Blog

गुरुवार, 8 जून 2017

उत्तर प्रदेश में विवाह पंजीकरण अनिवार्य करने की तैयारी


उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश में विवाह पंजीकरण को अनिवार्य बनाने की तैयारी कर रही है। उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने आज कहा ‘‘उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार देश में विवाह का पंजीकरण होना अनिवार्य है। पूर्व की सरकार ने इस दिशा में कुछ नहीं किया, हम उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करेंगे।’’


उन्होंने कहा कि हम इस दिशा में काम कर रहे हैं और इस मुददे को कैबिनेट बैठक में लायेंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अभी तक विवाह पंजीकरण अनिवार्य नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me