जौनपुर जिले की मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर हत्या की घटना का खुलासा किया है। पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में एसपी शैलेश पाण्डेय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि मृतक समयनाथ पाल का अपने पुत्र कन्हैयालाल से जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर हत्यारोपी पुत्र कन्हैया ने अपने पिता की हत्या की योजना बनाई और योजनाबद्ध तरीके से रात करीब तीन बजे अपने वृद्ध पिता की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी और पिता के शव को चारपाई पर रखने व साक्ष्य मिटाने के प्रयास में खेत में घसीटा लेकिन भोर हो जाने की वजह से गाँव के लोगों की आने की आहट पाकर शव को खेत में ही छोड़कर भाग गया।
इस पूरे मामले में इस हत्या के अनावरण विवेचक थानाध्यक्ष कर्ण कुमार मिश्र एवं सहयोगी सबइंस्पेक्टर संजीव कुमार व गोविन्द हरी एवं का० महेश यादव विमल दिवेदी संजय सिंह का विशेष योगदान रहा।
पुलिस कप्तान शैलेश पाण्डेय ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me