जौनपुर के मछली शहर थाना पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।
जौनपुर बीते शुक्रवार की रात्रि को चन्दौली पुलिस द्वारा सीओ सदर त्रिपुरारी पान्डेय द्वारा मुगलसराय जाते समय ट्रक चालक से वसूली करते हुए पाये गये परिवहन विभाग के चालक के गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार की रात चंदौली के एआरटीओ आर एस यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताते चले कि एआरटीओ पर ओवरलोडिंग पर कार्रवाई न करने और काम में लापरवाही बरतने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। वहीं आरटीओ सिपाही को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोट््ने उसे न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया विभाग ने उसका भी निलबंन कर दिया।
ज्ञातव्य हो कि एआरटीओ चालक शिव बहादुर यादव व उसके साथी धनजी यादव द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था औऱ उसके कब्जे से 16850 रूपये बरामद किया था । पुलिस ने शुक्रवार को एआरटीओ आरएस यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज होने की रिपोर्ट आरटीओ ने मुख्यालय भेज दी थी।
घटना क्रम की जानकारी पर एवं उच्च अधिकारी के निर्देश पर पूरी घटनाक्रम की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है साथ में सिपाही के निलंबन की भी सूचना भेजी है। आज सायं काल शासन के निदेश पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर शैलेश कुमार पान्डेय के निद्देश पर लखनऊ से चन्दौली जाते समय मछली शहर पुलिस ने ए०आर०टी०ओ आर०एस०यादव को गिरफ्तार कर चन्दौली पुलिस को सौंप दिया ऐसी सम्भावना है इस सम्बंध मे जानकारी के लिए सी०ओ०मछली शहर से सम्पर्क करने पर वे मीटिंग मे बताते हुये फोन काट दिए औऱ कोतवाल मछली शहर कबरेज क्षेत्र से बाहर थे ।इस तरह आनन फानन मे ए०आर०टी०ओ०को गिरफ्तार करने के कई मायने दिखाई दे रहे है
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me