शिविर के शिविरार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली सिगरामऊ जौनपुर 27 दिसंबर स्थानीय पाल सिंह महाविद्यालय राष्ट्रीय साथियों ने स्वच्छता सफाई व पर्यावरण जागरूकता के लिए जन जागरूकता रैली निकाली पुत्र रैली विद्यालय प्रांगण से निकलकर सिंगरामऊ सिंघावल कबेली लक्ष्य पट्टी दयालपुर रघुनाथपुर होते हुए पुणे महाविद्यालय परिषद आकर समाप्त हुई दिल्ली में छात्र छात्राएं पर्यावरण स्वच्छता और शौचालय को लेकर विभिन्न तरह के नारे लगा रखी स्लोगन लेकर लोगों को जागरुक करने का प्रयास करें शिवरात्रि गांव से मलिन बस्तियों में जाकर
Blog
बुधवार, 27 दिसंबर 2017
पत्रकार संघ के लोगो ने भी शोक संबेदना ब्यक्त किया
पत्रकार संघ के संगठन मंत्री व संपादक राकेश कांत पांडेय की माता विद्या पांडेय 78 वर्ष की आज सायं हिर्दय गति रुकने से निधन हो गया ये काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी अभी चन्द दिवस पहले इनके पिता का निधन हुआ है निधन की खबर मिलते ही इनके आवास पर शोक संवेदन व्यक्त करने लोग पहुँच रहे है। पत्रकार संघ के लोगो ने भी शोक संबेदना ब्यक्त किया है।
मंगलवार, 26 दिसंबर 2017
चिड़ियाघर में मगरमच्छ राजू की मौत
दिल्ली- केंद्र में नॉन IAS अफसरों का जलवा, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर बम्पर पोस्टिंग, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर ज्यादातर नॉन IAS, 2017 में अधिकांश पोस्टिंग में नॉन IAS, संयुक्त सचिव पर IAS का कॉकस टूट रहा, देशभर में IAS अफसरों में खलबली मची।
दिल्ली- दिल्ली में बढ़े पानी के दाम, 20 फीसदी दर बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर, जल बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूर किया।
लखनऊ- चिड़ियाघर में मगरमच्छ राजू की मौत, जू के सबसे बुजुर्ग मगरमच्छ की मौत, मगरमच्छ राजू की मौत से जू में मायूसी,मगरमच्छ का कराया जा रहा पोस्टमार्टम।
लखनऊ- बाल गंगाधर तिलक के स्वाधीनता उदघोष पर कार्यक्रम, 101वीं जयंती के मौके पर यूपी सरकार का आयोजन, 30 दिसम्बर को तिलक हाल में होगा बड़ा कार्यक्रम, महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस कार्यक्रम में शामिल होंगे, राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी चीफ गेस्ट, शहीदों के 25 परिजनों को सम्मानित किया जाएगा, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा की तरफ कार्यक्रम।
लखनऊ- शीबा चांद सिद्दीकी पर अबतक एफआईआर नहीं, शीबा ने फर्मी जाति प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ा, जानकीपुरम वार्ड नंबर-16 से सपा प्रत्याशी शीबा, फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले पर कार्रवाई नहीं, किस आधार पर शीबा का प्रमाण पत्र बना?
