महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पुरंदरपुर के टोला परगापुर में धड़ल्ले से हो रहे कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री के विरोध में रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव की महिलाओं व बच्चों ने शराब बनाने के उपकरण, लहन व भट्टियों को नष्ट कर दिया।
सूचना मिलने के बाद भी मौके पर पुलिस व आबकारी विभाग के लोग नहीं पहुंचे हैं। गांव में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि जब तक गांव में कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री पर जब तक रोक नहीं लग जाती ये विरोध जारी रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me