उत्तर प्रदेश सरकार ने विभागीय वेबसाइट्स समय से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं और एेसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कडी कार्रवाई होगी।
राज्य के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने आज सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों एवं सचिवों को पत्र भेजकर निर्देश दिये हैं कि अपने विभागों की वेबसाइट्स को अधिकाधिक जनोपयोगी एवं प्रभावी बनाये जाने के लिए नियमित रूप से अपडेट किया जाये। इसके लिये संयुक्त सचिव स्तर से अनिम्न अधिकारी को नामित करते हुये प्रत्येक सप्ताह स्वयं वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाने वाली सूचनाओं का अनुवश्रण सुनिश्चित करें। विभागीय वेबसाइट को अपडेट किये जाने के लिए कृत कार्यवाही की सूचना विलम्बतम 25 जूून तक मुख्य सचिव कार्यालय को भी प्रत्येक दशा में अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me