सुल्तानपुर
'800 की बढ़ोत्तरी भीख समान, आंदोलन जारी रहेगा'
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एकस्वर में सरकार द्वारा मानदेय में की गई 800 रुपये बढ़ोत्तरी को भीख के समान बताया। कहाकि हमारा आंदोलन तभी खत्म होगा, जब 18000 रुपये मानदेय दिए जाने की घोषणा की जाएगी।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का काम बंद, कलम बंद हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। तिकोनिया पार्क में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का मजमा लगा। सभी ने एक स्वर में कहाकि हड़ताल तभी खत्म होगी, जब सरकार हमारी मांगे मानेगी। सरकार द्वारा मानेदय में की गई 800 रुपये की बढ़ोत्तरी को सभी ने भीख के समान बताया। कहाकि इसे वापस लेकर सरकार अपने वेतन में जोड़ ले, हमें यह मंजूर नहीं है। इस मौके पर केशरी ¨सह, अनीता सिंह, विनीता तिवारी, मालती तिवारी, मालती यादव, योजना सिंह, पुष्पा पांडेय, मुमताज, नीलम श्रीवास्तव, विनय कुमारी, सरतेश कुमारी, कनकलता त्रिपाठी, कंचन सिंह, गायत्री देवी, रामावती, केशकुमारी, शिवकुमारी, अनीता सिंह, इंदुमती तिवारी आदि सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभा के उपरांत कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से शुक्रवार को नगर विधायक अनूप संडा का घेराव करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव ने भारी संख्या में सिविल लाइन कार्यालय में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me