजन होगा। एक जुलाई को वृक्षारोपण भी है, इसलिए पार्टी का हर कार्यकर्ता कम से कम पांच पेड़ लगाएगा। अखिलेश यादव के जन्मदिन के आयोजन को लेकर नौजवानों में भारी उत्साह है। नौजवानों का मानना है कि अखिलेश जी उनके प्रेरणास्रोत हैं। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रातः साढ़े दस बजे समारोह पूर्वक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया जाएगा। यहां केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी जाएगी। पार्टी के सभी प्रमुख नेता इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। श्री जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट भवन में भी श्री यादव के जन्मदिन पर मिष्ठान्न का वितरण होगा। समाजवादी छात्रसभा तथा श्री मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से कल पार्टी मुख्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

गोधना त्रिमुहानी के पास बुलट के धक्के से बालिका की मौत

जौनपुर/मीरगंज दो घण्टे तक चक्का जाम कर ग्रामीणों ने किया विरोध
सी•ओ• समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर रही तैनात। दो घंटे लगे जाम से वाहनों की लगी लम्बी कतार
29 जून 2017 कुदरत के खेल निराले होते है कब किसके साथ क्या घटित हो जाय यह विधाता को छोड़ किसी को नही पता होता । कुछ इसी तरह की घटना गुरूवार की सुबह सुबह  क्षेत्र स्थित गोधना ग्राम निवासी डब्बू सरोज की 8 वर्षीय पुत्री ख़ुशी सरोज के साथ घटित हुआ जो अपनी चाची के साथ ब्रह्मबाबा का दर्शन करने के लिए जा रही थी। की रास्ते मे बुलट गाड़ी की चपेट में आ गयी जिससे रास्ते मे ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी । घटना सुबह 8 बजे की है।          
बताते है कि क्षेत्र के जंघई मछलीशहर मार्ग पर स्थित गोधना त्रिमुहानी पर बुलट के धक्के से बालिका की मौत  पर गुस्साए परिजन शव को जंघई मछलीशहर मार्ग पर रख जाम लगा दिया। उनका कहना था कि कान में ईयर फोन डाल कर तेज रफ़्तार से बुलेट मोटर साइकिल चला रहे पडोसी गाँव के युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिफ्तार किया जाए।घटना की सुचना पाते ही थानाध्यक्ष मीरगंज अशोक कुमार मौके पर पहुच गए। और लोगो को समझाने बुझाने का प्रायस करने लगे किन्तु लोगों ने जाम नहीं हटाया, और उच्चाधिकारियों के आने की मांग करने लगे। 
सूचना पाकर मौके पर क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जया शांडिल्य सहित कई थानों की पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुँच गयी । 
क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के काफी समझाने के बाद परिजनों सहित भीड़ ने दो घंटे बाद  जाम समाप्त किया । लगभग दो घण्टे लगे जाम के चलते चार दर्जन से अधिक वाहनों की लंबी  कतार लग गयी । जिससे चिलचिलाती धूप में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। 
एक सवाल के जवाब में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जया शांडिल्य  का कहना था कि यह माता पिता के लिए सहन करना बड़ी कठिन है जिसकी पूर्ति नही किया जा सकता किंतु शासन प्रशासन द्वारा मृतक बालिका के परिजन को यथा संभव आर्थिक मदद दिलाये जाने का भरपूर आश्वासन दिलाया ।      
                    इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज ने बताया की पीड़ित परिजनों के तहरीर पर  आरोपी चौकी कला गाँव निवासी के नाम मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवर घर से उड़ाया


खेतासराय जौनपुर जैगहां गांव में बुधवार की रात चोरों ने शाहनुल्लाह के घर में घुसकर नगदी समेत लाखों का जेवर पार कर दिया।गुरुवार को सुबह घर के पीछे लगे चैनल व दरवाजे का ताला टूटा देख परिजन हैरत में पड़ गये।घर के पीछे एक पोखरे में सूटकेस व बाक्स टूटा मिला।भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है।मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी।
परिजनों के अनुसार घर के अगले हिस्से के कमरे में परिजन सोये थे।गुरुवार को सुबह परिजन उठे तो घर के पीछे का दरवाजा खुला था।घर के अंदर एक कमरे में रखा जेवरों से भरा सूटकेस व एक बड़ा बाक्स गायब था।जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।घर के पीछे स्थिति पोखरे में सूटकेस व बाक्स टूटा मिला।जहां बाक्स के अंदर रखे कपड़े बाहर इधर उधर बिखरे मिले।सूटकेस में रखे सोने चांदी के कीमती जेवर गायब थे।
शाहनुल्लाह के पुत्र कामिल के अनुसार चोरों के हाथ 20 हजार रुपये व उसकी भाभी शबाना के सोने की चूड़ी, लाकेट, कान का झाला,  गले का हार, टीका तथा मां का लाकेट आदि कीमती सामान हाथ लगे हैं।चोरी गये जेवरात की कीमत लगभग 3 लाख रुपये बतायी जा रही है।घर पर केवल कामिल व उसकी मां थी।दोनों आगे वाले कमरे में सोये थे।कूलर की आवाज से उन्हें आहट नहीं मिला।जिससे चोर अपने मकसद में कामयाब हो गये।

