Blog

सोमवार, 31 जुलाई 2017

हकारपुर गाँव मे विधि -विधान से हुआ रुद्राभिषेक का आयोजन

पत्रकार :- पवन उपाध्याय
हकारपुर गाँव मे विधि -विधान से हुआ आयोजन
बदलापुर  जौनपुर  तहसील क्षेत्र के हकारपुर गाँव में सावन के पावन मास के चौथे सोमवार को विधि-विधान से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जहां आचार्य हरसू प्रसाद शुक्ल ने कहा कि भूत भावन भोले नाथ को आशुतोष कहा जाता है जिसका अर्थ है जल्द प्रसन्न होने वाले। भोले बाबा बहुत ही जल्दी अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते है। वह भी सावन मास में रुद्राभिषेक तो सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला है।और उन्होनें कहा कि शिवजी की से सारे ग्रह, बाधाओं और सारी समस्याओं का नाश होता है।शिवलिंग पर मंत्रों के साथ विशेष चीजें अर्पित करना ही रुद्राभिषेक कहा जाता है। वैदिक विद्वानों द्वारा रुद्राभिषेक में शुक्ल यजुर्वेद के रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रो का पाठ के साथ सावन में रुद्राभिषेक करना ज्यादा शुभ होता है। इस अवसर पर आचार्य विजय मिश्र व यजमान सुशील उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, अरविंद मौर्य, अवधेश सिंह,दिनेश शुक्ल, नीरज सिंह उपस्थित रहे। अंत मे आयोजक पवन उपाध्याय ने आभार ज्ञापित किया।

गस्त के दौरान थानाध्यक्ष सिंगरामऊं योगेन्द्र सिंह को लालगंज बाजार के करीब एक पिकअप पर लदे मवेशियों सहित दो तस्करों को धर दबोचा

सिंगरामऊं- - थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार के पास सोमवार की सुबह पिकअप पर लदे मवेशियों सहित दो तस्करों को दबोच लिया गया। गस्त के दौरान थानाध्यक्ष सिंगरामऊं योगेन्द्र सिंह को लालगंज बाजार के करीब एक पिकअप आती दिखाई दी , और पुलिस की गाड़ी देख पिकअप की गति तेज हो गयी तो पुलिस ने पिकअप रोक लिया तो देखा गया उस पर तीन भैंसे और दो पड़वा बेरहमी से लादकर ले जाए जा रहे थे। पिकअप स्वंय पशु तस्कर ही चला रहा था दूसरा बगल बैठा था। पुलिस ने गाड़ी को थाने लाकर पशुओं को ग्रामीणों को सौंप दिया और पकड़े गये अभियुक्त नरेन्द्र कुमार गौतम पुत्र मुन्नी लाल निवासी पीठापुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़  तथा महेन्द्र पुत्र विल्डर निवासी कोटिया रमगढ़ा थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़, को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए आज कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है


लखनऊ, 31 जुलाई (एएनएस ) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए आज कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है ।

उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन प्रेस वार्ता में शाह ने कहा, 'योगी सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है ।' एक्सप्रेसवे और मेट्रो से जुडे़ सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऐसा एक्सप्रेस वे बनाना चाहती है, जिस पर गाड़ी चल सके । हम अखिलेश जैसा एक्सप्रेस वे नहीं बनाना चाहते हैं ... केवल घोषणा नहीं, बल्कि ठोस कार्य करना चाहते हैं । हम ऐसी मेट्रो नहीं बनाना चाहते जो चले ही ना ।' शाह ने कहा कि यूपी (उत्तर प्रदेश) में जिस तरह प्रशासन का राजनीतिकरण हुआ, उसे सुधारने में कुछ वक्त लगेगा । (लेकिन) 'मैं उत्तर प्रदेश की जनता को आश्वस्त करता हूं कि यहां कानून का राज होगा ।' सपा और बसपा के तीन एमएलसी के विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिये जाने के सवालों पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है ।

जब सपा नेता शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है और न ही ऐसा कोई विचार है ।

भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश में अन्य दलों के लोगों को तोड़ने के आरोपों पर शाह ने कहा कि जो भी नेता अन्य दलों से भाजपा में आये, चुनाव के समय आये । लेकिन इसे लेकर कुप्रचार किया जा रहा है । जो भी नेता अन्य दलों से भाजपा में शामिल हुए, उन्हें जनादेश हासिल करने के लिए जनता के समक्ष उपस्थित किया गया । हमने सरकार का दुरुपयोग कर किसी को नहीं तोड़ा है ।

रविवार, 30 जुलाई 2017

पिता के बुढ़ापे का सहारा छिनने का तो मॉ का कलेजे के टुकड़े का बिछुड़ने के गम में रो-रोकर बुरा हाल


जौनपुर सिंगरामऊं-  थाना क्षेत्र के बहरीपुर गॉव निवासी इन्द्रजीत मिश्र के होनहार पुत्र आनंद की गैर प्रांत मैं हत्या कर शव फेक दिया गया था जबकि मृतक हत्या की आशंका घटना के दो दिन पूर्व सेलफोन के माध्यम से अपने परिजनों से व्यक्त कर चुका था। गौर तलब है कि मृतक इलाहाबाद से बी फार्मा करने के बाद  हिमांचल प्रदेश वद्दी स्थित क्वेटेक स्किन केयर नामक कंपनी मे जॉब करने लगा। अपने मृदुल स्वभाव व इमानदारी के कारण सीनियरों का प्रिय हो गया जो कि उसके सहकर्मियों को नागवार गुजरी। सहकर्मी बार बार अपने काम में घपलेवाजी कर सबको कमवाने के लिए दबाव डालते थे , ऐसा न करने पर उसे परिणाम भुगतने की धमकी भी देते थे। एक सप्ताह पूर्व मृतक अपने पिताजी के मोबाइल पर फोन कर बताया कि आप लोग आकर हमें लिवा चले, यहां मेरे सहकर्मी मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं मेरी हत्या करवा सकते हैं। उसके दूसरे दिन घर वालों को स्थानीय पुलिस द्वारा सूचना मिली कि आनंद का शव हरियाणा प्रांत मे रेलवे ट्रैक के किनारे लावारिस हालत में जी पी आर यफ पुलिस को मिला है।जो कि उसके आवास से दो सौ किमी दूर है। मृतक के जेब से आधार कार्ड और कुछ नगदी मिली, जिसके आधार पर शव की शिनाख्त हो पायी। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद दाह संस्कार कर वापस घर आ गये। पिता की बुढ़ापे का सहारा छिनने का तो मॉ का कलेजे के टुकड़े का बिछुड़ने के गम में रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनो को इसी बात का अफसोस है कि हम लोग समय से पहुंच कर लिवा लिए होते तो आनंद की जान बच सकती थी।

कुही कलां के गौरी शंकर मंदिर में लाखों की चोरी

जौनपुर बदलापुर थाना क्षेत्र के कुही कलां  स्थित गौरी शंकर मंदिर में टंगा घंटा जिसकी कीमत एक लाख होगी साथ मे ही हनुमान जी का मुकुट भी शनिवार की रात 2.30 बजे  चोर काटकर लेते गए।

 मंदिर के पुजारी दया शंकर दास त्यागी का कहना है कि मंदिर में 11.30 बजे तक भजन कीर्तन होने बाद सब अपने अपने घर चले गए । हम भी 12 बजे के लगभग सो गए जब हम 3 बजे उठे तो नित्य क्रिया करने के बाद जब मन्दिर में जाकर देखा तो टंगा घंटा और हनुमान जी का मुकुट गायब है तभी गांव वालों को बुलाकर बताये कि मंदिर में चोरी हो गई हैं। गांव वालों ने देखा तो उनके भी होश उड़ गए। इस चोरी से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है ।

शिवप्रताप सिंह.(नाटे)
किसान युनियन प्रदेश अध्यक्ष
(पूर्ब जिला पंचायत सदस्य बदलापुर.जौनपुर) ने 100 नंबर पर फोन किये उन्ही द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिवप्रताप सिंह का कहना है कि इस मंदिर में तीसरी बार चोरी हुई है अगर अबकी बार प्रसासन सक्रिय नही होता है तो हमारा पूरा क्षेत्र जिले पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

