Blog
बुधवार, 15 सितंबर 2021
शैक्षिक गुणवत्ता एवं विद्यालयों में स्काउट टीम के गठन हेतु ए0आर0पी का सुदूरवर्ती विद्यालय में भ्रमण।
ए0आर0पी बदलापुर राजभारत मिश्र आज सुदूरवर्ती विद्यालयों में शैक्षिक भ्रमण के साथ-साथ शिक्षकों से अपने विद्यालय में स्काउट टीम के गठन पर जोर दिया।स्काउट टीम के रहने पर किसी महत्वपूर्ण अवसर पर बच्चों को बुलाया जाएगा।आज हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर प्राथमिक विद्यालय लालगंज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसी प्रकार पूर्वमाध्यमिक विद्यालय खानपुर में भी राजभारत मिश्र ने सभी शिक्षकों से साप्ताहिक क्विज के साथ साथ दीक्षा ऐप,रीड अलांग ऐप,प्रेरणा लक्ष्य ऐप आदि के प्रयोग और महत्व को बच्चों को बताया जाय।स्काउट की टीम जरूर गठन करके बच्चों का नाम और शिक्षक का नाम जिला स्काउट मास्टर को भेज दिया जाय।यह सब जनपद के बेसिक शिक्षा के मुखिया डॉक्टर गोरखनाथ पटेल डी0सी0 ट्रेनिंग सुरेश पांडे,खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्रदेव मिश्र, एस0आर0जी0 डॉक्टर अखिलेश सिंह,डॉक्टर कमलेश कुमार यादव,अजय मौर्य के अथक परिश्रम और मार्गदर्शन में हो रहा है।प्राथमिक विद्यालय लालगंज की प्रधानाध्यापिका रीना भारती ने बताया कि शीघ्र ही मेरा विद्यालय प्रेरक हो जाएगा इसी प्रकार पूर्वमाध्यमिक विद्यालय खानपुर के प्रभारी ने बताया कि छात्र संख्या अधिक होने के कारण अब प्रवेश करना कठिन है।प्राइवेट स्कूल के बच्चे प्रति दिन नाम लिखा रहे है यह सब शिक्षकों के मेहनत का फल है।
* भारती का 32वें श्री राधाकृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जौनपुर। संस्कार भारती जौनपुर द्वारा आयोजित 32वें श्री राधाकृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन रविवार की देर शाम वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ स्मिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सिद्धार्थ उपवन में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री महेशचंद श्रीवास्तव क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रविशंकर गुप्त IAS विशेष सचिव दुग्ध विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रविशंकर गुप्त जी व संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अरूण कुमार मिश्र की उपस्थिती में किया गया। इसके उपरांत संस्कार भारती धेय्य गीत के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ, अतिथियों के परिचय व सम्मान संस्था के अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव जी ने किया, अपने विशेष उध्बोधन में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने भगवान कृष्ण के जीवन चरित्र का आज के परिवेश में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात क्रमशः लल्ला वर्ग, राधा वर्ग व कृष्ण वर्ग की प्रतियोगिता का मंचन हुआ, इसी के मध्य बहन संस्तुति की एक सुंदर नृत्य प्रदर्शन व श्री राहुल पाठक जी का सुमधुर भजन गायन हुआ, कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि महेशचंद श्रीवास्तव के द्वारा दिया गया, लल्ला वर्ग में प्रथम शिवांक, द्वितीय अविरल, तृतीय प्रनिका मिश्रा, राधा वर्ग में प्रथम अन्वी पाठक, द्वितीय वानी आर्या, आराध्या श्रीवास्तव, कृष्ण वर्ग में प्रथम सिधांसी श्रीवास्तव, द्वितीय अदिति वर्मा, तृतीय मोनल गुप्ता। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि द्वारा नई कार्यकारिणी का सम्मान किया गया और कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत द्वारा हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री वीरेंद्र जी जिला कार्यवाह, श्री शिव प्रसाद जी विभाग कार्यवाह, श्री नीलमणि श्रीवास्तव, श्रीमती किरन श्रीवास्तव, डॉ वंदना सरकार, डॉ ब्रम्हेश शुक्ला, श्री संजय सेठ, अतुल जायसवाल अध्यक्ष भारत विकास परिषद, राजेश श्रीवास्तव प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, पंकज मिश्रा, आमोद सिंह मीडिया प्रभारी भाजपा, वरुण सिंह, सुधांशु सिंह, विक्रम गुप्ता, अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ ज्योति दास, सुजीत कुमार, आशिष, राज किशोर, बालकृष्ण, अरुण, ज्योति श्रीवास्तव, विनय उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे संस्था के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने सबका आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन विष्णुजी ने की।
रविवार, 12 सितंबर 2021
विधान सभा जौनपुर में भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्पन्न हुआ* *गुंडई करने वाले अपराधी या तो जेल में है या फिर सरेंडर कर रहे हैं, नही तो इनकाउंटर में मारे जा रहे है : लक्ष्मण आचार्य*
*विधान सभा जौनपुर में भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्पन्न हुआ*
*गुंडई करने वाले अपराधी या तो जेल में है या फिर सरेंडर कर रहे हैं, नही तो इनकाउंटर में मारे जा रहे है : लक्ष्मण आचार्य*
जौनपुर: 11 सितम्बर 2021
