Blog

बुधवार, 14 जून 2017

बस नदी मे गिरी ८ मरे ३१ घायल

जौनपुर । थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बरगुदर पुल पर रोडवेज की बस नदी मे गिरने से ८ यात्रीयो की मौत होगयी जबकि ३१ गम्भीर रूप से घायल है जिनका उपचार जिला अस्पताल मे हो रहा है ।
घटना के बिषय मे जानकारी मिली है कि इलाहाबाद रोडवेज की बस यूपी ७० सीटी ८१४८ इलाहाबाद से गोरखपुर के लिए जा रही थी जिसमे कुल ३९ यात्री सवार थे बस जैसे ही बरगुदर पुल पर पहुंची चालक को झपकी आ गयी बस रेलिंग तोड़ते हुए नदी मे जा गिरी जिसमे सवार यात्रीयो मे ज्योती प्रतापसिंह पंवारा व धनीराम आजमगढ़ करनपुर सहित कुल ८ यात्रीयो की मौत हो गयी है ।
घटना की सूचना पर जिला प्रशासन सक्रीय हो गया और तुरन्त राहत कार्य कराते हुए घायलो का उपचार कराया है गम्भीर घायलो को वारा० रेफर किया गया है
अस्पताल मे डीएम एसपी सहितपूरा जिला प्रशासन मौजूद रहा, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री  व सांसद जौनपुर पंहुच कर घायलो का हाल चाल लिया और समुचित उपचार का निर्देश दिया है यहां पर मंत्री ने मीडिया को बताया कि परिवहन मंत्री जी से वार्ता कर मृतको के परिजनो को आर्थिक मदद की जायेगी ।
हलाकि अस्पताल मे पूरीट टीम घयलो को बचाने मे लगी थी लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद कई घायल मौत के मुंह मे चले गये ।
मंत्री गिरीश चन्द यादव ने जानकारी दी है कि परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रात्रि ८.३० बजे तक जौनपुर पहुंच रहे है  ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me