Blog

सोमवार, 28 मई 2018

EVM खराब होने पर तबस्सुम हसन का बयान, तबस्सुम हसन ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली- कैराना-नूरपुर उपचुनाव पर शिव प्रताप शुक्ला का बयान, कैराना-नूरपुर उपचुनाव बीजेपी जीतने जा रही, नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे, विपक्ष लोकसभा 2019 चुनाव तक रहेगा नहीं, दिल्ली से मेरठ तक 14 लेन सड़क अभूतपूर्व, जल्द पेट्रोल-डीजल जीएसटी दायरे में आएगा, राज्यों से सहमति के बाद प्रयास करेंगे हम- शुक्ला।

दिल्ली- सीतापुर में बच्चों पर कुत्तों के अटैक का मामला, सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई के लिए तैयार, याचिका में कुत्तों को मारने वालों पर एक्शन की मांग, जबतक पुष्टि ना हो कि कुत्तों का आतंक,मारा ना जाए,  फोटो पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी FIR की जाए।

दिल्ली- कर्नाटक सीएम कुमार स्वामी आज पीएम से मिलेंगे, 3.30 बजे राजघाट जाएंगे सीएम कुमार स्वामी, 5.30 बजे पीएम मोदी से स्वामी की मुलाकात, दिल्ली में प्रेसवार्ता कर सकते हैं कुमार स्वामी।

दिल्ली- पूर्व सीएम के बंगला खाली करने का मामला, मुलायम सिंह यादव ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की, बंगला खाली ना करने की दलील लेकर SC पहुंचे, मुलायम ने उम्र, गिरती सेहत का हवाला दिया।

महाराष्ट्र- भंडारा-गोंदिया उपचुनाव में बहिष्कार की घोषणा, 34 गांवों के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार किया,गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना से प्रभावित ग्रामीण।

हरिद्वार- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, कार्यक्रम में आए लोगों का स्वागत, मंच के माध्यम से सभी का आभार, दोनों राज्यों के विवाद सुलझाने के प्रयास, अलकनंदा होटल से जुड़ी समस्या का समाधान, दोनों राज्यों के सभी विवाद सुलझाएंगे, त्रिवेंद्र रावत के साथ बैठकर बात करेंगे, उत्तराखंड का नदियों के चलते महत्व, इस देवभूमि को नमन करता हूं, उत्तराखंड में बहुत विकास  हुआ- सीएम।

लखनऊ - जयंत चौधरी ने चुनाव आयोग में 12 बूथों पर EVM मशीन खराब की शिकायत की, कैराना में कई बूथों पर ईवीएम मशीन खराब, प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग में शिकायत, जयंत चौधरी ने पक्षपात का आरोप लगाया, ट्वीट में इसे राजनीतिक अराजकता बताया।

लखनऊ- सपा-RLD का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा चुनाव आयोग, नरेश उत्तम, अनिल दुबे चुनाव आयोग पहुंचे, ईवीएम की गड़बड़ी की शिकायत करने पहुंचे, नूरपुर-कैराना में भारी संख्या में ईवीएम खराब, जनपथ स्थित चुनाव आयोग पहुंचा प्रतिनिधिमंडल।

लखनऊ- कैराना-नूरपुर में ईवीएम पर बड़ा विवाद, कैराना में 100 से ज्यादा ईवीएम खराब,  सपा और आरएलडी गठबंधन का आरोप, नूरपुर में 113 ईवीएम खराब होने का आरोप, चुनाव आयोग में दोनों दलों ने शिकायत की।