पूर्व सांसद के पौत्र और पौत्र वधू की मौत

जौनपुर। पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के पौत्र और पौत्र वधु की लखनऊ के गोमती नगर आवास पर रहस्यमय तरीके से मृत पाए गए। बताया जाता है कि पूर्व सांसद के पुत्र अनिल सिंह का बेटा राहुल सिंह 28 वर्ष और उसकी पत्नी लखनऊ के गोमती नगर में स्थित  अपने निजी रहते थे। दोनों आज सुबह मृत पाए गए। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद के पुत्र और परिजन लखनऊ रवाना हो गए।

इस दुखद खबर पाते ही सांसद के शुभचिंतको में शोक की लहर है। काफी लोग उनके जौनपुर के हुसैनाबाद आवास पर पहुच गए। स्वास्थ्य कारणों से अभी वयोबृद्ध सांसद कमला प्रसाद सिंह को इस हादसे की जानकारी नहीं दी गई है।

शनिवार, 29 जुलाई 2017

इस्तीफों की झड़ी,BSP के MLC ठाकुर जयवीर सिंह ने दिया इस्तीफा

 लखनऊ-सपा के 2 MLC का इस्तीफा,बुक्कल नवाब ने MLC पद से इस्तीफा दिया,सभापति विधान परिषद को बुक्कल नवाब ने सौंपा इस्तीफा,सपाMLC यशवंत सिंह ने दिया पद से इस्तीफा,सभापति विधान परिषद को यशवंत सिंह ने सौंपा इस्तीफा,सपा MLC मधुकर जेटली के इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज़,तीनों नेताओं के BJP में शामिल होने की प्रबल संभावना

 

    लखनऊ-बुक्कल के बदले स्वर,बुक्कल नवाब ने बीजेपी की तारीफ की,बीजेपी सरकार अच्छा काम कर रही-नवाब,राम मंदिर अयोध्या में ही बनना चाहिए-बुक्कल,'अयोध्या में राम मंदिर बनाने में सहयोग करेंगे',अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो-नवाब

 

 लखनऊ-शाह का मास्टर स्ट्रोक,लखनऊ पहुंचते ही अमित शाह का मास्टर स्ट्रोक,सपा के दो एमएलसी ने आज ही पद से दिया इस्तीफा,बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने पद से दिया इस्तीफा,विधान परिषद सभापति को दोनों नेताओं ने सौंपा इस्तीफा,यशवंत सिंह हैं राजा भैया के करीबी,राजा भैया ने राष्ट्रपति चुनाव में कोविंद को दिया था वोट,राजा भैया के भविष्य को लेकर भी अटकलें तेज

 

 लखनऊ-इस्तीफों की झड़ी,BSP के MLC ठाकुर जयवीर सिंह ने दिया इस्तीफा,बसपा सरकार में मंत्री रहे हैं ठा.जयवीर सिंह,अमित शाह के लखनऊ आने पर विपक्ष में इस्तीफों की झड़ी,सपा के 2 एमएलसी सुबह ही दे चुके हैं इस्तीफा

 

  लखनऊ-बिना इस्तीफा लौटे,मधुकर जेटली बिना इस्तीफा दिये विधान परिषद से लौटे,शिवपाल से बातचीत के बाद लौटे मधुकर जेटली,विधान परिषद सभापति के कार्यालय पहुंचे थे मधुकर जेटली,सपा से एमएलसी हैं मधुकर जेटली

 

 लखनऊ-ठा.जयवीर सिंह ने BSP के MLC पद से दिया इस्तीफा,विधान परिषद सभापति को जयवीर सिंह ने सौंपा इस्तीफा,मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य,लक्ष्मी नारायण चौधरी रहे मौजूद,विधायक सुशील सिंह भी रहे मौजूद

 

 दिल्ली-शिक्षामित्रों पर बोले जावड़ेकर,शिक्षामित्रों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले जावड़ेकर,हमनें शिक्षा मित्रों को 2 साल का वक्त दिया है-जावड़ेकर

 