मायावती को सहारनपुर जाने की अनुमति देना प्रशासनिक भूल : योगी


लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर की घटनाओं को राजनीतिक साजिश करार देते हुए आज स्वीकार किया कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती को वहां जाने की अनुमति देना प्रशासनिक भूल थी।
श्री योगी ने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर यहां एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा कि सहारनपुर की घटनाओं के पीछे राजनीतिक साजिश थी। कुछ लोग राज्य का माहौल खराब करना चाहते थे, लेकिन समय रहते इस पर काबू पा लिया गया। वह सुश्री मायावती को सहारनपुर जाने की अनुमति देने को प्रशासनिक भूल मानते हैं।                         मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 24 घंटे के राजनीतिज्ञ नहीं हैं। वह समाज की सेवा के लिये इस क्षेत्र में आये हैं। लोगों की पूरी क्षमता के साथ सेवा कर रहे हैं। इसमे वह अपना शत-प्रतिशत योगदान देने की कोशिश कर रहे हैं। सेवा करने के बाद वह अन्तत: गोरखपुर लौट जायेंगे। गोरखपुर के गोरक्षपीठ के वह पीठाधीश्वर भी हैं।
वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) को उन्होंने व्यापारियों और उपभोक्ताओं के हित में बताते हुए दावा किया कि इससे इंस्पेक्टर राज खत्म हाेगा। जनता को राहत मिलेगी। इसे लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उन्होंने धन्यवाद भी दिया।

गुरुवार, 29 जून 2017

यूपी में आया मानसून, पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी


लखनऊ अपने निर्धारित समय से करीब बारह दिन देरी के साथ दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने बिहार के रास्ते पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। मौसम निदेशक जे.पी.गुप्ता ने प्रदेश में मानसून की आमद की पुष्टि करते हुए कहा कि अगले दो दिन के भीतर मानसून पूरे उत्तर प्रदेश को अपने दायरे में ले लेगा। मौसम निदेशक के अनुसार गुरूवार को राजधानी लखनऊ के अलावा प्रदेश विभिन्न इलाकों में हुई बारिश मानसून की बारिश है। मानसून की इस पहली जोरदार बारिश से पिछले कई दिनों से उमस भरी चिपचिपी गर्मी से बेहाल जनजीवन को बड़ी राहत मिली है। एक सवाल के जवाब में मौसम निदेशक ने कहा कि वैसे तो तो प्रदेश में मानसून आने की सामान्य तिथि 18 जून होती है मगर अक्सर यह अपने निर्धारित समय से लेट हो जाता है। इस बार भी प्रदेश में मानसून 18 जून के बजाए 29 जून को आया। श्री गुप्त ने बताया कि अगले चौबीस घण्टों के दरम्यान पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा ब्यौरे के अनुसार मध्य प्रदेश, बिहार और पूर्वी उ.प्र. में मानसून सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही इसके पश्चिमी उ.प्र., राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, उत्तराखण्ड, हरियाणा में भी अगले कुछ दिनों में सक्रिय होने के आसार बन गये हैं।बीते चौबीस घण्टों के दरम्यान प्रदेश में सबसे अधिक 15 सेण्टीमीटर बारिश अलीगढ़ में रिकार्ड की गयी। इसके अलावा गरौठा में 10, अतरौली में 9, कालपी, ठाकुरद्वारा, जलेसर में 8-8, इगलास में 7, धामपुर में 6, गौतमबुद्धनगर, अनूपशहर, एटा, नरौरा, झांसी व कायमगंज में 5-5 सेण्टीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी। मौसम विभाग को अनुमार है कि शुक्रवार तीस जून को पूरे प्रदेश में हल्की से सामान्य बारिश होगी। पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। पहली व दूसरी जुलाई को भी पूरे प्रदेश में बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है।