लखनऊ- सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का बयान, नूरपुर EVM को लेकर राजेंद्र का बयान, उपचुनाव में सरकार चुनाव लड़ रही, सत्ता-शासन का दुरुपयोग हो रहा, सरकार के मंत्री दबाव बना रहे हैं, नूरपुर में 140 ईवीएम मशीन खराब, ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की गई
बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए था, कैराना में 130 मशीनें खराब की गई, जहां हमारे वोट वहीं मशीनें खराब की, सुबह से धूप में खड़े लोग परेशान हैं, परेशान होकर लोग घर चले जाएंगे, वो अपना मतदान नहीं कर पाएंगे, हमारे लोग चुनाव आयोग से मिलने जा रहे, आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहें, रातभर पैसा बांटा गया मतदाताओं में, सत्ता पक्ष को प्रशासन समर्थन दे रहा, 2019 के लिए बीजेपी की साजिश, आयोग फिर से चुनाव कराएं यहां, निष्पक्ष चुनाव आयोग की जिम्मेदारी, मशीनें चुनाव आयोग ठीक कराए, लोकतंत्र की हत्या हुई इस चुनाव में, मतदान का समय आज बढ़ाया जाए – राजेंद्र।

लखनऊ- बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से की शिकायत, कैराना-नूरपुर में EVM खराब होने की शिकायत की, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से JPS राठौर ने की शिकायत, उपाध्यक्ष राठौर की अगुवाई में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, चुनाव को रद्द करके दोबारा कराए जाने की मांग, सपा के आरोपों पर जेपीएस राठौर का पलटवार , सपा का काम केवल बीजेपी पर आरोप लगाना , निर्वाचन आयोग कराता है चुनाव - जेपीएस राठौर।

लखनऊ- CEO एल. वेंकटेश्वर लू ने दी जानकारी, जो आरोप लगे है निराधार हैं, 15 फीसदी मशीनें खराब हुई थी,शिकायत के बाद मशीनें बदली गई, वोट सबके पड़वाएंगे, चाहे रात के 12 बज जाएं, 25 फीसदी ईवीएम रिजर्व रखी हैं, डीएम, कमिश्नर के संपर्क में आयोग – वेंकटेश्वर।

लखनऊ- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का ट्वीट, ‘हजारों EVM में खराबी की शिकायतें आ रही’, किसान, मजदूर, महिलाएं, नौजवान इंतजार कर रहे, भरी धूप में अपनी बारी के इंतजार में, भूखे-प्यासे खड़े हैं इंतजार कर रहे, ‘ये तकनीकी खराबी है या चुनाव प्रबंधन की विफलता’, ‘या फिर मताधिकार से वंचित करने की साजिश’ , इस तरह से तो लोकतंत्र की बुनियाद ही हिल जाएगी।

उन्नाव- रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही, टूटी ग्लूट प्लेट से फर्राटा भर रहीं ट्रेनें, पेट्रोलिंग कर रहे गैंगमैन ने दी सूचना, गैंगमैन ने पथ निरीक्षक को दी सूचना, सुबह 8 बजे से बाधित है डाउन लाइन, गंगाघाट रेलवे स्टेशन का मामला।

सहारनपुर- एडीजी प्रशांत कुमार का बयान, अराजकता पर विशेष नजर है, लाठीचार्ज की बात गलत है, लाठीचार्ज के आरोप निराधार हैं, फालतू भीड़ एकत्र नहीं होने दे रहे , शिकायत मिलने पर तुरंत मशीन सही हुई-एडीजी।

सहारनपुर - सहारनपुर कमिश्नर सीपी त्रिपाठी का बयान, हमारे पास पर्याप्त संख्या में इंजीनियर, शिकायत पर ईवीएम ठीक कराई गई, मतदान पूरी निष्पक्षता से चल रहा है, एडीजी के साथ बूथ का निरीक्षण किया, कोई ईवीएम खराब नहीं है, ईवीएम नहीं वीवीपैट खराब हो रही है, गर्मी ज्यादा होने पर वीवीपैट खराब हो रही, वीवीपैट के लिए कम तापमान चाहिए, शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई हो रही-कमिश्नर।

