Blog

मंगलवार, 6 जून 2017

दस साल पुराने मुकदमों के निपटारे के लिए नियुक्त होंगे न्याय मित्र : रविशंकर प्रसाद


केंद्रीय विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि 10 साल से ज्यादा लंबित मुकदमों को निपटाने के लिए देश भर में न्याय मित्र नियुक्त होंगे। इसमें सेवानिवृत्त जज पुलिस से बात कर मुकदमे निस्तारित कराएंगे।

हाईकोर्ट भवन में श्री प्रसाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद, सुप्रीम कोर्ट के जज दीपक मिश्रा, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डीवाई भोसले व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी मेनस्ट्रीमिंग ऑफ टेली लॉ सर्विस थ्रू कॉमन सर्विस सेंटर्स के शुभारंभ समारोह में हाइकोर्ट भवन में मौजूद थे। यूपी स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी भारत सरकार और न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कॉमन सर्विस सेंटर्स का लोकार्पण किया गया।

इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने कहा कि पैरा लीगल वालंटियर गरीबों की जरूरत बनें। उनको न्याय दिलाने के काम में तन और मन से लगें। उन्होंने कहा कि पैरा लीगल वालंटियर की संख्या 54,000 से बढ़ा कर 90,000 कर देंगे।

समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ग्राम न्यायालय व्यवस्था की वकालत करते हुए कहा कि अगर ग्राम स्तर पर पंच परमेश्वर व्यवस्था होती तो आगरा जैसी घटना नहीं होती।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me