लखनऊ- राज्यपाल राम नाईक क्रिसमस कार्यक्रम में जाएंगे, शाम 4.30 बजे कैथेड्रल चर्च जाएंगे राज्यपाल।
कानपुर- बैंक में लूट की कोशिश का मामला, लूट को असफल करने वाले 6 लोग को एसएसपी ने किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र,21 हजार धनराशि देकर किया सम्मानित, दो बदमाशों ने लूट का किया था प्रयास, बर्रा के उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक का मामला।
हाथरस- इफको पर करोड़ों की सब्सिडी खाने का आरोप, इफको ने 33 करोड़ की खाद सब्सिडी हड़पी, फर्जी लाइसेंस से मार्च 2017 से सब्सिडी ली, जिला कृषि अधिकारी ने लाइसेंस फर्जी बताया, इफको पैसा खा गया तब जागे विभाग अधिकारी, किसानों को खाद मिला नहीं, सब्सिडी भी खाई, पीड़ित ने डीएम से की मामले की शिकायत, इफको का क्षेत्रीय प्रबंधक गुमराह कर रहा है, IFFDC और स्पॉट के नाम से थे फर्जी लाइसेंस।
ग्रेटर नोएडा- प्राधिकरण के बाहर किसानों का धरना प्रदर्शन, भूमि अधिग्रहण के बाद 10 प्रतिशत आवासीय भूंखड़, बेक लीज़ समस्याओं के निस्तारण न होने से नाराज, सैकड़ों किसान धरना प्रदर्शन में हुए शामिल, आश्वासन मिलने के बाद भी निस्तारण नहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर कर रहे प्रदर्शन।
उन्नाव- टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन करने का मामला, भारत समाचार की खबर का बड़ा खुलासा, 29 से 31 दिसंबर तक होने थे ऑपरेशन, 32 मरीजों के किये जाने थे ऑपरेशन, एनजीओ ने 25 दिसंबर को ही कर ऑपरेशन, दिन में मरीजों के ऑपरेशन करने के थे निर्देश, NGO ओम जगदम्बा सेवा समिति का बड़ा खेल।
बरेली- एडीएम सिटी ओपी वर्मा का नया कारनामा, व्हाट्सएप ग्रुप में डाली अश्लील फोटो, ग्रुप में कई महिला अधिकारी भी जुड़ी , एडीएम सिटी ओपी वर्मा का हुआ विरोध, ग्रुप से एडीएम ने फोटो किया डिलीट।
आगरा - वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पहुंचा भारत समाचार, ताजगंज के केहरई में चल रहा 4 मंजिला आश्रम , आश्रम में रह रहीं इस वक्त लगभग 25 महिलाएं , इलाके के कई लोगों ने संदिग्ध गतिविधियां बताई, आश्रम के अंदर महिलाएं, बाहर से लटका है ताला, ताजगंज के केहरई में है बाबा के पाप का अड्डा।
गोरखपुर- मेरठ मेडिकल कॉलेज में अश्लील डांस का मामला, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन का मामले पर बयान, मेडिकल कॉलेज में डांस दुर्भाग्यपूर्ण – आशुतोष, DGME की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनी-आशुतोष, जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी-आशुतोष।
मेरठ- घूसखोर इंस्पेक्टर के किया सस्पेंड, क्राइम ब्रांच में तैनात केपी सिंह सस्पेंड, एसएसपी मंजिल सैनी की बड़ी कार्रवाई, सीएम कार्यालय से आदेश के बाद सौंपी थी जांच, जांच में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर किया सस्पेंड।
कासगंज- स्पेशल ट्रेन की हाल्ट पर टूटी कपलिंग, दो हिस्से में बंटी ट्रेन, हादसा टला, लखनऊ से वैष्णोंदेवी जा रही थी स्पेशल ट्रेन, सोरों स्टेशन के पास गंगागढ़ हाल्ट पर टूटी कपलिंग, 20 मिनट तक रुकी रही स्पेशल ट्रेन ट्रेन, कपलिंग जुड़ने के बाद रवाना की गई ट्रेन।
बीजेपी महानगर ईकाई कल कार्यक्रम करेगी, अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस
दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, सिकंदरा के लोगों को समर्थन करने के लिए आभार, एक बार फिर भाजपा का समर्थन के लिए आभार, भारत के गांवों की सेवा करना हमारी प्रतिबद्धता, योगी और यूपी बीजेपी टीम को बधाई देता हूं, अरुणाचल के लिकाबाली के लोंगो को धन्यवाद, स्नेह से हमें बहुत ताकत मिली है, पूर्वोत्तर को बदलने के लिए प्रतिबद्ध हूं, पश्चिम बंगाल में बीजेपी को वोट शेयर बढ़ा, वोट हिस्सेदारी में महत्वपूर्ण वृद्धि से मैं खुश हूं, पश्चिम बंगाल की सेवा में कसर नहीं छोड़ेगें, भाजपा बंगाल कार्यकर्ता की सराहना करता हूं, पीएम मोदी ने उपचुनाव में जीत पर आभार जताया।
नोएडा: सीएम योगी आदित्यनाथ का नोएडा दौरा कल, सुबह 11.20 बजे सीएम योगी पहुचेंगे नोएडा, 12.20 बजे तक एमिटी विवि में रहेंगे सीएम, 12.25 पर बोटेनिकल गार्डन हेलीपैड जाएंगे, सीएम योगी पीएम को रिसीव करने जाएंगे, 12.55 बजे पीएम पहुचेंगे बोटेनिकल गार्डेन, 1 बजे पीएम मजेंटा मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी, 1.05 बजे पीएम और सीएम मेट्रो की सवारी करेंगे, पीएम, सीएम मेट्रो से ओखला तक का करेंगे सफर, 1.25 बजे पीएम पहुचेंगे एमिटी यूनिवर्सिटी, 2.25 बजे पीएम दिल्ली के लिए होंगे रवाना।
लखनऊ: बीजेपी महानगर ईकाई कल कार्यक्रम करेगी, अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस, जन्मदिन पर भजन एवं तहरी भोज करेगा, सुबह 12 बजे कुड़िया घाट चैक पर आयोजन, मुकेश शर्मा, पूर्व सांसद लालजी टण्डन, डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा होंगे शामिल, मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल, डा. रीता जोशी, बृजेश पाठक, स्वाती सिंह, मोहसिन रजा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा रहेंगे।
बागपत: मेरठ-बड़ौत हाइवे पर बदमाशों का कहर, हाइवे किनारे बने होटल में जमकर की लूट, 30 हजार रुपए, बाइक लूट ले गए बदमाश, विरोध करने पर होटल मालिक को मारी गोली, बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, होटल मालिक की हालत गम्भीर, अस्पताल में भर्ती, बिनोली क्षेत्र के हाइवे की घटना।
कानपुर: भारत समाचार की खबर का असर, घाटमपुर की रेऊना चौकी में हंगामे का मामला, महिला की तहरीर पर हुआ मुकदमा दर्ज, आरोपी चौकी प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, यौन शोषण, एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज, तोड़फोड़, आगजनी करने वाले सिपाही पर भी केस, सिपाही और पीड़ित पत्नी पर भी दर्ज हुआ मुकदमा।
संभल: कांग्रेसियों ने की अन्ना हजारे के खिलाफ नारेबाजी, अन्ना हजारे वापस जाओ के नारे लगाए, जनता को उल्लू बनाना बंद करो, बीजेपी से मिले हुए अन्ना हैं हजारे, तमाम नारे लिखे दिखाई तख्तियां।
जमऊपट्टी गॉव में घर मे बैठे अंधेड़ को सड़क पर जा रहा ट्रैक्टर रौदा
सिंगरामऊं - -थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी गॉव में घर मे बैठे अंधेड़ को सड़क पर जा रहा ट्रैक्टर रौद दिया, घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। उक्त गॉव निवासी मैनबहादुर (55) पुत्र झूरी सिंह सोमवार को सड़क के किनारे बने अपने घर के बरामदे मे चारपाई पर बैठे थे, दोपहर के करीब साढ़े बारह बजे सड़क मरम्मत के कार्य में लगा ट्रैक्टर लेकर चालक जा रहा था और ट्रैक्टर असंतुलित होकर घर के बरामदे मे घुस गया और मैनबहादुर को चारपाई सहित रौदते हुए दिवाल में टकरा गया और चालक चालू हालत में ही ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला, ग्रामीणों ने घायल को बाहर निकाला तो देखा गया उसकी मौत हो गयी थी। प्रधान प्रतिनिधि लालदेव यादव ने पुलिस को सूचित किया मौके पर पुलिस पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई ने जुट गयी है।
