अन्तरराष्टीय योग दिवस को बनाएं जनांदोलन : योगी
गोरखपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्तरराष्टीय योग दिवस को जन आंदोलन बनाने का आहवान करते हुए आज कहा कि तमाम फायदों की वजह से दुनिया योग की इस प्राचीन भारतीय विधा के पीछे भाग रही है ।
योगी ने गोरक्षपीठ में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि जब आगामी 21 जून को देश के अलग-अलग क्षेत्रों में करोड़ों लोग योग के साथ खुद को जोड़ेंगे उस वक्त दुनिया के करीब 200 देश भी भारत की इस योग परंपरा से जुड़ते दिखाई देंगे। इस वर्ष यह उ}ार प्रदेश के लिए विशेष सौभाग्य का अवसर है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी योग दिवस के अवसर पर लखनउ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सहभागी बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर हम इसे एक जन आंदोलन का रूप दें। दुनिया के करीब 200 देश जब भारत की इस सनातनी परम्परा के साथ एक बार में स्वयं को सम्बद्ध करते हुए दिखायी देंगे, तब भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 125 करोड़ की आबादी भी योग के साथ झूमती दिखायी दे, हमें ऐसा जन आंदोलन देश में खड़ा करने की तैयारी करनी चाहिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग दिवस के अवसर पर देश तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे शिविर आयोजित होंगे। जिला प्रशासन सहयोग करेगा। प्रदेश सरकार इसमें भरपूर सहयोग करेगी।
उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन विधा है और यह यहां की ऋषि परंपरा का प्रसाद है। योग के महत्व को वेदों से लेकर तमाम प्राचीन ग्रंथों में भी स्वीकार किया गया है। योग की इस विधा को अंतरराष्टीय मान्यता प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। भारत की सनातन संस्कृति के प्रति अनुराग रखने वाले हर व्यक्ति को प्
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me