Blog

गुरुवार, 8 जून 2017

घनश्यामपुर चौकी प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दाखिल


जौनपुर- जिला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनय कुमार मिश्र की अदालत में बदलापुर थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय छात्रा ने घनश्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी संजीव सिंह के खिलाफ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मुकदमा दाखिल किया पीड़िता ने अदालत में 156 (3) दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत प्रार्थना पत्र दिया है कि 24 मार्च 2017 को वह इंटर की परीक्षा देने जा रही थी तभी रास्ते में खुशहाल खान,शाकिर खान व पुत्तुल खान ने उसका अपहरण कर लिया और जबरदस्ती बोलेरो में बैठाकर खेतासराय ले गए जहां तीनों ने बारी- बारी से उसके साथ बलात्कार किया। उक्त मामले की सूचना पीड़िता के भाई ने बदलापुर थाने पर दिया। मामले की विवेचना करने के लिए घनश्यामपुर​ पुलिस चौकी के प्रभारी को सौंपा गया चौकी प्रभारी संजीव सिंह पीड़िता के घर आए और  घरवालों को कहें गुप्त ब्यान लेना है। उस कमरे से परिजनों को बाहर करके कमरा बंद करके पूछताछ करना आरम्भ किए। इसी दौरान उन्होंने पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और मुंह न खोलने की धमकी दिया,ऐसा न करने पर उसके भाइयों को फर्जी मुकदमे में फँसाने की धमकी भी दिया। भयवश पीडिता ने इस घटना का किसी से जिक्र नहीं किया। दिनांक 28 अप्रैल 2017 को संजीव सिंह पुनः उसके घर आए और पूछताछ के बहाने फिर परिजनों को कमरे से बाहर कर दिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे, परिजनों ने शोर मचा कर दरवाजा खुलवाया और इस कृत्य का विरोध किया। तो चौकी प्रभारी ने मामले में सुलह कर लेने की धमकी भी दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me