प्रतापगढ़
मासूम के अपहरण का प्रयास असफल
कटरा मेंदनीगंज क्षेत्र के फुलवरिया गांव के पांच वर्षीय दिशांत उर्फ मोंटी पुत्र हर्मेश कुमार के अपहरण का प्रयास सफल नहीं हो पाया। उसके रिश्तेदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दिशांत रोज की तरह बुधवार को एंजिल्स स्कूल में पढ़ने गया था। वह कक्षा एक का छात्र है। दोपहर छुट्टी होने के बाद वह जब अपने घर को जाने लगा तो घात लगाए बैठे हर्मेश के बहनोई संजय कुमार निवासी रानीगंज उसे जबरन गाड़ी पर बैठाकर ले जाने लगा। तभी चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े और संजय की जमकर पिटाई की। बताते हैं कि संजय की पत्नी सीता दो महीने से किसी कारण वश अपने दो बच्चों के साथ हर्मेश कुमार के साथ रहती थी और उसकी विदाई नहीं हो रही थी। विदाई करवाने के लिए संजय ने मासूम मोंटी के अपहरण का सहारा लेना चाहा लेकिन वह सफल नहीं हो सका। सूचना पर पहुंची पुलिस संजय को कोतवाली ले गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me