प्रतापगढ़---प्रबंधक ने सरेराह छात्रा से की अश्लील हरकत
हथिगवां के एक गांव में इंटरमीडिएट कालेज है। इसी विद्यायल में गांव की रहने वाली एक 14 साल की किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। माता-पिता की पुत्री स्व.अखिलेश मौत के बाद वह अपने चाचा के साथ रहती है। छात्रा सोमवार को घर से सामान लाने के लिए बाजार आई थी। आरोप है कि लौटते रास्ते में विद्यालय प्रबंधक ने उसे रोक लिया और बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने उससे कुछ अश्लील बातें की। फिर हाथ पकड़कर खेत में खींचने लगे। इस पर वह शोर मचाने लगी।
उसके शोर मचाने पर उनकी पकड़ कुछ ढीली पड़ी तो वह हाथ छुड़ाकर भाग निकली। इसी दौरान चाचा ने छात्रा को बदहवास देखा तो वजह पूछी। इस पर उसने सारी बात बताई। इस पर उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। घटना से नाराज दर्जन भर लोग थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। एसओ ने मामले को गंभीरता से सुनने के बाद शिकायत की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया। इसके साथ ही कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।
बालिका के साथ छेड़छाड़ विरोध पर पीटा, घर में तोड़फोड ़
कोतवाली क्षेत्र के अत्तानगर मोहल्ला में एक 11 वर्षीय बालिका से छेड़खानी की गई। वह घर से कुछ सामान लेेने दुकान जा रही थी कि तभी टीपी कालेज के सामने कुछ लोगों ने उस पर अश्लील टिप्पणी की। इसका विरोध करने पर मकान मालिक के लड़के आशू को भी आरोपियों ने पीट दिया। वह बचने के लिए घर में भागा तो आरोपी घर में घुस गए और उसे पीटने के साथ ही तोड़फोड़ भी की। घटना की तहरीर पीड़ित बालिका की मां ने कोतवाली
में दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me