लखनऊ-सिद्दीकी को लेकर अटकलें,नसीमुद्दीन सिद्दीकी को लेकर भी अटकलें तेज,कल सीएम योगी से नसीमुद्दीन ने की थी मुलाकात,बसपा ने पहले ही दे रखा है सदस्यता समाप्ति का प्रतिवेदन,पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते बसपा ने दे रखा प्रतिवेदन

 

लखनऊ-BJP की बैठक,BJP की अहम बैठक शुरु,BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ले रहे बैठक,CM योगी आदित्यनाथ बैठक में कर रहे शिरकत,डिप्टी CM केशव मौर्या,ओम माथुर,सुनील बंसल,रामेश्वर चौरसिया,शिवप्रकाश बैठक में मौजूद,मंत्री अनुपमा जायसवाल भी बैठक में मौजूद,BJPके वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में शामिल

 

  नोएडा-स्वाइन फ्लू के 8 मरीज,जिले में स्वाइन फ्लू के 8 मरीजों की हुई पुष्टि,19 मरीजों की जांच में पाया गया एन1 एच1,8 नमूने जांच के लिए भेजे गए दिल्ली,एन1एच1 वायरस से फैलता है स्वाइन फ्लू,स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

 बरेली-मेडिकल कॉलेज के मालिक के घर चोरी का खुलासा,9 लाख कैश,11 लाख के जेवर पुलिस ने किया बरामद,आरोपी शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,प्रेमनगर थाना क्षेत्र के प्रभातनगर से गिरफ्तारी

लखनऊ-स्मार्ट सिटी पर बैठक,स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक आज,सेंसरयुक्त पानी की पाइप लाइन का रखा जाएगा प्रस्ताव,सीवर लाइन बिछाने का भी बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव,कम्पनी के सचिव की नियुक्त का भी बैठक में होगा प्रस्ताव,जीर्णोद्धार,विद्युतीकरण पर 17.25 लाख का इस्टीमेट तैयार,वेब पोर्टल के अनुमोदन का प्रस्ताव भी बैठक में लाया जाएगा

 

गोरखपुर-मगरमच्छ मिला,नाले में मगरमच्छ निकलने से इलाके में हड़कंप,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम,मछुआरों की मदद से मगरमच्छ को जाल में दबोचा,वन विभाग की टीम ने पकड़े गये मगरमच्छ को नदी में छोड़ा,कैंपियरगंज थाना के सूरस गांव की घटना

 

आगरा-सिपाही हत्या मामले में दो लोग हिरासत में,शक के आधार पर पुलिस कर रही पूछताछ,अन्य बदमाशों की पुलिस कर रही तलाश,थाना एत्माउद्दौला इलाके में सिपाही की हुई थी हत्या

 

मऊ-पूर्व महिला सभासद की दो दिन पूर्व आज़मगढ़ में हुई हत्या,इंदुमति सोनकर के शव की पुलिस ने की शिनाख्त,2000 से 2005 तक दक्षिणटोला वार्ड से थीं सभासद,2012 में चेयरमैन की चुनाव भी लड़ चुकी थीं इंदुमति,आज़मगढ़ जिले के मेहनगर में मिला था शव

 

 कौशाम्बी-जामुन के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता मिला शव,लोगों ने जताई युवक के आत्महत्या करने की आशंका,कोखराज थाना क्षेत्र ककोढा चकिया गांव का मामला

 

 ग्रेटर नोएडा-युवक की मौत,दो ट्रकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत,घायल साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया,ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

 

 सहारनपुर-परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट,ढाई लाख कैश,जेवरात लूटकर बदमाश फरार,आधा दर्जन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,मिर्जापुर थाना क्षेत्र के नौगांवा की घटना

 

 मेरठ-स्वाइन फ्लू का कहर जारी,2 और मरीजों में मिले स्वाइन फ्लू के लक्षण,अब तक 8 मरीजों में से एक की हो चुकी है मौत,स्वास्थ्य विभाग के दावों की खुली पोल

 

 गोरखपुर-बदमाशों ने व्यापारी पर की फायरिंग,बाल-बाल बचा व्यापारी,गाड़ी में लगी गोली,व्यापारी पहले भी हमले का लगा चुका है आरोप,आपसी रंजिश का बताया जा रहा है मामला,चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की घटना

