लखनऊ- बीएसपी ब्राह्मण समाज भाईचारा की बैठक समाप्त, सतीश चंद्र मिश्रा के आवास पर चल रही बैठक समाप्त, सुरक्षित सीटों के ब्राह्मण और दलित नेता हुए शामिल, ब्राह्मण समाज मायावती के साथ फिर एकजुट हो-सतीश मिश्रा, विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक लोग तैयार करें-सतीश चंद्र
झांसी- जम्मू काश्मीर में आतंकी हमले में मारे गए जवानों के प्रति जताई संवेदना, राहुल ने 30 सेकंड के लिए मौन रखकर दी श्रद्धांजलि, सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर राहुल ने किया माल्यार्पण, झांसी के सीपरी बाजार में राहुल गांधी ने की मीटिंग
अमेठी- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बयान- अमेठी जैसे VIP क्षेत्र में भी पहले एम्बुलेंस नहीं आती थी, अब आती है, मोदी सरकार के आने के बाद लोगों का विश्वास बढ़ा, रक्षा मंत्री पर्रिकर के प्रयास से मुसाफिरखाना में दमकल मिली, तिलोई विधानसभा में अस्पताल बनने का कार्य शुरू हुआ, मैं यहां जीती हुई सांसद नहीं हूं फिर भी क्षेत्र का ध्यान है, एम्बुलेंस के पैसे दे दिए लेकिन शासन ने एम्बुलेंस नहीं दी, प्रदेश में चाचा-भतीजे की लड़ाई में जनता पिस रही है, राहुल कहते है साइकिल पंचर है, पहले उसी पर सवार थे, अमेठी में उन्होंने जो वादे किये वो पंचर हो गए- स्मृति
लखनऊ- सपा प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिवपाल का संबोधन- प्रदेश के सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटें, मुलायम का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं, कार्यकर्ता 2017 में सरकार बनवाने के लिए जुटे-शिवपाल
दिल्ली- 3 दिन में मुलायम वादी से समाजवादी हुए अमर सिंह, राज्यसभा सांसद अमर सिंह का बयान- छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, हमसब मिलकर लिखेंगे एक नई कहानी-अमर सिंह, अखिलेश के बयान पर डिफेंसिव दिखे अमर सिंह, मैं मुख्यमंत्री को नहीं जानता, अखिलेश को जानता हूं, अखिलेश यादव मेरे बच्चे के समान हैं, मुलायम सिंह यादव ने सब कुछ बोल दिया है, अब मेरे बोलने का कोई मतलब नहीं है-अमर सिंह
लखनऊ- अमौसी एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ायी गई, उरी में आतंकी हमले के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी, सुरक्षा एजेंसियों के जवान सादे कपड़ों में भी तैनात, रनवे, सर्कुलेटिंग एरिया, टर्मिनल पर अतिरिक्त जवान तैनात, एयरपोर्ट आने जाने वाली वाहनों पर भी खास नज़र
देवरिया- बिहार के सीएम नीतीश कुमार पहुंचे देवरिया के पथरदेवा, गोरखुुर मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे नीतीश, जेडीयू महासचिव केसी त्यागी भी साथ में मौजूद
पीलीभीत- राज्यपाल राम नाईक पहुंचे पीलीभीत, डिग्री कॉलेज का किया उद्घाटन, बीसलपुर की 16 परियोजनाओं का भी किया शिलान्यास, बरखेड़ा के एचआरपी डिग्री कॉलेज में भी प्रोग्राम
