Blog

शुक्रवार, 9 जून 2017

थाना खुटहन में दो शातिर  एटीएम चोर गिरफ्तार


जौनपुर- पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति पिलकिछा पुलिया के पास हैं, इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा पिलकिछा पहुंच कर दोनो संदिग्धों से पूछ-ताछ करना चाहा की दोनो भागने लगे, पुलिस द्वारा दोनो को दौडाकर पकड लिया गया, पकडे गये व्यक्तियों से पूछा गया तो एक ने अपना नाम राजकुमार पुत्र पुद्दन राम निवासी मरहट थाना खुटहन एवं दूसरे ने आपना नाम सोनू यादव उर्फ नरेन्द्र कुमार पुत्र श्याम बहादुर यादव निवासी पुलसराय थाना पवई आजमगढ बताया । थाना स्थानीय पर पूछ-ताछ में दोनो ने बताया कि हम लोग साधन के  लिए अपने साथी की प्रतिक्षा कर रहे थे । राजकुमार के पास से 6 एटीएम व सोनू के पास से 5 एटीएम, जो अन्य व्यक्तियों से चोरी किये गये थे । दोनो ने कबूल किया कि हम लोग एटीएम कतार में लग कर भोले भाले लोगों से एटीएम बदलकर  लोगों से ठगी  किया करते थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me