Blog

गुरुवार, 15 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर     

दो पक्षों में चली लाठियां, पांच लहूलुहान

कूरेभार के टीभापुर परवर गांव में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जमकर लाठियां चटकीं, जिसमें दोनों पक्षों से तीन महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए हैं। तीन की हालत गंभीर देखते हुए स्थानीय चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

टीभापुर परवर गांव निवासी लक्ष्मीप्रसाद यादव तथा प्रह्लाद यादव के बीच रंजिश चली आ रही है। मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। हल्ला-गुहार मचा तो गांव वाले भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव किया, लेकिन तब तक एक पक्ष से कुसुम यादव (50) पत्नी लक्ष्मी प्रसाद यादव, राजेश यादव (17) व राकेश यादव (27) पुत्रगण लक्ष्मी प्रसाद तथा दूसरे पक्ष से कुसमा यादव (45) पत्नी प्रहलाद यादव, मनीषा यादव (25) पुत्री प्रहलाद यादव लहूलुहान हो चुकी थीं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कूरेभार पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने राकेश यादव, कुसमा यादव व मनीषा को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं इस मामले में कूरेभार पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me