देवरिया- पथरदेवा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बयान- बिहार में सदभाव का माहौल है, न्याय के साथ विकास मूल सिद्धांत, विकास की किरण हर जगह पहुंचनी चाहिए, हाशिए पर रहने वाले लोगों का ध्यान दिया, समाज की आधी आबादी के लिए काम किया, पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं का आरक्षण दिया, बिहार में सबके लिए कल्याण के काम किए, लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरू की, नौंवी की छात्राओं के लिए साइकिल योजना शुरू की, लड़कियों की पढ़ाई के लिए बिहार में काम किया, आज लड़कों के बराबर हैं पढ़ाई में लड़कियां, बिहार में प्रेम और सदभाव का माहौल है, बुनियादी ढांचे का विकास किया, सड़कों और पुलों का बिहार में जाल बिछाया, बिहार में एक प्रतिशत से कम बच्चे स्कूल के बाहर, पूर्वांचल का गन्ना किसान बदहाल, बिहार में साम्पदायिक दंगे नही होते हैं,युवाओं को पढ़ाए तो देश का विकास होगा, यूपी में कुर्सी के लिए लोग लड़ते हैं-नीतीश कुमार
देवरिया- यूपी सरकार पर भी नीतीश कुमार ने बोला हमला- समाज के विकास पर ध्यान नहीं दे रही यूपी सरकार, शराब बंदी के लिए महिलाएं आगे आएं, दृढ़ इच्छाशक्ति से बिहार में शराब की बंद, यूपी में भी सीएम अखिलेश करें शराब बंदी, सपा के परिवारिक विवाद पर भी नीतीश ने किया कटाक्ष, अखिलेश शराब बंदी करें,फिर किसी की जरूरत नही पड़ेगी, सपा सुप्रीमो महागठबंधन छोड़कर क्यो भागे, यूपी के सीएम ने शराबबंदी पर नहीं दिया साथ, यूपी की राजनीति सुधरेगी,तो देश की राजनीति सुधरेगी, समाज को तोड़ने वाला लक्ष्य है संघ का-नीतीश कुमार
लखनऊ- यूपी में दो पीपीएस अफसरों के तबादले, दिनेश कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक कानपुर देहात, सुधीर कुमार त्यागी का तबादला निरस्त, सुधीर त्यागी हाथरस उपाधीक्षक बने रहेंगे
मथुरा- कोशीकला थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव सस्पेंड, हादसे की गाड़ी को हेराफेरी का था आरोप, कल कोकिला वन में हुआ था एक्सीडेंट
मुरादाबाद- पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पति ने भी जहर खाकर खुदकुशी का किया प्रयास, गंभीर हालत में आरोपी पति अस्पताल में भर्ती, अवैध संबंधों के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, पाकबाड़ा थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ले की घटना
लखनऊ- कमीशन खोरी के चक्कर में अपर कृषि निदेशक की पिटाई, एडीए पीसी सिंह को कर्मचारियों ने कमरे में बंद कर पीटा, बाराबंकी निरीक्षण में कर्मियों के निलंबन की सिफारिश की थी, एसोसिएशन के नेताओ ने निदेशालय में कमरा बंद कर पीटा, अपर कृषि निदेशक PC सिंह बदनामी के डर से छुपा गए मामला
गाजियाबाद- वैशाली के चंद्रलक्ष्मी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, परिजनों का जबरन बच्चे को एडमिट रखने का आरोप, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैशाली का मामला
लखनऊ- पुलिस लाइन में एंटी रायट ड्रिल कराई गई, भीमकाय शरीर के कई पुलिसकर्मी ड्रिल में फेल, पुलिसिंग में फेल थानेदार हथियार चलाने में भी फेल, महिला पुलिस अफसरों ने किया बेहतर प्रदर्शन, फिसड्डी पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने लगाई फटकार, किरकिरी से बचने के लिए मीडिया को दूर रखा गया मॉकड्रिल से
अलीगढ़- खेत गई महिला से 2 लोगों ने किया दुष्कर्म, 100 नम्बर पर फोन करने पर भी नहीं पहुंची पुलिस, पीड़िता के परिजनों में पुलिस के खिलाफ भारी रोष, पाली हकीमपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की घटना
