मंथन 2018 प्रतियोगिता में वि0 क्षेत्र0महराजगंज में अभिनव प्रा0वि0डोमपुर की छात्रा प्रथम स्थान पर :- मिशन शिक्षण संवाद के तत्वाधान में आयोजित परिषदीय विद्यालयों के मध्य प्राथमिक स्तर पर जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।इसमें जिले भर के परिषदीय विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था।ब्लॉकवार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।प्रत्येक ब्लॉक पर एक पर्यवेक्षक भी भेजा गया था।उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन जिला मुख्यालय पर किया गया।अभिनव ( आदर्श )प्रा0वि0डोमपुर,की छात्रा काजल यादव कक्षा 5 प्रथम एवं आँचल शर्मा कक्षा 5 द्वितीय स्थान पर रही वहीं प्रा0वि0राजाबाजार का कक्षा 5 का छात्र राजकुमार तीसरे स्थान पर विकास क्षेत्र महराजगंज में रहे। अभिनव (आदर्श) प्राथमिक विद्यालय डोमपुर के आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने बताया कि यह परम्परा अनवरत चलेगी ब्लॉक महराजगंज के टॉप 5 बच्चों को अपनी तरफ से सम्मानित करेंगे शेष प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर मेरिट में आये टॉप 10 बच्चों को और ब्लॉक स्तर के टॉप 3 बच्चों को जनपद स्तरीय समारोह करके जिलाधिकारी महोदय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया जाएगा और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
Blog
▼
शुक्रवार, 30 नवंबर 2018
बुधवार, 28 नवंबर 2018
ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा शाहगंज
शाहगंज ब्लाक की क्रीड़ा प्रतियोगिता सर्वोदय इंटर कालेज, खुदौली मे स॓पन्न हुयी ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा रहे।अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।बच्चों ने दौड़,लंबी कूद,खो खो,कबड्डी आदि खेलों में भाग लिया। कार्यक्रम में शाहगंज प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशान्त मिश्र ।उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव भी उपस्थिति रहै।कार्यक्रम के संयोजक ख॓ड शिक्षाधिकारी राजीव कुमार यादव रहे।कार्यक्रम में मो मुस्तफा,रजनीश सिंह, दयाशंकर यादव,सूर्य कान्त यादव,मुरारी,रत्नेश सिंह ,अरविंद मौर्य,अखिलेश,दिनेश गुप्ता,ज्योति,शेषनारायन बीरेन्द्र,धर्मेन्द्र,नेमचंद आदि रहे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव जी के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं के संदर्भ में 7 सूत्रीय मांगपत्र
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव जी के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं के संदर्भ में 7 सूत्रीय मांगपत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर को दिया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद तिवारी, जिलामंत्री डॉक्टर भानु प्रताप राव, जिला कोषाध्यक्ष श्री कप्तान जी,सहित श्री लाल साहब यादव आदि उपस्थित रहे।
सोमवार, 26 नवंबर 2018
अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी* के निर्देश में बदलापुर में पदाधिकारी सम्मेलन सम्पन्न हुआ
अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी जिला अध्यक्ष - श्री राहुल पाण्डेय जिला महासचिव - अनिल कुमार पाण्डेय (राजन) जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष - बब्लू तिवारी जिला उपाध्यक्ष - दलसिंगार दुबे जिला प्रभारी - मंगल शुक्ला जिला सचिव - शिवम पाण्डेय जिनका बदलापुर और मडियाहू तहसील के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर स्वगत किया गया। राहुल पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के गरीब व असाहाय लोगों के बहन बेटी कि शादी में व पढ़ाई लिखाई के लिए संगठन के द्वारा अनुदान दिया जाएगा ।इस कार्यक्रम में उपस्थित
विधानसभा संचालक बदलापुर राहुल पांडेय ,तहसील बदलापुर से उपाध्यक्ष राहुल कुमार मिश्र वरिष्ठ मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार उपाध्याय तहसील प्रभारी सुजीत तिवारी तहसील संचालक आशीष उपाध्याय महा सचिव अमित तिवारी संगठन मंत्री प्रेम चंद्र मिश्र संयोजक प्रवेश गिरी व सदर तहसील अध्यक्ष विकास पाठक मड़ियाहूं अध्यक्ष सन्दीप दूबे के सभी सम्मानित पदाधिकारी आदि मौजूद थे ।

गुरुवार, 22 नवंबर 2018
कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे ने नहरों में पानी न आने के कारण बदलापुर तहसील परिसर में कल 24/11/2018को आमरण अनशन करेंगी
- जौनपुर बदलापुर के नहर में पानी नहीं होने के कारण हजारो हेक्टेयर कृषि कार्य बाधित हो रहे है । गोमती नदी के सोनौर पम्प कैनाल प्रथम/द्वितीय से निकली माइनर एवम रामगंज रजवाहा भीमपुर रजवाहा में पानी कि उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने कि मांग को लेकर कांगेस पार्टी के नेता एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे के नेतृत्व में आगामी 24/11/2018से बदलापुर तहसील परिसर में क्रमिक अनशन भूख हड़ताल आमरण अनशन दिन में 11बजे से दिन में 2 बजे तक क्रमत रूप से आयोजित किया गया है।कांग्रेस की नेता एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे के नेतृत्व में आगामी 24/11/2018से बदलापुरतहसील परिसर में क्रमिक अनशन भूख हड़ताल आमरण अनशन अयोजित किया है ।
रविवार, 11 नवंबर 2018
श्री आदर्श धर्म मंडल जंगीपुर जौनपुर के सभी कलाकारों को 1100- 1100 रूपये और सर्वश्रेष्ठ कलाकार का अवार्ड देकर सम्मानित किया
सोमवार, 5 नवंबर 2018
गोमती नदी पर बने पुल को लोगों के आवागमन के लिए चालू किए जाने की मांग को लेकर दूसरी बार पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे
रतासी अमिलिया करौंदी कलां मार्ग पर गोमती नदी पर बने पुल को लोगों के आवागमन के लिए चालू किए जाने की मांग को लेकर दूसरी बार पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि आवागमन चालू नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे का कहना है यहां पर लोगो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है अमिलिया के लोगो को अधिक दर से मुवाबजा दिया जा रहा है वही पर बघाडी कलां के लोगो को कम, इसके लिए पार्टी के हाई कमान से बात करके बघाडी कलां के लोगो भी उचित दर से मुवाबजा दिलाने की सिफारिश करेंगे । गौर तलब है कि उक्त पुल दशकों से बनाया जा रहा था किसी तरह पुल बनकर तैयार हुआ तो संपर्क मार्ग के अभाव मे चालू नही किया जा सका, जिसके लिए आक्रोषित ग्रामीणों ने यह कदम उठाया !
