Blog

मंगलवार, 20 जून 2017

जाली नोट तस्करी के आरोपी गैंग लीडर की जमानत निरस्त


जौनपुर - लाइन बाजार थाना क्षेत्र के टी बी हॉस्पिटल के पास 31 मई 2016 को पुलिस ने आरोपी तारा व बच्चन को चार लाख रूपये जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। विवेचना में जाली नोटों की तस्करी के आरोपी मनोज निषाद का नाम प्रकाश में आया। कुर्की के आदेश के बाद वह हाजिर हुआ। उसके जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए डीजीसी राकेश कुमार यादव ने कहा कि एसआई प्रभात द्विवेदी व अन्य पुलिसकर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी पश्चिम बंगाल से जाली नोट यहां ला रहे थे ।आरोपी मनोज इनका गैंग लीडर था। जिला जज नंदलाल ने आरोपी मनोज निषाद की जमानत निरस्त कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me