पण्डित रामजी शरण महराज ( मांसवेत्ता)(अयोध्या धाम एवम चित्रकूट धाम)
प्रतापगढ सत्य बोलना सबसे कठिन कार्य है। गोस्वामी तुलसी दास ने कहा है-'धरम न दूसर सत्य समाना। आगम निगम पुरान बखाना।।' धर्म की इससे सुंदर और संक्षिप्त परिभाषा संभव नहीं है।क्षेत्र के मोती सिंह इ० का० सरायभिखारी के प्रांगण में आयोजित संगीतमयी श्रीरामकथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में अयोध्या से पधारे मानस मर्मज्ञ पण्डित रामजी शरण महराज ( मांसवेत्ता)(अयोध्या धाम एवम चित्रकूट धाम) ने धर्म को परिभाषित किया। कहा कि एक तरफ गोस्वामी जी ने सत्य को धर्म बताया है तो वहीं 'परहित धरम सरिस नहीं भाई' कहकर धर्म के दूसरे सोपान की व्याख्या किया है। परोपकार के तीन रूपी तमोगुणी, रजोगुणी और सतोगुणी हैं पर गोस्वामी तुलसीदास ने त्रिगुणातीत परोपकार की बात कही है। उन्होंने प्रवचन के दौरान सौभाग्य एवं दुर्भाग्य को परिभाषित किया। कहा कि मानव जब प्रभु का सामीप्य प्राप्त करता है, सौभाग्य है और जब वह दूर होता जाता है तो दुर्भाग्य प्रारंभ हो जाता है। दूधाधारी मठ के महंत पं.राम सुंदर दास ने कहा कि हिंसा महज मारने या रक्त प्रवाहित करने को नहीं कहा जाता है। वाणी से, कर्म से और मन से भी हिंसा की जाती है। मानव को इन तीनों तरह की हिंसा से बचना चाहिए। उन्होने कहा कि परमात्मा के प्रसन्न होने से मनुष्य को संपत्ति मिलती है पर प्रभु जब विशेष प्रसन्न होते हैं तो मानव को सत्संग का अवसर मिलता है। जनता जिसे चुनती है वह विधानसभा या संसद पहुंचता है पर जब जर्नादन चुनते हैं तो व्यक्ति सत्संग में जाता है। कार्यक्रम की शुरूआत में कथावाचक ने श्रीराम जानकी का विधिवत पूजन कराया। इसमे कथा वाचक पण्डित रामजी शरण महराज ( मांसवेत्ता)(अयोध्या धाम एवम चित्रकूट धाम) आयोजक श्रीभरत शरण जी महराज ( बृंदावन धाम ) अध्यक्षता भारत सिंह ने किया अंत में आयोजक बब्लू सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया संचालन संजय सिंह महमूदपुर ने किया । इस मौके पर जयनारायण उपाध्याय, जमुना प्रसाद शुक्ल, राम शिरोमणि प्रजापति, पत्रकार यादव, सोनेलाल यादव, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह, राजू सिंह, हर्ष कुमार बरनवाल, राम बली पांडेय, आदि उपस्थित रहे ।
सोमवार, 25 दिसंबर 2017
विश्वकर्मा समाज द्वारा मनाया गया पुर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की 23वी पुण्यतिथि
रविवार, 24 दिसंबर 2017
महराजगंज क्षेत्र के एक प्रधानाध्यापक ने अपने कार्य प्रणाली से गुरु की पदवी को शर्मसार
प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र को लिखित रूप में मृत बताने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी से की गई है। इसके अलावा विद्यालय में पंजीकृत 30 छात्रों में अधिकांश के न आने, मध्याह्न भोजन योजना, सरकारी धन के दुरुपयोग की भी शिकायत है। मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर व महराजगंज के नेतृत्व में जांच समिति बना दी गई है। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार, 23 दिसंबर 2017