शामली- EVM खराब होने पर तबस्सुम हसन का बयान, तबस्सुम हसन ने लगाए गंभीर आरोप, चुनाव में शासन, सत्ता का दुरुपयोग- तबस्सुम, जानबूझ कर मशीनें खराब कराई जा रहीं, दलित, मुस्लिम इलाकों में मशीन खराब हैं-तबस्सुम, ‘मुस्लिम वोट बैंक बाहर निकलने से घबराया विपक्ष’।

कैराना- ऊंचागांव प्रधानपति ने सुरक्षाकर्मियों से की बदसलूकी, बिना पहचान पत्र वोटरों की सुरक्षाकर्मी ने रोकी एंट्री, प्रधानपति राजवीर ने बिना ID वोटरों को अंदर खींचा, सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी, बवाल कराने की धमकी दी।

भदोही- वाराणसी-जंघई रेल रुट पर 2 जून तक ट्रेनों का संचालन रहेगा ठप, नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला गया, सुरियावां से जंघई रेलवे स्टेशन पर चल रहा काम।

बुलंदशहर- धारदार हथियार से काटकर महिला की हत्या, विवाहिता की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप, अर्धनग्न अवस्था में चारपाई पर मिला शव, धारदार हथियार से गर्दन पर कई निशान, ईंट भट्टे पर परिवार के साथ रहती थी मृतका, पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया, सिकन्द्राबाद कोतवाली के अंधेल की घटना।

नोएडा- बरौला में झुग्गियों में लगी भीषण आग, अचानक लगी आग लगने से मचा हड़कंप, सैकड़ों झुग्गियां जलकर हुईं खाक, 6 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर, आग लगने से आधा दर्जन लोग झुलसे, झुलसे लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती, सेक्टर 49 थाने के बरौला इलाके की घटना।

बलिया- महिला ने इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ी, इंस्पेक्टर नगरा से महिला की हातापाई, समाधान दिवस पर गए थे इंस्पेक्टर, हाथापाही में इंस्पेक्टर की वर्दी फटी, महिला जमीन के नापाई से थी नाखुश, नगरा थाने के ख़रुआओ गांव का मामला।

बलिया- बलिया में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात, शराब पिलाकर चाकू की नोंक पर गैंगरेप, पति ने 5 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया, 13 दिन बंद कमरे में गैंगरेप की वारदात, पति ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, आरोपियों के साथ पुलिस मिली है - पति
बलिया के बांसडीह कोतवाली का मामला।

कानपुर- रेलवे की सबसे बड़ी लापरवाही आई सामने, स्लीपर बोगी में 3 दिन तक पड़ा रहा शव, पटना-कोटा एक्सप्रेस में 3 दिन से पड़ा शव, ट्रेन से गायब होने की सूचना परिवार ने दी थी, रेलवे सुरक्षा बल के गश्त की खुली पोल, पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल में मिला शव।

लखीमपुर- बीजेपी विधायक लोकेंद्र सिंह को फिर मिली धमकी, नए विदेशी नम्बर से मिली विधायक को धमकी, मैसेज के साथ महिला के लाश की फोटो भेजी, विधायक के परिजन परेशान,पुलिस को सूचना दी।

गोरखपुर- प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, परिजनों ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या की, घर में घुसते हुए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, सूचना पर 3 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, पिपराईच के लाला चौरहे पास हत्या की घटना।

हरदोई- बाल सुधार गृह हुए बवाल का मामला, 9 बाल कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जेल अधीक्षक पर अबतक कार्रवाई नहीं, नशीले पदार्थ को लेकर हुई थी मारपीट, बाल सुधार गृह में कैसे पहुंचा नशीला पदार्थ?