 

हमीरपुर-कुएं में गिरे मोर,मोर का जोड़ा 70 फुट गहरे कुएं में गिरा,ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद कुएं से निकाला,सूचना के बाद भी वन विभाग की नहीं पहुंची टीम,सुमेरपुर क्षेत्र के विदोखर मेदनी गांव की घटना

 

 संभल-असलहों समेत 2 अरेस्ट,दो युवकों को पुलिस ने अवैध असलहों के साथ पकड़ा,परिजनों ने पुलिस पर लगाया फंसाने का आरोप,गुन्नौर थाना क्षेत्र के बभराला कस्बे का मामला

 

इटावा-स्कूल में ताला लगाया,शिक्षामित्रों ने जिले के सरकारी स्कूलों में लगाए ताले,शिक्षक बच्चों को स्कूल के बाहर गली में पढ़ाने पर मजबूर,शिक्षामित्रों की दबंगई से छात्रों की पढ़ाई का हो रहा नुकसान,चकरनगर ब्लाक के कई स्कूलों में शिक्षामित्रों ने डाले ताले

 
 मथुरा-शिक्षा मित्र की मौत,शिक्षा मित्र की हार्ट अटैक से हुई मौत,नौहझील के बरौठ प्राथमिक विद्यालय में था तैनात

 

हापुड़-खाद्य विभाग का छापा,खाद्य विभाग की टीम ने दूध डेयरी पर मारा छापा,टीम ने दूध के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे,कोतवाली इलाके में मिश्रा डेयरी का मामला

 

मिर्ज़ापुर-महिला ने दी जान,गृह कलह में महिला ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा,कछवां थाना क्षेत्र के रामापुर गांव की घटना

 

 इलाहाबाद-बस-ट्रक की टक्कर,बस-ट्रक की टक्कर में आधा दर्जन कांवड़िये घायल,फाफामऊ क्षेत्र के शान्तिपुरम इलाके में हुआ हादसा

 

 चित्रकूट-इनामी डकैती गिरफ्तार,1 लाख का इनामी डकैत गोप्पा यादव गिरफ्तार,गोप्पा यादव को UPSTF ने किया गिरफ्तार,कुख्यात डकैत पर पुलिस ने रखा था ईनाम,डकैत पर हत्या और लूट के दर्जनभर से अधिक मामले,रैपुरा थाना क्षेत्र के लालता रोड से गिरफ्तारी

फिरोजाबाद-कारोबारी अपहरण मामला,कारोबारी संजीव गुप्ता की बरामदगी का मामला,कारोबारी को पुलिस ने मीडिया के सामने किया पेश,पुलिस अपहरण की घटना को बता रही संदिग्ध,सभी पहलुओं की पुलिस कर रही जांच-एसएसपी,'अपहरण मामला झूठा निकला तो होगी कार्रवाई-SSP,बदमाशों ने मेरा अपहरण किया था-संजीव गुप्ता

 

संभल-गंगा उफनाई,उत्तराखंड से पानी छोड़े जाने से गंगा नदी उफनाई,नरौरा बैराज पर 48 घंटे में बढ़ा गंगा का जलस्तर,गंगा में जलस्तर बढ़ने से 6 बाढ़ चौकियां अलर्ट,गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटीय गांव में दहशत

 
अमेठी--पशु अस्पताल जर्जर,जर्जर भवनों में जिले में चल रहे पशु चिकित्सालय,जिले के 28 अस्पतालों में से 16 में डॉक्टर,12 खाली,कई अस्पतालों में डॉक्टरों के न रहने से पशु पालक परेशान,28 अस्पतालों में से सिर्फ 6 में फार्मासिस्ट की तैनाती,पशु अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी से लोग परेशान

 

वाराणसी-अवैध पार्किंग में वसूली,शहर में अवैध पार्किंग का धंधा जोरों पर,लोग परेशान,50 जगहों पर चल रहे बिना लाइसेंस के पार्किंग स्टैंड,नगर निगम से सिर्फ 19 पार्किंग स्टैंड का हुआ है आवंटन,नगर निगम के स्टैंड पर भी वसूले जा रहे मनमाने पैसे,दो पहिया वाहनों से 5 की जगह वसूले जा रहे 10 रुपए