लखनऊ- राजधानी में जारी है भू माफिया थानेदारों का धंधा, धंधे के लिए सीएम और कोर्ट का आदेश भी किनारे, घूस लेकर करोड़ों की जमीन पर करा दिया निर्माण, जमीन मालिक को घंटों हिरासत में लेकर बैठाए रखा, आईजी ने एसएसपी को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, एसओ कृष्णानगर विजय यादव पर गंभीर आरोप, जमीन के धंधे से लेकर अवैध वसूली में कुख्यात है एसओ
कन्नौज- युवक से बाइक सवार बदमाशों ने 50
हजार लूटे, युवक तिरवा बाजार में जानवर खरीदने आ रहा था, तिरवा कोतवाली के मेडिकल कॉलेज के पास लूट
इलाहाबाद- एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या का मामला, सगे भाई ने ही दोस्त के साथ दिया हत्याकांड को अंजाम, मकान के विवाद में भाई ने भाई के परिवार का किया कत्ल, हत्या के बाद भाई घर में रखे पैसे और जेवरात लेकर भागा, पुलिस ने आलाकत्ल बरामद कर भाई,दोस्त को किया अरेस्ट, घटना में घायल महिला की हालत गंभीर,SRN में भर्ती, शिवकुटी थाने के 50 कदम दूर हुआ हत्याकांड
झांसी- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, 'ये देश युवाओं का है,मोदी ने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया, PM ने 15 लाख देने का वादा किया था,मिला क्या जुमला, बुद्ध,महावीर,महात्मा गांधी ने कहा था झूठ बोलोगे तो हड्डी बन जाओगे, राहुल का रोड शो समाप्त,राहुल का काफिला जालौन हुआ रवाना, जालौन में राहुल गांधी किसानों के साथ करेंगे खाट सभा
बलरामपुर- हार्डवेयर की दुकान से लाखों की चोरी, शटर काट कर 4.25 लाख नगदी,सामान की चोरी, नगर कोतवाली के सहलवारा मोहल्लें में चोरी
आगरा- बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से 4.50 लाख लूटे, राजस्थान के बसेड़ी पेट्रोल पंप के पास की घटना, राजस्थान के बसेड़ी का रहने वाला है व्यापारी, आगरा से रुपए लेकर बसेड़ी जा रहा था व्यापारी
वाराणसी- गैस रिसाव होने से महिला खाना बनाते समय झुलसी, परिजनों ने मंडलीय अस्पताल में कराया भर्ती, जैतपुरा थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार में हादसा
कानपुर- कानपुर में शुरु हुई झनाझम बारिश, टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन बाधित, टीम इंडिया नहीं कर पाएगी प्रैक्टिस, 1 से 4 बजे तक निर्धारित था प्रैक्टिस का समय
फैज़ाबाद- कन्हैया कुमार के कार्यक्रम को अनुमति नहीं, कल फ़ोर्ब्स इण्टर कॉलेज में होना है कार्यक्रम, आयोजक सूर्यकान्त ने कहा कार्यक्रम हर हाल में होगा
बिजनौर- छेड़खानी के बाद हत्या और हिंसा का मामला, जमीयत उलेमा के जनरल सेक्रेटरी पहुंचे बिजनौर, जनरल सेक्रेटरी मौलाना महमूद मदनी का बयान- पीड़ित के लिए पैसा जरूरी नहीं है, पहले समय रहते आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, पीड़ित के मुकदमे का खर्च उठाएगी जमीयत उलेमा-मदनी
महोबा- घर में घुसकर दबंगों ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर परिजनों को बेरहमी से पीटा, पीड़िता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज, खरेला थाना कस्बे के हले मोहल्ले की घटना
कानपुर देहात- दबंगों के महिला को पीटकर घायल करने का मामला, SP की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 के खिलाफ मामला दर्ज,15 तारीख को हुई मारपीट, मंगलपुर थाना के रती का पुरवा का मामला