20 लाख नौजवानों को रोजगार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगले वर्ष तक चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी। साथ ही 20 लाख नौजवानों को रोजगार मिलेगा। केन्द्र सरकार द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू कराया गया है। इसके तहत छह लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है। चार लाख युवाओं का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इनमें से एक लाख 40 हजार युवाओं को लावा, इंटेक्स, फोर्टिस, बिग बाजार, रेमण्ड्स, भीलवाड़ा जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार भी प्राप्त हुआ है।
शनिवार को मुख्यमंत्री भीम राव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय में ‘उत्तर प्रदेश में कौशल विकास की भूमिका एवं सम्पूर्ण समाज में योगदान विषय पर आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे। उन्होंने लखनऊ के महानगर और आलमबाग स्थित कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों का उद्घाटन किया।
इसके साथ ही बरेली के विकासखण्ड बहेड़ी, रामपुर के विकासखण्ड मिलक, शाहजहांपुर के विकासखण्ड तिलहर, लखनऊ के विकासखण्ड सरोजनीनगर और हरदोई के विकासखण्ड सण्डीला में प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्रों का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर गोरखपुर स्थित आशा ज्योति केन्द्र का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के दो मोबाइल ऐप ‘स्किल कनेक्ट, ‘स्किल मित्र और महिन्द्रा समूह की ओर से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार में मदद के लिए विकसित मोबाइल ऐप ‘मिस्टर उपाय का शुभारम्भ किया।
राज्यसभा की खाली एक सीट के लिए मतदान 16 जनवरी को होगा
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की खाली एक सीट के लिए मतदान 16 जनवरी को होगा। इस सीट पर नामांकन की अंतिम तिथि 29 दिसंबर है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक खाली सीट पर चुनाव की अधिसूचना शनिवार को जारी की गई। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के राज्यसभा से इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस खाली सीट पर नामांकन 29 दिसंबर से होगा।
गौरतलब है कि राज्यसभा की इस रिक्त सीट पर सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) भी अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने में जोर लगा देगी। राज्यसभा की यह सीट पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के इस्तीफा देने के कारण खाली हो गई थी। मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनकी मां कृष्णा पटेल के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा
अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनकी मां कृष्णा पटेल के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कृष्णा पटेल द्वारा 24 दिसंबर को वाराणसी में पार्टी का राष्ट्रीय समागम किए जाने की शिकायत अनुप्रिया ने भारत निर्वाचन आयोग के सचिव से की है। इस समागम को रोकने के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया है।
निर्वाचन आयोग को भेजे गए पत्र में अनुप्रिया पटेल ने लिखा है कि अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के विवाद निस्तारण के संबंध में आयोग द्वारा 19 जनवरी 2017 को निर्देशित किया गया था कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से या सिविल कोर्ट से विवाद का निस्तारण कराएं। मेरी तरफ से आपसी सहमति के लिए कई बार प्रयास किए गए। इस बीच समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि 24 दिसंबर को कृष्णा पटेल ने वाराणसी में अपना दल के नाम से राष्ट्रीय समागम बुलाया है। जिसमें अपना दल