 

रायबरेली-नदी में युवती डूबी,संदिग्ध हालत में सई नदी में युवती डूबी,गोताखोर नदी में युवती की कर रहे तलाश,शहर कोतवाली के शहीद स्मारक की घटना

 

कानपुर-ग्राम प्रधान की मौत,ग्राम प्रधान की संदिग्ध हालत में मौत से हड़कम्प,परिजनों का शराब में जहर पिलाकर हत्या का आरोप,चौबेपुर थाना क्षेत्र के कतारपुर इलाके की घटना

 

मुरादाबाद-ठेकेदार पर मुकदमा,एमडीए ने ठेकेदार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा,26 करोड़ से सोर्सिंग हब बनाने वाले ठेकेदार पर केस,फर्जी दस्तावेजों के जरिए ठेका लेने का लगाया आरोप

 

कन्नौज-राज बब्बर का दौरा,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का कन्नौज दौरा आज,जान देने वाले किसान के परिवारों से मिलेंगे राज बब्बर,तिर्वा तहसील के तारणपुरवा में रहता है किसान का परिवार,गुरसहायगंज के सरायप्रयाग में जनसभा करेंगे राज बब्बर

 

बागपत-मोबाइल शॉप से 5 लाख के मोबाइल चोरी,चोरों ने ताला तोड़कर मोबाइल,सामान किया चोरी,विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन,शहर में एसपी ऑफिस के पास हुई चोरी की घटना

 

सुलतानपुर-अनियंत्रित स्कूल बस पलटने से 27 बच्चे हुए घायल,घायल बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती,कुड़वार थाना क्षेत्र के घरावां गांव में हुआ हादसा

 

मथुरा-संदिग्ध हालत में बच्ची लापता,3 साल की बच्ची संदिग्ध हालत में लापता,नाराज लोगों ने थाने में किया जमकर हंगामा,पुलिस का लगाया लापरवाही का आरोप,गोवर्धन थाना क्षेत्र के गाठौली इलाके का मामला

 

फर्रुखाबाद-अभद्रता पर मुकदमा,बीडीसी से घर में घुसकर अभद्रता का मामला,मामले में सपा नेता समेत 10 लोगों पर मुकदमा,अमृतपुर थाने में पुलिस ने लिखा मुकदमा

 

शामली-सलमा अंसारी का दौरा,1 बजे उपराष्ट्रपति की पत्नी पहुंचेंगी शामली,उपराष्ट्रपति की पत्नी सलमा अंसारी का दौरा,आम की दावत में शिरकत करेंगी सलमा अंसारी,झिंझाना के काजीपुर फार्म हाउस पर आयोजन

 

सुल्तानपुर-बदमाश ने ब्लेड से बाइक सवार को किया घायल,लूट के लिए बदमाश ने युवक पर किया  हमला,लंभुआ क्षेत्र के दुबौली पुलिया के पास की घटना

 

मेरठ-5 हजार का इनामी बदमाश शहजाद गिरफ्तार,लूट और गैंगेस्टर के मामले में फरार था शहजाद,सदर बाजार पुलिस ने शहजाद को किया अरेस्ट

 

कौशाम्बी-तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,कौशाम्बी के कोखराज इलाके की घटना

 

 कानपुर-शोहदे से परेशान छात्रा को परिवार ने घर में किया कैद,बीते 3 माह से लगातार शोहदे से परेशान है परिवार,शिकायत के बाद भी गोविन्दनगर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई,गोविन्दनगर थाना क्षेत्र के दबौली इलाके का मामला

  

मुरादाबाद-इलेक्ट्रॉनिक कचरे के साथ 7 युवक गिरफ्तार,पिकअप गाड़ी में लदा 80 क्विंटल कचरा बरामद,भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना से हुई गिरफ्तारी

 