लखनऊ- कन्हैया कुमार बयान- स्मृति ईरानी जैसे लोगों की नीयत ठीक नहीं है, सबसे ज्यादा खराब हालत मध्यम वर्ग की होने वाली है, एक चायवाले के पीएम बनने से सभी चाय वालों का कल्याण नहीं होगा-कन्हैया
गोरखपुर- सपा के पारिवारिक संघर्ष को लेकर राजनीति हुई तेज, बीजेपी प्रदेश महामंत्री बिजय बहादुर पाठक का बयान- सैफई परिवार के संघर्ष के कारण प्रशासनिक व्यवस्था खराब-पाठक
गाजियाबाद- नीली बत्ती लगी एंबेसडर में हो रही शराब तस्करी, 17 पेटी हरियाणा की अवैध शराब बरामद, आरोपी तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से हुए फरार, कविनगर थाना क्षेत्र से किया कार को बरामद
मथुरा- न्याय न मिलने पर SSP आवास पर आत्मदाह का प्रयास, 3 लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास,पुलिसकर्मियों ने बचाया, पुलिस अधीक्षक आवास का मामला
जौनपुर- महिला और 2 बच्चों की मौत, महिला ने 2 बच्चों के साथ आग लगाकर दी जान, महिला ने कमरा बंदकर दोनों बच्चों के साथ लगाई आग, पति से विवाद के बाद महिला ने कमरे में लगाई आग, सुरेरी थाना क्षेत्र के पट्टी कीरत राय गांव का मामला
आगरा- जमीनी विवाद में दो पक्षों में विवाद का मामला, उपद्रवियों ने कई घरों में भी लगाई आग, उपद्रवियों ने की हवाई फायरिंग,पथराव, उपद्रवियों ने पुलिस को गांव से खदेड़ा, खंदौली के नंदगोवर्धनपुरा गांव की घटना
गाजियाबाद- मॉल में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, पुलिस ने हुक्का बार से युवक को हिरासत में लिया, वर्ल्ड स्क्वायर मॉल मद कैफ़े सेल्फी के नाम से चल रहा था हुक्काबार, साहिबाबाद क्षेत्र में स्थित वर्ल्ड स्क्वायर मॉल का मामला
मऊ- डीएम ने 30 बूथों का किया निरीक्षण, 11 बीएलओ बूथों से मिले अनुपस्थित, 10 BLO का 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश, आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवा समाप्ति के आदेश, मतदाता पुनरीक्षण का चल रहा कार्यक्रम
लखनऊ- गोमतीनगर में बड़े व्यापारी के मैनेजर की हत्या, चाकुओं से गोदकर की गई हत्या,कमरे में मिला शव, गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विश्वासखंड की घटना
लखीमपुर- भाजपा सांसद अजय मिश्र उर्फ टेनी पर मुकदमा दर्ज, दिव्यांग युवक को पीटने,गाली गलौज करने का आरोप, प्राइमरी स्कूल की चाभी न देने पर विकलांग को पीटा था, तिकोनियां कोतवाली में सांसद समेत 4 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
लखनऊ- पार्टी कर रहे युवक की गोमती में डूबकर मौत, पार्टी की मस्ती में नाव खोलकर ले गए थे नदी में, चिनहट के चिनियामऊ गांव के पास की घटना
गोरखपुर- त्यौहारों को लेकर SSP ने लगाई चौपाल, SSP ने मिलजुल कर त्यौहार मनाने की अपील की, कोतवाली के अंबिका मैरेज हाउस में लगी चौपाल
रायबरेली- केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बयान- सड़कों पर लड़ रहा सैफई राजघराना, रो रही है डॉ.लोहिया की आत्मा, जनता ढूंढ रही थी अपना नायक, 6 माह में शुरु होगी AIIMS की ओपीडी-अनुप्रिया
कौशांबी- बाइक-कार की टक्कर में युवक की मौत, दूसरे युवक को SRN इलाहाबाद रेफर किया गया, कोखराज थाना के रामजी होटल के पास हादसा
पीलीभीत- अप्सरिया नदी में नहाते समय 2 किशोरी डूबी, ग्रामीणों ने दोनों शवों को बाहर निकाला, अमरिया थाना क्षेत्र के भौनी गांव का मामला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me