नसीमुद्दीन की विधान परिषद सदस्यता खत्म करने के लिए बसपा ने दायर की याचिका


लखनऊ बहुजन समाज पार्टी ने विधान परिषद के सभापति के सामने विधान परिषद सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सदस्यता खत्म करने के लिए याचिका दायर की है। बसपा ने विधान परिषद सदस्य नियमावली (दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता ) 1987 सपठित संविधान की दसवीं अनुसूची और अनुच्छेद 191(2) नियम-7 के तहत याचिका दायर की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधान परिषद में पार्टी के नेता सुनील कुमार चित्तौड़ ने सदन के अध्यक्ष के समक्ष नसीमुद्दीन द्वारा स्वेच्छा से अपने मूल राजनैतिक दल बसपा की सदस्यता त्याग करने के सम्बन्ध में नियम-7 के तहत याचिका दायर करते हुए यह मांग की है कि नसीमुद्दीन को विधान परिषद की सदस्यता से 27 मई, 2017 से निरर्ह घोषित किया जाए। सिद्दीकी को सदस्य के रूप में कोई भी सुविधा या भत्ता न दिया जाय। श्री मिश्र ने बताया कि बसपा से नसीमुद्दीन सिद्दीकी 23 जनवरी, 2015 को विधान परिषद का सदस्य निर्वाचित हुए थे। बसपा उनका मूल राजनीतिक दल है। उन्होने 27 मई, 2017 को राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा नाम से अपना एक अलग राजनीतिक दल बना लिया है। सिद्दीकी का यह आचरण विधिक एवं संवैधानिक रूप से मूल राजनीतिक दल की सदस्यता छोड़ने की बात सिद्ध करता है। उनका यह कदम संविधान की दसवीं अनुसूची के विपरीत है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजम खां पर दर्ज कराया मुकदमा


लखनऊ सेना के जवानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सपा नेता आजम खां के खिलाफ गुरुवार को मलिहाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। यह मुकदमा भाजपा कार्यकर्ता विनय प्रताप सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र प्रभारी विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने आजम खां के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। विधानसभा प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा भारतीय सेना के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किए जाने से देश वासियों को गहरा आघात पहुंचा है। इस बयान ने सैनिकों का मनोबल कमजोर करने का काम किया है। आजम खां ने बहादुर जवानों के सम्मान से खिलवाड़ किया है। इसलिए ऐसा बयान देने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, महामंत्री जितेन्द्र अवस्थी, विधायक के पीआरओ मेवालाल पाल, अतुल कुमार गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, सत्येन्द्र सिंह, विनय प्रताप, विमलेश साहू समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नम्बर वन से व्यापार करने वाले के लिए फायदेमंद है जीएसटी : विनित सेठ

जौनपुर नगर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान गहना कोठी के मालिक विनीत सेठ ने कहा कि गुड्स एण्ड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को लेकर हर वर्ग में तमाम भ्रांतियां है ,मगर नम्बर एक से व्यापार करने वालों के लिए जीएसटी फायदेमंद हैं ।
                  श्री विनीत सेठ आज हमारे प्रतिनिधि से वार्ता कर रहे थे । उन्होंने कहा कि जीएसटी के प्रति जागरूक करने के सरकारी मशीनरियां लगी हुई है। उन्होंने ने साफ तौर पर कहा कि इस नये टैक्स से हम लोगो को नुकसान नही बल्की फायदा है। उन्होने कहा कि नम्बर एक व्यापार करने वालो के लिए कोई दिक्कत नही है। हम लोग हमेशा से सारा व्यापार लिखा पढ़ी में करते चले आ रहे है। माल की खरीद और विक्री दोनो समय पक्की रसीद दी और ली जाती है।
                        उन्होने एक बात पर जरूर सवाल किया कि तीन प्रतिशत टैक्स तो अन्य प्रदेशो से व्यापार करने वालो के लिए तो ठीक है लेकिन जो लोग अन्य प्रदेशो से खरीद फरोख्त नही करते है उन्हे एक प्रतिशत का नुक्सान है। उन्होंने ने कहा कि जो लोग वगैर किसी लिखा पढ़ी का काम किया है उन्हे कष्ट तो होगा ही। छोटे मोटे दुकानदारो के लिए भी यह परेशानी का सबब बन सकती है।  