इस मौके पर मुंशी रजा विवेक यादव महेश उपाध्याय सुरेंद्र शर्मा लल्लन निषाद बद्री प्रसाद रमेश बिन्द मनोज प्रजापति आदि उपस्थित रहे ।
इस मौके पर मुंशी रजा विवेक यादव महेश उपाध्याय सुरेंद्र शर्मा लल्लन निषाद बद्री प्रसाद रमेश बिन्द मनोज प्रजापति आदि उपस्थित रहे ।
शुक्रवार, 2 नवंबर 2018
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने उपमुख्यमंत्री को गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा और शाल देकर स्वागत किया
यह महोत्सव बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पारस के पत्थर सावित होने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या महोत्सव का उद्घाटन किया साथ ही इस मौके पर तीन नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किये ।
जिसमें रोड वेज़ बस स्टेशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और फायर स्टेशन शामिल है।
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने उपमुख्यमंत्री को गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा और शाल देकर स्वागत किया
इस मौके पर महोत्सव में सरकारी विभागों के कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने वाले आकर्षक स्टाल लगाए गए है।
महोत्सव के माध्यम बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत सदस्यों, सब इंस्पेक्टर, पुलिस कर्मियों, चैकीदार, आदर्श शिक्षकों, चिकित्सकों, सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित किसानों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
इस महोत्सव में बदलापुर क्षेत्र के शहीद परिजनों को भी सम्मानित किया गया है। क्षेत्र के जो प्रशासनिक अधिकारी प्रदेश एवं देश में अपनी सेवाएं दे रहे है, उनकों भी सम्मानित किया ।
हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन करने आ रहे है। उद्घाटन दिवस पर क्षेत्रीय कलाकारों की भी शानदार प्रस्तुति । इस अवसर पर महोत्सव की सम्मान मूर्ति के रूप में जगद गुरू पद्म विभूषण से सम्मानित स्वामी श्री राम भद्राचार्य जी महाराज की गरिमा मयी उपस्थिति रही।

बदलापुर महोत्सव'' कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्या के द्वारा किया गया,....
जनपद जौनपुर के बदलापुर विधानसभा में ऐतिहासिक ''बदलापुर महोत्सव'' कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी के कर कमलों द्वारा किया गया |उपमुख्यमंत्री का स्वागत पुष्प माला से किया गया ।कार्यक्रम की शुरुवात आज माननीय मौर्य जी ने बदलापुर वासियों को एक और तोहफा चकरीयहवा घाट का निर्माण कराये जाने की घोषणा करते हुए दिया | इस कार्यक्रम में विधानसभा में स्वीकृत फायर स्टेशन, बस अड्डा, आईटीआई , 10 करोड़ की सड़कों के साथ - साथ जनपद के कई योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया | इस मौके पर सांसद मा० के०पी० सिंह, मा० राम चरित्र निषाद, मा० गिरीश यादव राज्यमंत्री उ०प्र० सरकार, मा० दिनेश चौधरी, विधायक केराकत, मा० लीना तिवारी विधायक मडियाहूँ, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, मा० बांकेलाल सोनकर, अनिता रावत, श्री हेमंत तिवारी, ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, सजल सिंह, राकेश वर्मा, प्रभावती कन्नौजिया, श्री पंकज मिश्र, श्री अमित मिश्र, जिलाधिकारी, एसपी सहित अन्य सभी अधिकारीगण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, क्षेत्र के सम्मानित जनता मौजूद रहे |
गुरुवार, 1 नवंबर 2018
बदलापुर महोत्सव में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी
बदलापुर महोत्सव में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में प्रतिभाग करते खंडशिक्षाधिकारी द्वय श्री बसन्त शुक्ला, महराजगंज, श्री नरेन्द्र देव मिश्रा, बदलापुर एवं श्री उमेश जी,अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर, सच्चिदानंद तिवारी राजेश निगम, बृजेश सरोज दिनेश मिश्रा, मंत्री श्री राय साहब सहित शिक्षक भाई, शिक्षिका बहने।
डायट परिसर में ब्लाक रिसोर्स पर्सन का दुसरा चक्र प्रारंभ
जौनपुर डायट परिसर में ब्लाक रिसोर्सेज पर्सन का दूसरा चरण दिनांक 31/10/18 दिन बुधवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षण का प्रारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। प्रशिक्षण मे जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री सुरेश पांडेय जी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण जिला रिसोर्स पर्सन अखिलेश सिंह ने दिया। प्रशिक्षण मे शाहगंज से प्रशान्त मिश्र ,सिकरारा से पुष्पा यादव,शिलाजीत बदलापुर,संजय सिंह मुफ्तीगंज और सर्वजीत नगर क्षेत्र से है। प्रशिक्षण बहुत ही अच्छे वातावरण में हुआ।