बिजनौर- सपा के पूर्व सांसद यशवीर सिंह की गाड़ी सीज, यशवीर और आसिफ कादरी पुलिस हिरासत में, नूरपुर के स्योहारा इलाके का मामला, पूर्व सांसद पर प्रचार करने का आरोप।

गुरुवार, 24 मई 2018

जौनपुर-दारोगा पकड़ा गया, दस हज़ार घूस लेते दारोगा पकड़ा गया, एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ दबोचा, फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए लिया रुपया, संजीव कुमार को टीम वाराणसी ले गए ।


बलिया-बदरंग तस्वीर, जिला चिकित्सालय में व्यवस्था की बदरंग तस्वीर, स्ट्रेचर के अभाव में तीमारदार ने पहुंचाया दूसरे मंजिल पर,
देवर को गोद में उठाकर पहुंचाया वार्ड के दूसरे मंजिल पर, मरीज के अनुसार फोन करने पर नहीं मिला एम्बुलेन्स, स्ट्रेचर स्ट्रेचर के लिये महिला स्वास्थ्य कर्मियों से करती रही मिन्नतें, सीएमएस ने गलती मानते हुए जांच कराने की कही बात, सदर कोतवाली के जिला चिकित्सालय का है मामला

बागपत-बुजुर्ग की हत्या, घर में सो रहे बुजुर्ग की हत्या की वारदात,
धारदार हथियार से काटकर की गयी हत्या, शरीर पर मिले 24 से ज्यादा ज़ख्मों के निशान, अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के वाजिदपुर की घटना

बलरामपुर-घायल पड़ा मिला तेन्दुआ, पहाड़ी नाले में घायल पड़ा मिला तेन्दुआ, तेन्दुए का पिछला हिस्सा चोटिल, चल पाने मे असमर्थ है तेन्दुआ, पहाड़ी नाले के गहरे खाई में गिरने से चोट, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद, बनकटवा रेन्ज के हेंगहा पहाड़ी नाले की घटना

महाराजगंज- तेंदुए का तांडव,  तेंदुए ने मचाया गाँव में तांडव, 1 ग्रामीण को किया घायल, अस्पताल में भर्ती, नौतनवा के कोहड़वाल का मामला, पुलिस और वन विभाग की टीम मौजूद

मथुरा-लाश बोरे में, युवक युवती की लाश बोरे में मिलने से हड़कंप, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, यमुना पार के गौशना के पास मिले शव

शाहजहांपुर-बड़ा घोटाला, डीएम ने दिव्यांग विभाग में पकड़ा बड़ा घोटाला, दो अधिकारियों समेत 6 लोगों पर केस दर्ज, निलंबन की कार्रवाई के लिए शासन को लिखा, फर्जी दिव्यांगों और मृतकों के नाम पर पेंशन

लखनऊ-प्रेस कांफ्रेंस 12 बजे, आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी मामला, प्रेस कांफ्रेंस 12 बजे एटीएस मुख्यालय पर, एडीजी एलओ करेंगें प्रेस कांफ्रेंस

लखनऊ-सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर VC आज, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा शाम 5 बजे करेंगे VC, 27 मई को होने वाली परीक्षा में 1,25,850 अभ्यर्थी पंजीकृत, 18 जनपदों में बनाये गए 248 परीक्षा केंद्र, वीडियो कैमरों की निगरानी में खुलेंगे प्रश्न पत्र,  परीक्षा के लिए लगाये गए 11,329 कक्ष निरीक्षक और 496 पर्यवेक्षक, सुबह 10 से 1 बजे की शिफ्ट में होगी परीक्षा, प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के 68500 पदों पर भर्ती के लिए हो रही लिखित परीक्षा

फतेहपुर-3 की मौत, अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, दो बच्चों सहित माँ की जलकर मौत, लाखों की संपत्ति जलकर राख, खखरेडू क्षेत्र के परवेजपुर की घटना

एटा - नौकरी के नाम पर ठगी, सेना में नौकरी लगवाने का झाँसा देकर ठगी, आरोपी ने ढाई लाख रुपये की ठगी की, रुपये माँगने पर आरोपी ने की पिटाई, पिटाई के बाद जान से मारने की दी धमकी, पीड़ित ने अलीगंज थाना में दर्ज कराई FIR

लखनऊ-शुरुआती जांच, विधायकों को धमकी दिये जाने का मामला, पाक में बैठ कर अमेरिका के नंबर से धमकी, एसआईटी की शुरुआती जांच में खुलासा