भारतीय जनता पार्टी जौनपुर ने गुरुवार को मंगलम लान में विधानसभा 366 सदर जौनपुर का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश लक्ष्मण आचार्य उपस्थित रहे। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों को गिनाया इसके साथ ही विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताया, उन्होंने कांग्रेस, बसपा और सपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुये कहा कि इन सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है जबकि भाजपा की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है, कश्मीर में धारा 370 का खात्मा और राममंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। योगी सरकार में प्रदेश के गरीबों को मुफ्त आवास, आयुष्मान कार्ड से इलाज, बेहतर बिजली मिल रही है। गुंडई करने वाले अपराधी या तो जेल में है या फिर सरेंडर कर रहे हैं। राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि योगी सरकार में विकास के लिए भरपूर काम हुआ है, जौनपुर विधान सभा में पुल और रोड की सौगात के साथ-साथ सपा सरकार में हफ्ता वाइज मिलने वाली बिजली अब प्रतिदिन 22 घंटे बिजली मिल रही है, किसानो को सम्मान निधि समेत समाज के लिए तमाम जनकल्याण की योजनाएं चल रही हैं। इसके पहले मुख्य अतिथि पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीन दयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर उनको नमन किया, उसके उपरान्त मुख्य अतिथि लक्ष्मण आचार्य का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर क्षेत्र के विधायक और राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया, उक्त अवसर पर कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, विधान सभा प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सदस्य राजकुमार बिन्द, विजय सिंह विद्यार्थी, सूबेदार सिंह, बृजेश यादव, किरण श्रीवास्तव, कार्यक्रम के विधानसभा सह संयोजक ब्रह्मेश शुक्ला, श्याम मोहन अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, आमोद सिंह इन्द्रसेन सिंह, विपिन द्विवेदी, सिद्दार्थ राय, प्रमोद प्रजापति, अरविंद शुक्ला, लक्ष्मीकांत सिंह, सुधीर सिंह, संजय सिंह, संजय केडिया, प्रदीप श्रीवास्तव, सूर्यमणि पांडे, मानिकचंद सेठ, अरुण सिंह, विनय सिंह, संजू सिंह, त्रिभुवन नाथ, संदीप गुप्ता, ध्रुव कुशवाहा, मुन्ना लाल अग्रहरी, रागिनी सिंह, अंजू पाठक, प्रीति गुप्ता, विमला श्रीवास्तव, करुणा मौर्या, माया सेठ, उर्वशी सेठ, पूनम विश्वकर्मा, सर्वेश गुप्ता, विमल गुप्ता, अनिल सिंह कप्तान, अंजना सिंह, जेपी सिंह, सूर्यमणि पांडे, शशांक सिंह, राजीव कृष्ण नारायण आदि प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहे।
परिषदीय विद्यालयों शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु जिलाबेसिकशिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल,डी0सी ट्रेनिंग सुरेश पांडे,खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर नरेन्द्रदेव मिश्र के कुशल मार्ग दर्शन में
परिषदीय विद्यालयों शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु जिलाबेसिकशिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल,डी0सी ट्रेनिंग सुरेश पांडे,खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर नरेन्द्रदेव मिश्र के कुशल मार्ग दर्शन में ए0आर0पी0 बदलापुर राजभारत मिश्र आज ब्लॉक के सुदूरवर्ती विद्यालयों का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया।इसमें प्राथमिक विद्यालय कवेली में ग्राम प्रधान सुभाष यादव की मौजूदगी में अनुश्रवण किया गया।प्रधान द्वारा बताया गया कि हम इस विद्यालय को प्रेरक बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेगे प्रधानाध्यापक चंदा अंसारी ने प्रधान जी के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय पूरी तरह से हमारे स्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापक जियालाल निषाद,रुचि पांडे,कृष्णकांत पांडे,नीरज दुबे आदि सभी लोग टीम भावना से काम कर रहे हैं इससे विद्यालय जल्दी प्रेरक हो जाएगा।इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय नकहरा खान देव का भी अनुश्रवण किया वहाँ के प्रभारी राजनाथ ने बताया कि हमारा विद्यालय कायाकल्प एवं शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर अग्रसर है।सभी शिक्षक पूरी ताकत से प्रेरक बनाने में लगे हुए हैं
शनिवार, 11 सितंबर 2021
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई।इसी क्रम में ए0आर0पी बदलापुर राजभारत मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय भूला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ ब्लॉक बदलापुर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि पंत जी के विचार आज भी प्रासंगिक है हम लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा में जन्मे पंत जी उत्तर प्रदेश के पहले मुख्य मंत्री थे और चौथे गृह मंत्री थे।जिन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न 1957 में दिया गया।देश की सबसे बड़ी कृषि विश्वविद्यालय गोविन्द बल्लभ पंत जो कि नैनीताल में है,की स्थापना की।ये महान राजनेता थे स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप त्याग किया जिससे पूरा देश इन्हें याद कर रहा है।जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरख नाथ पटेल,डी0सी0ट्रेनिंग सुरेश पांडे एवं खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्रदेव मिश्र के नेतृत्व में ये सब काम हो रहा है।इस मौके पर अनवर अब्बास खान,कंचनलता मिश्र,रमाकांत चौरसिया,आलोक मिश्र,संयम, आशुतोष प्रताप सिंह,राकेश सिंह,ओम प्रकाश मिश्र,विजय शंकर मिश्र,इंताज आदि लोग उपस्थित रहे।