बुधवार, 28 जून 2017

विजिलेंस ने प्रदेश सरकार से मांगी चार्जशीट लगाने की इजाज़त

लखनऊ-विजिलेंस ने प्रदेश सरकार से मांगी चार्जशीट लगाने की इजाज़त,दो पूर्व मंत्रियों समेत 27 लोगों के लिए मांगी इज़ाजत ,चार्जशीट लगाने और मुक़दमा चलाने की इज़ाजत मांगी

 

लखनऊ-क्षेत्र की समस्याओं को लेकर CM से मिले थे शिवपाल,शिवपाल-CM की मुलाकात से राजीनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्म,5 कालीदास आवास पर मुलाकात कर शिवपाल ने सौंपा पत्र,पत्र में इटावा और आसपास में जमीनों पर अवैध कब्जों का जिक्र,शिवपाल ने पत्र में स्थानीय समस्याओं का भी किया जिक्र,अवैध कब्जों पर कार्रवाई करने का भी पत्र में किया अनुरोध

लखनऊ-विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए राजमार्गों पर होगी व्यवस्था,देश के 21 राजमार्गों को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए चुना गया, UP के रामपुर , काठगोदाम ,लखनऊ,वाराणसी,बहराइच चिन्हित,नेपाल गन्ज बस्ती,भरावा और मुरादाबाद दिल्ली राजमार्ग भी शामिल

मथुरा-यमुना एक्सप्रेस-वे पर 3 वाहनों की टक्कर,4 लोगों की मौत, एक दर्जन लोग घायल,सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया,कार,ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली में हुई टक्कर ,बलदेव थाना क्षेत्र के माइल संख्या-122 की घटना 

लखनऊ-स्टेट लेवल बैंक कमेटी के साथ सीएम आज करेंगे बैठक,सरकार आज बैंकों को देगी कर्ज़दार किसानों की लिस्ट,SLBC की बैठक में पहली बार मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री,11 से 1 बजे तक चलेगी मीटिंग 

कर्जमाफी का तरीका तय होगा

,कार्ययोजना में लाभार्थी किसानों की श्रेणी भी तय की जाएगी

लखनऊ-1400 करोड़ के स्मारक घोटाले में विजलेंस ने शासन को सौंपी रिपोर्ट

,राजकीय निर्माण निगम के पूर्व MD समेत 39 अफसर पाए गए दोषी,निर्माण निगम के 16 तत्कालीन परियोजना प्रबंधक भी शामिल

,सैंड स्टोन खरीद में हुआ था घोटाला करोड़ रुपए का घोटाला,2007 से 2011 तक बने स्मारकों,उद्दानों में की गई थी अनियमितता

लखनऊ

-भर्ती की मांग को लेकर UPSSSC कैंडिडेट का प्रदर्शन आज,विधानसभा के घेरने की तैयारी में यूपीएसएसएससी कैंडिडेट,अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन-अनशन का किया ऐलान

,लिखित परीक्षा,इंटरव्यू के बाद भी ज्वाइनिंग न मिलने पर प्रदर्शन

,कनिष्ठ सहायक,VDO,सहायक लेखाकार को नहीं मिली ज्वाइनिंग

आजमगढ़-बारात में विवाद होने पर युवक की गोली मारकर हत्या,ग्रामीणों की पिटाई से घायल आरोपी की अस्पताल में मौत,मेहनगर थाना क्षेत्र के लोदाइमादतपुर गांव की घटना 

उन्नाव-बोलेरो डिवाइडर से टकराई,युवक की मौत,3 लोग घायल,एक की हालत गंभीर,घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया,औरास थाना क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस-वे की घटना 

पीलीभीत-मार्निंग वाक पर गए 2 युवकों को ट्रक ने रौंदा,एक युवक की मौत,दूसरे की हालत गंभीर,सोनगढ़ी थाना क्षेत्र के रुपपुर तुरपा गांव की घटना 

कासगंज-अगवाकर बच्ची की हत्या से सननसी,नाले में पड़ा मिला बच्ची का शव,परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका,सिढ़पुर थाना क्षेत्र की घटना 

अमेठी-राज्यमंत्री सुरेश पासी का अमेठी दौरा आज,दोपहर 1 बजे किसान मेले का करेंगे उद्दघाटन,गौरीगंज के रणंजय इंटर कालेज में किसान मेला,2 बजे तिरहुत के हनुमान मंदिर में जनसभा को करेंगे संबोधित,100 दिन पूरे होने पर गिनाएंगे उपलब्धियां

