शहीद के परिजनों को अखिलेश देंगे 20 लाख
जौनपुर। जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले में रविवार को शहीद हुए 17 जवानों में से एक राजेश कुमार सिंह को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 20 लाख रूपये परिजनों को आर्थिक सहायता देने का एलान किया। इसकी जानकारी डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने पत्रकारों को दिया। यही नहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिवार के लोगों को अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मदद करने का एलान भी किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me