Blog

सोमवार, 19 जून 2017

बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविंद होंगे राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार


राष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के नाम पर भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला हो गया है। बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में सोमवार दोपहर राम नाथ कोविंद के नाम की घोषणा की। कोविंद भाजपा का दलित चेहरा हैं। भाजपा ने उनके नाम की घोषणा करके विपक्ष को भी साधने की कोशिश की है। वहीं, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दल 22 जून को बैठक करेंगे।
राम नाथ ​कोविंद के नाम की घोषणा होने से पहले वेंकैया नायडू ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को उन्हें राजग उम्मीदवार बनाए जाने की जानकरी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me