लखनऊ लाया गया ISI एजेंट, पिथौरागढ़ से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट अपडेट, आरोपी रमेश सिंह ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया,
आरोपी ने ISI को दी गोपनीय सूचनाएं-ATS, पाक में कुक के तौर पर काम करता था रमेश, भारतीय राजनयिक के कुक के तौर पर काम, पिथौरागढ़ से लगी तिब्बत,नेपाल सीमा पर चौकसी

बागपत-दो पक्षों में ख़ूनी संघर्ष, देर रात मामूली विवाद में दो पक्षों में ख़ूनी संघर्ष, सब इंस्पेक्टर समेत करीब 6 लोग हुए घायल,
दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे और पथराव, मौके पर पहुँची पुलिस पर भी किया गया पथराव, घायलों व सब इंस्पेक्टर को CHC में कराया भर्ती, मौके पर पुलिस, कोतवाली बागपत क्षेत्र का मामला

जौनपुर-दारोगा पकड़ा गया, दस हज़ार घूस लेते दारोगा पकड़ा गया, एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ दबोचा, फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए लिया रुपया, संजीव कुमार को टीम वाराणसी ले गयी, मुंगरॉबादशपुर थाना के दारोगा हैं संजीव

उन्नाव-बच्ची से हैवानियत, फिर हुई 9 साल की मासूम बच्ची से हैवानियत, माँ के साथ बच्ची गयी थी परियर गंगा स्नान को,
औरास पुलिस ने केस लिखने से किया इनकार, कहा घटना सफीपुर की तो वहीं लिखा जाए केस, कई घंटों तक थाने में बिठाये रखा मासूम को, परिवार संग मासूम सफीपुर कोतवाली रवाना

मंगलवार, 22 मई 2018

दस हजार इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई नियुक्तियां की, रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश का इंचार्ज बनाया, जितेंद्र बघेल, विश्वारंजन गुजरात में सचिव नियुक्त, नदीम जावेद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन बनें, वीरेंद्र सिंह, राजेश बिहार में कांग्रेस के सचिव बने।

दिल्ली- यूपी में बस्ती के लाल ने बढ़ाया देश का मान, शादाब खान को अंतरिक्ष संचालन सम्मेलन में स्कॉलरशिप मिलेगाी,  फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी की तरफ से शादाब का चयन, 7 लाभार्थियों की सूची में भारत से शादाब अकेले।

दिल्ली- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर ट्रांसपोर्ट संगठनों ने हड़ताल की चेतावनी दी, 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी।

लखनऊ- डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा का कार्यक्रम, 2 बजे न्यू हैदराबाद में भंडारे में शामिल होंगे, 2.30 बजे कैंट में भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे, 7 बजे निशातगंज में भंडारा कार्यक्रम में जाएंगे, 7.45 बजे फव्वारे का उद्घाटन करेंगे दिनेश शर्मा, 8 बजे अलीगंज हनुमान मंदिर जाएंगे दिनेश शर्मा, 8.20 बजे नया हनुमान मंदिर जाएंगे दिनेश शर्मा।

लखनऊ-  कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान, अखिलेश-मायावती जमीन से नहीं जुड़े हैं-मंत्री, सरकारी आवास बचाने को जुगाड़ लगा रहे-मंत्री, पहले कांशीराम का बोर्ड क्यों नहीं लगाया था?, मायावती ने आवास के बाहर बोर्ड नहीं लगाया था , ‘अखिलेश यादव के पास पहले से बहुत घर हैं’, सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराएगी।

लखनऊ- 26 मई को उपराष्ट्रपति वेंकैया लखनऊ आएंगे, 1.15 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के कार्यक्रम में जाएंगे, 5.15 बजे पुस्तक अनकहा लखनऊ का विमोचन, साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर चौक में होगा कार्यक्रम, शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे वेंकैया।