का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना प्रस्तावित है। इससे यह प्रतीत होता है कि कृष्णा पटेल इस विवाद का हल आपसी सहमति से नहीं चाहती हैं। यह भी लिखा है कि विवश होकर वह 26 दिसंबर को इस विवाद के निस्तारण के लिए सिविल न्यायालय में परिवाद दायर करेंगी। आयोग से अनुरोध किया है कि विवाद निस्तारण तक कृष्णा पटेल को अपना दल के नाम से राष्ट्रीय समागम अथवा अन्य कोई भी राजनीतिक गतिविधि बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं करने के लिए निर्देशित किया जाए।
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017
अंग्रेजों के जाने के बाद आजाद भारत में आज भी कुछ लोग गुलामों जैसी जिंदगी जीने को मजबूर
दिल्ली- संसद के शीतकालीन सत्र का आज पांचवा दिन, सरकार और विपक्ष में गतिरोध जारी,विपक्ष पीएम मोदी की माफी की मांग पर अड़ा,सरकार झुकने को तैयार नहीं। हंगामे के बीच सरकार निपटा रही है विधायी कामकाज।
दिल्ली- राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए आज सचिन तेंदुलकर सदन आएंगे। दोपहर 2 बजे केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के मंत्रालय से जुड़े खेल के मुद्दे पर होगी चर्चा। सचिन भी दे सकते है भाषण।
लखनऊ-यूपी विधानसभा सत्र का आज छठा दिन। बुधवार को यूपीकोका बिल को विधानसभा में पेश किया गया। गुरुवार को सदन की करवाई शुरू होते ही इस पर चर्चा हुई।
कानपुर देहात-कानपुर देहात में उपचुनाव आज हो रहा है। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। कानपुर देहात के 207 सिकन्दरा विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक मथुरा पाल की मृत्यु के बाद से ही खाली थी सीट।
आजमगढ़-2018 में शुरू हो जाएगा राममंदिर निर्माण। रामजन्म भूमि के न्यास के सचिव सुरेश दास जी महाराज ने कहा कि 2018 में राममंदिर बनने का कार्य शुरू हो जाएगा। महामंडलेश्वर मौनी बाबा की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि कोर्ट के बाहर विवाद का हल संभव है।
रायबरेली-लालगंज ब्लाक के तौधकपुर गांव के ग्राम प्रधान ने मिसाल पेश की है। कुछ ही माह में उन्होंने 242 शौचालय तो बनवाए ही साथ ही उनकी निगरानी के लिए कैमरे भी लगवाए। यह स्मार्ट गांव तौधकपुर से यह गाँव किसी शहर से कम नही है।
वाराणसी--बनारस की खास पहचान बनारसी गुलाबी मीनाकारी से भी होती है पर अब इतिहास में ये हली बार मीनाकारी की शिल्पाकरी महिलायें भी कर रही है। ये काम सदियों से पुरुष करते आ रहे है पर बनारस की लड़किया पढाई के साथ ये हुनर सिख कर मीनाकारी को आगे बढ़ा रही है।
वाराणसी-लड़कियों की परवरिश कर मिसाल पेश कर रही वाराणसी की ये किन्नर। रामनगर के चैरहट निवासी गुड़िया किन्नर ने समाज के सामने एक नजीर पेश की है। जहां लोग बेटियों को खत्म करने पर लगे हैं वहां गुड़िया दो बच्चियों को गोद लेकर उनकी परवरिश कर रही है।
संतकबीरनगर। अंग्रेजों के जाने के बाद आजाद भारत में आज भी कुछ लोग गुलामों जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। संतकबीरनगर जिले की मेहदावल तहसील के नगर पंचायत मेहदावल में आज भी लोग जमीदारी प्रथा जैसी गुलामी की जंजीरों में लोग जकड़े हुए हैं।
देहरादून- उर्जा प्रदेष उत्तराखंड में उर्जा कर्मी सरकार के खिलाफ हड़ताल पर जाने की तैयारी कर चुके है। जिसका सीधा सा असर आम उपभोक्ता पर होना तय है। सरकार ने उर्जा विभाग में एस्मा लागू करने के साथ वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का आदेश भी जारी कर दिया है।
