आर्थिक तंगी से मजदूर की मौत
जौनपुर। जिले के मछली तहसील क्षेत्र के अरुआवां गांव निवासी एक रिक्शा ट्राली चलाने वाले मजदूर की आर्थिक तंगी और भूख से मौत हो गयी। यह हादसा
तब हुआ जब वह रिक्शा खींच रहा था और गिर गया तथा सदा के लिए सो गया।
पुलिस ने कतिपय दलालों की वजह से शव का पोस्ट मार्टम कराये बिना हार्ट
अटैक से मौत बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी 45 वर्षीय बेनी सरोज की आर्थिक हालत बेहद खराब है और वह रिक्शा
ट्राली चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरूवार के वह मछली शहरकस्बे में ट्राली पर सामान लादकर जा रहा था कि अचानक धड़ाम से गिर गया औरलोग उसे उठाकर अस्पताल ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि यह मौत हार्ट अटैक से हुई और पोस्ट मार्टम कराने की जरूरत नहीं है परिजन शव ले जाकर अन्तिम संस्कार कर सकते है। परिजनों का कहना है कि बेनी कई दिनों से अस्वस्थ चल रहा था और दवा इलाज के लिए रूपया न होने के कारण उसकी मौत हुई है।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me