Blog

शुक्रवार, 30 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

कौशाम्बी

रोड में प्रदर्शन कर आशाओं ने मांगा हक

सरकारी कर्मचारी का दर्जा पाने के लिए आशाओं का अनवरत धरना प्रदर्शन जल रहा है। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है, लेकिन शासन व प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इससे नाराज आशाओं ने गुरुवार को भारत क्रांति रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में सड़क पर उतर प्रदर्शन किया। साथ ही एलान भी किया है कि मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

मांगों को लेकर बीते एक सप्ताह से आशाओं का धरना जिला मुख्यालय में चल रहा है। गुरुवार को आशा संगिनी की जिलाध्यक्ष रहनुमाबानों हासमी व भारत क्रांति रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन ¨सह राज पासी आशाओं ने सड़क पर उतर कर नारेबाजी की।

मंझनपुर चौराहा होते हुए सीएमओ कार्यालय का घेराव किया।

इस दौरान रेखा देवी ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं को गांव- गांव पहुंचाने का कार्य आशाएं कर रही हैं। इसके भी उन्हे सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। कहा कि मांगे पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रेमलता, गायत्री देवी, सुधा ¨सह, अनीता, आरती, नीलम आदि मौजूद रही।

------------

350 बच्चों को दिया पोलियो की खुराक

राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान का आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बहिष्कार कर दिया है। इस अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य महकमा व डब्लू एचओ पूरी कोशिश कर रहा है। मनौरी पोलियो रिपोर्टिंग सेंटर प्रभारी डा. एचएल मिश्रा ने राष्ट्रीय अभियान में भारी सहयोग किया। उन्होंने बताया कि रविवार को मनौरी में बूथ लगाकर उनके द्वारा 85 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई है। इसके बाद वह स्वास्थ्य कर्मियों के साथ घर- घर जाकर दवा पिलाने का कार्य किए हैं। उनके द्वारा कुल 350 बच्चों को दवा पिलाई गई। उन्होंने लोगों को संदेश भी दिया है कि 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाएं, जिससे पोलियो का खात्मा हो सके

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me