महाराजगंज-निकाय चुनाव के लिए नेपाल में मतदान शुरु,नेपाल देश के 35 जिलों में हो रहा मतदान,भारत नेपाल की सीमा को सील किया गया  

भदोही-कोईरौना थानाध्यक्ष को SSP ने किया लाइन हाजिर,कामों में लापरवाही बरतने पर किया लाइन हाजिर,विभागीय जांच के भी दिए आदेश 

बिजनौर-फल की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,मामूली रुप से 2 लोग घायल,पुलिस मौके पर,बिजनौर कोतवाली के सब्जी मंडी इलाके का मामला 

लखनऊ

-डीएम सर्किल रेट को लेकर उल्टी गिनती शुरु,तहसील स्तर पर शुरु हुआ सर्किल रेट का सर्वे,अगस्त के पहले हफ्ते में लागू हो सकती हैं नई दरें

लखनऊ

-जीएसटी पर वाणिज्य कर विभाग का मेगा सेमिनार आज,वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

,इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा मेगा सेमिनार

हापुड़-तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे पलटी,हादसे में 5 लोग घायल,अस्पताल में कराए गए भर्ती,हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड की घटना

मुरादाबाद-विवाहिता का अपहरण कर बदमाशों ने किया गैंगरेप,पांच दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,दो नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा,बिलारी थाना क्षेत्र के थांवला गांव की घटना

इलाहाबाद-बासी खाना खाने से परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ी,सभी लोगों को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया ,फूलपुर थाना क्षेत्र के सोरहा गाँव की घटना 

जालौन -अनियंत्रित होकर सरिया लदा ट्रक पलटा,ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की मौत,आटा क्षेत्र के भभुआ मज़ार के पास हुआ हादसा 

जालौन-झगड़े की सूचना देना गेस्ट हाउस मालिक को पड़ा भारी,दरोगा पर गेस्ट हाउस मालिक को पीटने का आरोप,व्यापारियों ने दरोगा के खिलाप दिया ज्ञापन,कुठौंद थाना के केदारधाम गेस्ट हाउस की घटना

मुरादाबाद-मुरादाबाद जिले में सुबह से हो रही बारिश मिली राहत,बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत,तापमान में गिरावट से मौसम हुआ खुशनुमा,पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी से परेशान थे लोग 

मुरादाबाद-जालसाज ने पीएसी के कम्पनी कमांडर से की ठगी,जालसाज ने ATM बदलकर खाते से उड़ाये 39 हजार रुपये ,मझोला थाने में अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज,23वी वाहिनी पीएसी के कम्पनी कमांडर से हुई ठगी

प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमण्डल बीएसए से मिला


जिले में स्थानान्तरण, समायोजन के संबंध में रखी अपनी बात
जौनपुर [एनएसएन]। प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल की अध्यक्षता में जनपद के अंदर होने वाले स्थानान्तरण, समायोजन के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मंगलवार को मिला। प्रतिनिधिमण्डल ने बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के सचिव को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में यह मांग किया गया हैं कि जनपद स्थानान्तरण, समायोजन में यदि प्रधानाध्यापक का पद रिक्त रखकर शिक्षकों का समायोजन किया जा रहा है तो सहायक अध्यापक से कार्यवाहक प्रधानाध्यापक का कार्य न लिया जाय समायोजन से पहले पदोन्नति करके शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर नियुक्त किया जाय, जनपदीय स्थानान्तरण से जो वरिष्ठ शिक्षक स्वेच्छा से स्थानान्तरण चाहते है, समायोजन से पहले उनका स्थानान्तरण किया जाय, जनपदीय स्थानान्तरण, समायोजन में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए विधवा, विकलांग एवं गंभीर रोग से पीड़ित शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर वरीयता दी जाय, शिक्षा की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर विज्ञान, गणित भाषा एवं सामान्य विषय के अध्यापक को विद्यालय पर नियुक्त रहने दिया जाय, स्थानान्तरण, समायोजन में जनशक्ति निर्धारण के लिए 30 अप्रैल के स्थान पर 30 सितम्बर को छात्र संख्या का आधार बनाया जाय। प्रतिनिधिमण्डल में वीरेंद्र प्रताप सिंह, लाल साहब यादव, रामदुलार यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, संतोष सिंह, सुनील यादव, प्रशांत मिश्रा, मनोज यादव, उमाशंकर यादव, जोगेंद्र मौर्य, विक्रम प्रकाश यादव, पाँचूराम यादव सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।