गोरखपुर-तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद भी चोर कैसे बड़ी ही आसानी से चोरी कर फरार हो जाते है उसकी एक बानगी देखने को मिली। गोरखनाथ थाने में मौजूद ये चोर बड़े ही आसानी से मार्ट में दाखिल होकर हाथ की सफाई कर नदारत हो जाता था और पास के ही दुकानदार को बेच भी देता था।
वाराणसी- बीएचयू में समाजवादी छात्रसभा के छात्रनेता आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कल बुधवार शाम को बवाल हो गया। तोड़फोड़ और आगजनी मामले में चीफ प्राक्टर प्रो.रोयाना सिंह ने आशुतोष सिंह समेत कुल 15 छात्रों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल बीएचयू में शांतिव्यवस्था कायम।
देहरादून-देश में इन दिनों भगवा हवा चली हुई है। ज्यादातर चुनावों में भाजपा की सरकार राज्यों में बन रही है। यूपी उत्तराखंड के बाद अब पड़ोसी राज्य हिमाचल में भी भाजपा की सरकार है ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है की जिस तरह यूपी से मामले सुलझ रहे हैं हिमाचल से भी विवाद सुलझाने में कामयाबी मिल सकेगी।
उत्तरकाशी-उत्तरकाशी के महा विद्यालय के एक बॉटनी के शिक्षक जंहा महा विद्यालय में शिक्षा की रोशनी बिखेर रहे हैं। वे 6 गावों में ग्रामीणों और युवाओ को ऊनी वस्त्र के क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस कार्य में उनकी धर्मपत्नी भी सहयोग कर रही है।
वाराणसी- शिव की नगरी की शिवांगी भरेगी उड़ान ,देश के दुश्मन हो जाओ सावधान। वाराणसी की शिवांगी सिंह भारतीय वायुसेना में लड़ाकू विमान उड़ाने वाली महिला पायलटों में शामिल हो गई है। बनारस की इस बिटिया ने न सिर्फ अपने माँ बाप का सीना चैड़ा किया है बल्कि पुरे पूर्वांचल में अपने सफलता का परचम लहराया है..क्योंकि पुरे यूपी में शिवांगी पहली महिला पायलट होंगी जो फाइटर पायलट उड़ाएगी .
गाजियाबाद - इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में छात्र ने 10वीं कक्षा की छात्रा को मारी गोली। छात्रा की हालत गंभीर। आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मारी। पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लिया। गोली मारने वाले छात्र को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
गाजियाबाद- इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा इलाके में एक फ्लैट में इंजीनियर की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी । 25 साल के सुमंता यहां अकेले रहते थे और नोएडा में नौकरी करते थे । बताया जा रहा है कि सुमंता के घर सुबह काम वाली आयी लेकिन घर का दरवाजा नहीं खुला तो वो काफी इंतजार करके चली गयी ।
वाराणसी- प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले किसानों को अन्तरष्ट्रीय बाजार मुहैया कराने के लिए लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे से फल और सब्जियों की पहली खेप को विमान द्वार दुबई निर्यात किया गया।
लखनऊ- मुख्यमंत्री आवास पर यूपी पुलिस ने सेल्फी लेने पर बैन लगा दिया है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए एक बोर्ड भी लगाया है, हाई सिक्योरिटी जोन में आने के चलते यूपी पुलिस ने ये कदम उठाया है, यूपी पुलिस के इस फैसले पर चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखलिेश यादव ने ट्वीट किया है कि नए साल में जनता को उत्तर प्रदेश सरकार का तोहफा, सेल्फी लेने पर लग सकता है यूपीकोका ।
