सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...
इलाहाबादः डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का 24 जून को दौरा, सर्किट हाउस के संगम सभागार में करेंगे पीसी.
मथुराः सांसद हेमा मालिनी का 3 दिवसीय दौरा, 24, 25 और 26 जून को है मथुरा दौरा, कई कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचेंगी मथुरा.
लखनऊः ओला टैक्सी ने बाइक सवार महिला को रौंदा, अनियंत्रित टैक्सी ने कई लोगों को मारी टक्कर, हलवासिया तिराहे पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कैसरबाग इलाके के नूरमंजिल के पास का मामला.
लखनऊः 400 लीटर कच्ची शराब के साथ 12 गिरफ्तार, 20 कुंतल लहन किया गया नष्ट, मोहनलालगंज पुलिस ने की बरामदगी.
उन्नावः बीजेपी कार्यकर्ताओं की नहीं थम रही दबंगई, सीएनजी पम्प पर जमकर मचाया उत्पात, बिना नंबर लगाये गैस डालने को लेकर की मारपीट, खुद को बताया कानपुर बीजेपी का महामंत्री, नगर के अकरमपुर सीएनजी पम्प की घटना.
संभलः मासूम के साथ दबंग ने किया दुष्कर्म, मासूम की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, ग्रामीणों ने आरोपी दबंग को पकड़कर पीटा, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले, परिजनों ने थाने में किया हंगामा, गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र का मामला.
आगराः 2 समुदाय के लोगों में मारपीट का मामला, बीजेपी नेताओं में आक्रोश, लोहामंडी के सिरकी मंडी का मामला.
मथुरा: 60 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 2 गिरफ्तार, हरियाणा से लाई जा रही थी शराब, छाता कोतवाली क्षेत्र में NH-2 से हुई बरामदगी.
फर्रुखाबादः नवाबगंज के बीसलपुर बांगर गांव में सस्ती ईंट देने का लालच देकर युवक से ठगी, रुपये वापस मांगने पर जानमाल की धमकी, पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की.
➡ फर्रुखाबादः मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खलवारा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, ससुरालीजन मौके से हुए फरार.
➡ उन्नावः सफीपुर कोतवाली में गेंहू चोरी के आरोप में दबंगों ने मानसिक विक्षिप्त युवक को जमकर पीटा, पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया.
➡ उन्नावः पुरवा कोतवाली के इछौली में जहरीला कीड़ा काटने से युवक की हुई मौत.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me