मंगलवार, 27 जून 2017

उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जौनपुर ने किया रोजा अफतार का आयोजन

जौनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन मे रमजान के पवित्र महिने के आखिरी रोजे के दिन उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने भव्य रोजा अफतार का आयोजन किया।जिसके मुख्य अतिथि जौनपुर पुलिस अधिक्षक शैलेष कुमार पांडेय रहे एवं विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र भूषण वर्मा रहे।इस मौके पर मुख्य अतिथि पुलिस अधिक्षक शैलेष पांडेय ने कहा की इस प्रकार के प्रोग्राम से आपसी सद्भाव व सौहार्द बढ़ता है।लोगों को ऐसे कार्यक्रम मे बढ़चढ कर हिस्सा लेना चाहिए वही नगर मजिस्ट्रेट श्री वर्मा ने बताया की ऐसे प्रोग्रामो में हिन्दुस्तान की मिली जुली संस्कृति नजर आती है।   इस मौके पर जाकिर डाँ कमर अब्बास ने बताया की रोजा अफतार से आपसी भाईचारे का पैगाम समाज मे जाता है जिससे लोगों को आपस मे मिलने जुलने और गंगा जमुनी तहजीब को समझने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने आए हुए सभी रोजेदारो एवं आगन्तुको का अभिवादन किया है।इस मौके पर मुख्य रूप से सम्पादक कैलाश नाथ,नसीम फरीदी,कैलाश नाथ मिश्र,हाजी जाफर अहसन जाफरी,संतोष सोन्थालिया,जुबेर अहमद,रियाजुल हक,वीरेन्द्र गुप्ता,प्रेम प्रकाश मिश्र,दिपक चिटकारीया,चन्द्रमणी पाण्डेय,महेंद्र गुप्ता,संजय शुक्ला,अरूण कुमार यादव,शम्सी अजीज, यशवंत कुमार गुप्ता ,प्रमोद कुमार पांडेय,दिपक मिश्रा,नौशाद अली,आफताब खान,अब्बास खान, अमिताभ मिश्र ,शैलेन्द्र यादव,जितेन्द्र दुबे,संतोष चतुर्वेदी,सहाबुल्ला,रामदयाल द्विवेदी,नारायण सेठ राही,संतोष श्रीवास्तव,डा ज्ञान प्रकाश सिंह,वजीर हसन,एम एच सिद्दीकी,निखिलेश सिंह,ओम प्रकाश दुबे,रामसमुझ शुक्ला,संतोष यादव,ओम प्रकाश यादव,संजय उपाध्याय,सभापति द्विवेदी प्रखर,शिव कुमार गुप्ता,सुनील कुमार श्रीवास्तव,वकार अहमद,आदी पत्रकार एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

स्कॉर्पियों में मिले दो बहनों के शव


बिजनौर-स्कॉर्पियों में मिले दो बहनों के शव,दोनों बहनों 5 और 8 साल बतायी जा रही उम्र ,दोनों बहनों की दम घुटने से मौत की आशंका,अफजलगढ़ क्षेत्र के अफगान गाँव की घटना 

हमीरपुर-जल्ला गाँव में पटाखा फटने 4 बच्चे झुलसे,दो बच्चे गंभीर हालत गंभीर में कानपुर रेफर,झुलसे दो बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती,सड़क किनारे पड़े पटाखे छुड़ा रहे थे बच्चे,कुरारा थाना क्षेत्र के जल्ला गाँव की घटना 

एटा-खाई में पलटी बस,रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी,एक दर्जन से अधिक यात्री हादसे में हुए घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,कासगंज से एटा आने के दौरान खाई में पलटी बस,शहर कोतवाली के रेलवे पुल के पास हुआ हादसा

मुजफ्फरनगर-गौकशी की सूचना पर पुलिस ने 3 युवकों को किया अरेस्ट,भीड़ ने पुलिस पर किया हमला,पथराव,पुलिस की गाड़ी तोड़ी,भीड़ ने तीनों आरोपियों को पुलिस से छुड़ाया,हंगामा जारी,भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया,नगर कोतवाली क्षेत्र के खालापार का मामला 