कैराना - मुख्यमंत्री की आज कैराना में रैली है, कैराना उपचुनाव में सीएम की पहली रैली, कैराना में लोकसभा का उपचुनाव है, हुकुम सिंह के निधन से खाली हुई है सीट, 28 मई को कैराना में मतदान होना है,सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव की रैली, मंच पर योगी, केशव और महेंद्र पांडेय होंगे, कैराना सीट शामली और सहारनपुर तक फैली है, कैराना का चुनाव बीजेपी की इज्जत का सवाल, विपक्ष की तरफ से आरएलडी प्रत्याशी मैदान में, बीजेपी से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह।

बांदा- पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के चाचा के घर डकैती, विरोध करने पर वृद्ध महिला की डंडे से पिटाई की, लाखों रुपए के जेवर और कैश लूटकर भागे बदमाश, डकैती की घटना को चोरी बता रही है बांदा पुलिस, बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के गांव जौहरपुर में डकैती, पूर्व DGP के चाचा शिक्षक गजेंद्र सिंह के घर डकैती।

बाराबंकी- लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज नहीं लगा पता,  पुलिस लापता युवक का नहीं लगा पाई सुराग, ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश रोड किया जाम, लगभग 2 घंटे से सिंहाली-जहांगीराबाद मार्ग जाम, जहांगीराबाद क्षेत्र के रोटी गांव की मामला।

आगरा- डाक विभाग आगरा डिवीजन में सेवाएं बंद, उपभोक्ता सेवाएं लगातार तीसरे दिन भी बंद, पुराने वर्किग साफ्टवेयर को हटाने का काम जारी, एडवांस कोर इंटीग्रेटर सिस्टम इंस्टाल का काम, डाक विभाग ने तीन दिनों का शटडाउन लिया, डाक विभाग में बुधवार से शुरू होगी सेवाएं।

आगरा- SN मेडिकल में रोज नए रंग की चादर बिछाने का निर्देश, बेड की चादर बदलने को लेकर उठाया कदम, नए प्रधानाचार्य ने बाल रोग विभाग में की शुरुआत, नये प्राचार्य डा जीके अनेजा ने शुरू की नई पहल।

हरदोई- हादसे में महिला, 2 बेटियों की मौत का मामला, मौत पर जाम लगाने वालों पर कार्रवाई, दारोगा ने पिहानी में की 31 नामजदों पर रिपोर्ट, 200 से अधिक लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज, जाम लगाकर पुलिस पर भी किया था हमला।

फिरोजाबाद- भाजपा नेता जयवीर सिंह का बयान, ‘सिरसागंज सपा विधायक शव पर कर रहे राजनीति, सिरसागंज विधायक को नहीं देता शोभा, हम मृतक परिवार के साथ हैं, अपराधियों पर कड़ी से कड़ी हो कार्रवाई, हाईकमान को जानकारी दे दी गई है, ‘सिरसागंज विधायक की ओछी मानसिकता उजागर’ ।

नोएडा- दिल्ली,यूपी पुलिस के बीच शुरू हुई  बैठक, क्राइम कंटोल को लेकर दोनों राज्यों की बैठक, बॉर्डर एरिया क्राइम कंट्रोल है मुख्य एजेंडा, एसएसपी,नोएडा,गाज़ियाबाद बैठक में मौजूद, दिल्ली से बड़े अफसरों ने की बैठक में शिरकत, रेडीसन होटल में चल रही बैठक।

नोएडा- वाक और वुड रेस्टोरेंट में भीषण आग, रेस्टोरेंट के तीसरे माले पर लगी आग, मौजूद सभी लोगों को निकाला गया बाहर, दमकल की दो गाड़िया आग बुझाने में जुटी, सेक्टर 18 इलाके में है रेस्टोरेंट।

संभल- प्रेमी युगल का खेत में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका, खाने का मामान बरामद, शवों के पास से जहर की पुड़िया बरामद, युवती अमरोहा जिले की रहने वाली, नख़ासा थाना इलाके के हसनपुर रोड की घटना।