मसूरी- पहाड़ों की रानी मसूरी के अधिकांश भवनों को गिरासू घोषित किया गया है। शहर के कई आवासीय भवन भूत बंगलो में तब्दील हो गये है ..लेकिन स्थानीय लोग आज भी इन भवनो में रहने को मजबूर है।
गाजियाबाद-लोनी इलाके में आयकर विभाग ने के एक पूर्व प्रधान के घर छापा मारकर करोड़ों रुपयों के कागजातों के अलावा नगदी भी बरामद की है। पावी गांव में बुधवार सुबह पूर्व प्रधान धीरा सिंह व उसके भाई दीपक के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा।
कानपुर -बिधनू के शंभूआ गांव के पास हमीरपुर रोड कोहरे की वजह से आमने-सामने डम्फर की भिड़ंत। कटर द्वारा घंटों की मशक्कत के बाद ड्राइवर निकाला गया। लगा भीषण जाम।
मेरठ-गढ़ रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने मार्शल आर्ट के चैंपियन रोहित मावी को मारी गोली, रोहित मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडलिस्ट है,के हाथ में लगी गोली।
देहरादून- राज्य मे एनएचएम के जरिए मिलने वाला करोडांे का बजट का एक बडा हिस्सा अधिकारियों की लापरवाही के चलते हर साल लैप्स होता है। हालांकि एमडी एनएचएम के अनुसार इस बार पीछले साल वाली स्थिति नहीं आने दी जायेगी।
कानपुर-बिठूर गंगा महोत्सव का आज दूसरा दिन दोपहर एक बजे से महोत्सव के प्रोग्राम शुरू होंगे । इस महोत्सव का खास प्रोग्राम भजन संध्या रहेगा। इस भजन संध्या प्रोग्राम को अनुराधा पौडवाल प्रस्तुति करेंगी।
आगरा- छात्र ने हेलमेट बनाया है ..जो जलने से शर्त को मनवाने को मजबूर कर देगा। इससे बाइक सवारों को सड़क हादसो में अब नहीं गवानी पड़ेगी।
अलीगढ़ -छात्राओं ने लुटेरे को पकड़कर पीटा। -अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली इलाके के पैंठ चैराहे के पास एक नाबालिक लुटेरे को डिग्री कॉलेज की छात्रा लतेश से मोबाइल लूटना भारी पड़ गया। पीड़ित छात्रा ने यज्ञवती, प्रीति, राज कुमारी, भारती (सहेली) की मदद से पीछा कर लुटेरे को दबोच लिया।
मेरठ- प्रदेश में खुलेआम बदमाशी करने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्त होता नजर आ रहा है। दो दिन पहले कॉलिज में सरेआम गोली चलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के अम्बाला से दबोच लिया।
कानपुर-महाराज पुर थाना क्षेत्र के पुरवा मीर में कोहरे की वजह से हुआ सड़क हादसा कई गाड़िया आपस में भिड़ी, ।4 लोग हुए घायल ।
वाराणसी- संस्कृत को चुनौती, देखिये क्या है हाल, न बिल्डिंग। वाराणसी में संस्कृत विश्व विद्यालय से लेकर जनपद के सभी संस्कृत महाविद्यालय सिर्फ नाम के रह गए यहाँ पढने शायद ही कोई आता है।
नैनीताल- यहां के नौकुचियाताल झील का अचानक रंग बदलने से लोगो में खलबली। झील का रंग अचानक लाल हो गया है जिस्से लोग डरे हुए है। उनका मानना है कि ये देवीय प्रकोप है जिसके कारण झील का रंग बदला है।
देहरादून-विवादों में घिरे लालढांग चिल्लरखाल मार्ग सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है--वन मंत्री हरक सिंह रावत के कड़े रूख के बाद वन विभाग को वो अभिलेख मिले गए हैं जिनमें इस मार्ग को पक्की सड़क दिखाया गया है।
मुरादाबाद- मैनाठेर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। पुलिस ने आर्मी लिखे ट्रक से 25 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद की। दो युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़े।
खतौली-मुजफ्फरनगर--कोहरे मे टकराई कई गाड़ी या एम्बुलेंस सहित 4 वाहन आपस मे टकराए। आधा दर्जन लोग घायल। थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र की घटना।