मेरठ-बच्ची रिश्वत देने पहुंची,5 साल की बच्ची आईजी को रिश्वत देने पहुंची,बच्ची अपना गुल्लक लेकर आईजी के पास पहुंची,मां के हत्यारोपियों के गिरफ्तारी की मांग लेकर पहुंची,पुलिस पर रिश्वत लेकर हत्यारोपी को छोड़ने का आरोप,ससुरालियों के प्रताड़ित करने पर मां ने किया था सुसाइड,गंगानगर थाना क्षेत्र का मामला

मथुरा-चौकी में दुष्कर्म,सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र पर चौकी में से दुष्कर्म का आरोप,पत्नी के मुताबित बेटी को फोन कर चौकी बुलाया था,माठ टोल प्लाजा चौकी में सब इंस्पेक्टर ने की दरिंदगी,3 दिन बाद होना है सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र का रिटायरमेंट,पुलिस ने पीड़ित बेटी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा,एसएसपी ने आरोपी इंसपेक्टर को किया निलंबित,माठ थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा चौकी का मामला

लखनऊ-अखिलेश का ट्वीट,पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया ट्वीट,अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार को दी नसीहत,प्रदेशभर के बछड़ों और पड़रो का इंतजाम करे-अखिलेश,'इंतजाम न होने पर किसान और गौपालक इन्हे भेंट करेंगे',जिलाधिकारियों को किसान करेंगे भेंट-अखिलेश यादव 

लखनऊ-कल से लापता 5 वर्षीय बच्ची की मिली लाश,घर के पास नाले में मिला बच्ची का शव,बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटों के भी निशान,हत्याकर शव को नाले में फेंकने की आशंका,ठाकुरगंज क्षेत्र के कैटल कॉलोनी का मामला

बदायूं-गंगा में घट विसर्जन करते वक्त दो लोग डूबे,दोनों की तलाश में जुटे गोताखोर,घट विसर्जन के लिए कासगंज से आये थे बदायूं,उझानी थाना क्षेत्र के कछला घाट की घटना 

झांसी-BJP विधायक बिहारी लाल आर्य के आवास का घेराव,BJP विधायक के भतीजे ने लड़की का किया है अपहरण,परिजनों,लोगों ने विधायक के आवास का किया घेराव,2 दिन बीत जाने के बाद भी लड़की बरामद नहीं,मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया,मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर कस्बे का मामला 

कौशाम्बी-मंझनपुर पुलिस ने बरामद की अष्टधातु की मूर्ति,पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार,एक आरोपी फरार,मंझनपुर कोतवाली के टेनशाह आलमबाद गांव का मामला,करीब 50 लाख़ से भी अधिक बताई जा रही मूर्ति की कीमत

बदायूं-किशोरी से रेप कर युवक ने बनायी अश्लील वीडियो,वीडियो वायरल का दबाव बनाकर 2 माह से कर रहा था रेप,पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज,आरोपी फरार,सहनवान कोतवाली क्षेत्र का मामला 

पीलीभीत-हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली,नामकरण समारोह में हुई घटना,युवक गंभीर हालत में बरेली रेफर,बिलसंडा थाना कस्बे की घटना 

आजमगढ़-गन्ने के खेत में मिला विवाहिता का झुलसा शव,कल रात से लापता महिला का खेत में मिला शव,जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर नेवादा की घटना

प्रतापगढ़-रायबरेली के ऊँचाहार में 5 हत्याओं का मामला,पांच युवकों की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला,संग्रामगढ़ के भारतपुर देवारा के हैं चार मृतक युवक,चार शव एक साथ पहुंचने से गांव में छाया मातम,एसडीएम समेत कई थानों की फ़ोर्स गांव में तैनात

गाज़ियाबाद-इंदिरापुरम के कनावनी में जीडीए की कार्रवाई से हड़कंप,जीडीए की कार्रवाई के विरोध में गांव में सैकड़ों लोग एकत्रित,सैकड़ों मकानों को अवैध बताकर बुलडोजर चलाने की तैयारी,लोगों का कहना - उनके पास जमीन की रजिस्ट्री व दस्तावेज मौजूद,जीडीए व स्थानीय लोगों में टकराव की आशंका 

नोएडा-पुलिस की पिटाई से घायल महिला का आरोप,मेरठ के खरखौदा थाना पुलिस ने की महिला की पिटाई,पैसे के लेन देन में पुलिस ने बुलाया था थाने,घायल महिला नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद-विदेश में नौकरी के नाम पर युवक से डेढ़ लाख रुपये ठगे,डेढ़ लाख रूपये लेकर फर्जी वीजा और टिकट देने का आरोप,पीड़ित ने दो जालसाजों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा,कांठ थाना क्षेत्र के गढ़ी गाँव का निवासी है पीड़ित 

