Blog

गुरुवार, 8 जून 2017

किसानों पर गोलीकाण्ड, लोकतंत्र की हत्या: अपना दल

अपना दल ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में आंदोलनकारी किसानों पर गोलीकांड की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें किसान विरोधी हैं। भाजपा सरकार में उद्योगपतियों को तरजीह दी जा रही है। यही कारण है कि केन्द्र की भाजपा सरकार एक लाख दस हजार करोड़ रुपये उद्योगपतियों के माफ कर चुकी है। किसानों का कर्ज माफ करने में इनको परेशानी महसूस हो रही है। दल के प्रवक्ता व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट आर.बी सिंह पटेल ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि केन्द्र सरकार सत्ता में बैठकर मदमस्त हो गई है। शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज व गोलीकांड कहां का न्याय है। भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई है। पांच किसानों की मौत और एक किसान केतन पटेल की लाकअप में मौत दर्शाती है कि किसानों की आवाज गोलियों से दबाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me