Blog

शुक्रवार, 16 जून 2017

आरएसएस ने किया इफतार का आयोजन


लखनऊ मंदिरो के शहर अयोध्या में आयोजित इफ्तार पार्टी के आज दूसरे दिन राष्टीय स्वंय सेवक संघ से संबंधित मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्टीय मंचे ने मुगल बादशाह बाबर को आक्रमणकारी बताया ।
आज यहां आयोजित इफ्तार पार्टी में मुस्लिम राष्टीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि मुगल बादशाह बाबर एक मंगोल था और वह एक आक्रमणकारी था जिसने अपने सेनापति मीर बाकी की मदद से लोगों पर जुल्म किया ।
तीन तलाक के बारे में उन्होंने कहा तलाक का मतलब जन्नत को खारिज करना है । उन्होंने दावा किया कि इस्लाम सहित किसी भी धर्म में गोकशी की इजाजत नहीं है ।
बाद में इन्द्रेश मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुये जिसमें रोजेदारों ने गाय के दूध से इफ्तार किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me