गोरखपुर- शहर में पेट्रोल पंप पर मंनबड़ों का आतंक, तेल कम डालने के विवाद में कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ाकर जमकर पीटा, आधा दर्जन कर्मचारी घायल अस्पताल में भर्ती, दबंगों की गुंडई CCTV में कैद वीडियो वायरल, कैन्ट क्षेत्र के सिंघड़िया के पंप का मामला।

बुलंदशहर- MLA अनीता सिंह को धमकी देने का मामला, SSP से शिकायत के बाद फिर धमकी दी गई, कॉलर ने वाट्सएप पर हत्या की धमकी दी, सीएम ने विधायक से फोन पर जाना मामला।

बुलंदशहर- संदिग्ध परिस्तिथियों में विवाहिता जली, विवाहिता की झुलसकर कर, दर्दनाक मौत, मायके पक्ष ने जलाकर मारने का आरोप, पीड़ितों ने ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर, खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के बरौली की घटना।

मेरठ- बढ़े मुआवजे को लेकर 72 घंटे से टंकी पर चढ़े किसानों का आंदोलन, किसान नेता 7 दिन से आमरण अनशन पर, नेता विजयपाल घोपला की  हालत बिगड़ी, मुआवजे को लेकर किसानों का आंदोलन जारी, थाना परतापुर क्षेत्र के शताब्दी नगर का मामला।

मेरठ- प्रधान की गोलियों से भूनकर हत्या का मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लड़की की शादी कराने का था प्रधान पर शक-पुलिस , शादी के शक के चले हुई थी प्रधान की हत्या, थाना हस्तिनापुर के अलीपुर गांव का मामला।

मेरठ- रणविजय सिंह ने कचहरी में चलाया चेकिंग अभियान, भारी पुलिस फोर्स के साथ चलाया चेकिंग अभियान, पेशी पर आए कई बंदियों से की पूछताछ।

हरदोई- गेंहू तौल कराने को लेकर सहकारी समिति सचिव की बड़ी लापरवाही, किसानों को कई दिन से दौड़ा रहा सचिव, समिति सचिव सुशील द्विवेदी लापरवाह, अहिरोरी क्षेत्र के बेहटा मुर्तजा का मामला।

मथुरा- तपेश हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुखराई मोड़ के पास मारी गई थी गोली, हत्यारोपियों से तमंचा कारतूस बरामद, बदमाशों ने मारी थी तपेश पंडित में गोली, हत्या में शामिल इनामी गुड्डू उर्फ मोहन फरार।

इलाहाबाद- SSP ऑफिस में परिवार सहित धरने पर सिपाही, बेटा लापता होने का केस दर्ज नहीं कर रही पुलिस, 9 मई को कार से दोस्तों सहित निकला था बेटा, धूमनगंज पुलिस ने अभी तक नहीं की कार्रवाई, महोबा जिले में तैनात है पीड़ित सिपाही।

सोनभद्र- ग्रामीणों ने  वन विभाग, पुलिस पर किया हमला, वन भूमि से कब्जा हटवाने गए थे पुलिसकर्मी, 10 महिलाओं समेत 12 लोगों पर मामला दर्ज, म्योरपुर ब्लॉक के लीलासी गांव का मामला।

चंदौली- मुगलसराय स्टेशन से 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 2 लैपटॉप, 12 फोन और एक कैमरा बरामद, 12 हजार रुपए कैश भी किया गया बरामद, पकड़े गया एक आरोपी पीएचडी का छात्र है, पटना-मुगलसराय रूट पर करते थे ट्रेन में चोरी, जीआरपी-आरपीएफ ने चोरों को अरेस्ट किया।

बागपत- 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, 3 साल से फरार चल रहा था बदमाश, दोस्त के कहने पर वारदात को दिया था अंजाम, 2015 में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, खेकड़ा पुलिस और SOG टीम को मिली सफलता।