मुरादाबाद-मजदूरी के पैसे माँगने पर ठेकेदार ने मजदूरों को पीटा,ठेकेदार की पिटाई से 4 मजदूर घायल,मजदूरों ने दबंग ठेकेदार के खिलाफ थाने में दी तहरीर,मैनाठेर थाना क्षेत्र के नरौदा गांव की घटना

रायबरेली-ऊंचाहार के इटौरा में 5 हमलावरों की हत्या का मामला,डॉक्टरों के 3 सदस्यीय पैनल ने किया पोस्टमार्टम,पोस्टमार्टम के बाद पांचों शव प्रतापगढ़ भेजे गये 

गोरखपुर-GST के विरोध में 3 दिन बंद रहेंगे बाजार,कपड़ा व्यापारियों ने बंद का किया ऐलान,जीएसटी को बताया व्यापार विरोधी कानून

झांसी-अवैध खनन के मामले में 2 माफियाओं पर मुकदमा दर्ज,माफिया रामकिशुन,शिवम यादव पर पुलिस ने केस दर्ज किया,रक्शा थाना क्षेत्र के बामौर गाँव में करा रहे थे खनन 

झांसी-बीएससी के छात्र ने ज़हरीला पदार्थ खाकर दी जान,घरेलू विवाद के चलते छात्र ने उठाया कदम,टहरौली थाना क्षेत्र के बघैरा गाँव की घटना 

प्रतापगढ़-अनियंत्रित टैंकर ने कार को मारी टक्कर,कार सवार युवक की मौके पर मौत ,नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे मोहन की घटना 

शामली-परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूट,नकदी और जेवरात लूटकर बदमाश फरार ,भावन थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड का मामला 

इलाहाबाद-अन्तर्राष्ट्रीय सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम दिवस मनाया गया,यूएनओ ने 27 जून घोषित किया है इन्टरनेशनल एमएसएमई डे,सात उद्यमियों को भी इस मौके पर किया गया सम्मानित,लघु,सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों से जुड़ी समस्याओं पर भी हुआ मंथन

मेरठ-गैस एजेंसी कर्मी से 5.70 लाख रुपये लूटे,बैंक में कैश जमा करने जा रहा था एजेंसी कर्मी,पुलिस पिकेट के सामने बाइक सवार बदमाशों ने लूटा,मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में हुई वारदात

महोबा-तहसील में सहायक चकबंदी अधिकारी की मौत,हृदय गति रुकने से मौत की आशंका,कुलपहाड़ तहसील में तैनात थे ACO नंदराम 

मेरठ-अवैध शराब की बिक्री से नाराज महिलाओं का हंगामा,शराब,नशीला पदार्थ बेचने वाले लोगों के खिलाफ चलाया अभियान,शराब माफियाओं के घरों से निकालकर नष्ट की शराब,

नशे के तस्करों की भी महिलाओं ने जमकर की पिटाई,दौराला थाना क्षेत्र के समोली गांव का मामला

ललितपुर-जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष,महिला समेत 4 लोग घायल,अस्पताल रेफर,बार थाना क्षेत्र के गणेशपुरा की घटना 

मिर्ज़ापुर-तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत,तालाब में नहाते वक्त हुआ हादसा,देहात कोतवाली क्षेत्र के शादी बनकट की घटना 

गाजियाबाद-टेंट गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जला,दमकल की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं,कविनगर इलाके में डायमंड फ्लाइओवर की घटना

लखनऊ-यूपी में बड़े शहरों का तापमान,लखनऊ में अधिकतम पारा 39 डिसे.और न्यूनतम 29 डिसे.,वाराणसी में अधिकतम पारा 38 डिसे.और न्यूनतम 30 डिसे.,आगरा में अधिकतम पारा 41 डिसे.और न्यूनतम 32 डिसे.,कानपुर में अधिकतम पारा 39 डिसे.और न्यूनतम 30 डिसे.,इलाहाबाद में अधिकतम पारा 38 डिसे.और न्यूनतम 31 डिसे.,गोरखपुर में अधिकतम पारा 37 डिसे.और न्यूनतम 28 डिसे.,मेरठ में अधिकतम पारा 37 डिसे. और न्यूनतम 27 डिसे.,झांसी में अधिकतम 39 डिसे. और न्यूनतम 27 डिसे.