मेरठ-वाहन चोरों की खैर नहीं,मेरठ जोन में अब वाहन चोरों की खैर नहीं,हाथोहाथ पता चल सकेगा चोरी की गाड़ी का चेचिस नंबर,मेरठ जोन को मिली हाईटेक मोबाइल वैन,चेचिस नंबर बदलकर अब नहीं चला सकेंगे चोरी के वाहन,मेरठ जोन के 9 जिलों में निगरानी करेगा हाईटेक वाहन,वैकिल जेसिस आईडेंटिफिकेशन सिस्टम वाहन मिला,मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने दी जानकारी

 

मुरादाबाद-शोहदों पर लगाम कसने में पुलिस नाकाम,शोहदों ने विवाहिता से की छेड़छाड़,विरोध पर पति को पीटा,महिला की शिकायत पर 3 शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के दूल्हापुर गांव की घटना

 

मिर्जापुर-खाते से उड़ाए रुपए,युवक के खाते से उचक्कों ने उड़ाए 1.95 लाख रुपए,पीड़ित ने उचक्कों के खिलाफ थाने में दी तहरीर,अदलहाट थाना क्षेत्र के बाजार का मामला

एक वर्ष की बच्ची को ले उड़़ा बंदर

जौनपुर/जफराबाद। कस्बे के मोहल्ला शेखवाड़ा में शुक्रवार को एक बन्दर एक वर्षीय बच्ची को अचानक उसके कमरे से ले उड़ा और बच्ची को ले जाकर पड़ोसी के वाटर टैंक के पास रख दिया। कमरे से बच्ची को गायब देख परिजनों में हड़कम्प मच गया। खोजबीन करने पर उक्त बच्ची पड़ोसी के छत पर रखे पानी टंकी के पास स्वस्थ्य स्थिति में मिली। 
जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ला निवासी प्रेमचन्द सोनी की पत्नी रेनू दोपहर में अपनी एक वर्षीया बच्ची तृप्ति सोनी को मकान के तीसरे तल पर स्थित कमरे में सुलाकार बाथरूम में कपड़े धोने चल गयी।  बताया जाता है कि कमरे का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाते हुए एक बन्दर कमरे मे घुस गया और तृप्ति सोनी को वहां से उड़ा ले गया। रेनू सोनी जब अपने कमरे में वापस आयी तो बच्ची को वहां से गायब देख परिजनों को सूचना दी जिससे परिजनों मे ंहड़कम्प मच गया। काफी खोजबीन करने पर तृप्ती सोनी पड़ोसी अशोक बरनवाल के छत पर लगे पानी टंकी के पास पायी गयी। तृप्ती पूरी तरह से स्वस्थ्य है। परिजनों ने राहत की सांस ली। विजय प्रकाश मिश्र ।

शुक्रवार, 28 जुलाई 2017

नाग पंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

नाग पंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं



शिवप्रताप सिंह.(नाटे) 
कुहीं कला बदलापुर जौनपुर 
किसान युनियन प्रदेश अध्यक्ष
(पूर्ब जिला पंचायत सदस्य बदलापुर.जौनपुर) 
मो.९४५२५५९९९९.
    ८४२३१६१६१९




संजय सिंह (प्रधान )
ग्रामसभा महमूदपुर जगदीशपुर जौनपुर







डॉ संजय सिंह प्रबंधक मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज स्टेशन रोड सिंगरामऊ जौनपुर








अनिल सिंह शक्ति 
अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल बदलापुर जौनपुर









संतलाल (प्रधान)
 ग्राम सभा महदा 
बहरीपुर कला 
जौनपुर







केशव सिंह 
(प्रधानाध्यापक माध्यमिक शिक्षा परिषद  उत्तर प्रदेश)







ज्ञानेश्वर तिवारी (प्रधान )
ग्राम सभा नकारा खानदेश सिंगरामऊ जौनपुर








सुनील तिवारी (भूतपूर्व)
ग्रामसभा इनामीपुर बदलापुर जौनपुर








प्रशांत मिश्र 
(शांत जौनपुरी) 
परसनी जौनपुर








कृष्ण कुमार हलवाई (प्रधान)
ग्रामसभा बहरीपुर कला जौनपुर






कुलदीप उपाध्याय 
घाघरपारा बहरीपुर कला 
जौनपुर