Blog

शुक्रवार, 9 जून 2017

डकैती, हत्या व लूट के छ आरोपियों की जमानत खारिज


जिले के  शाहगंज थाना क्षेत्र के खुटहन रोड पर नई आबादी में 23 अप्रैल 2014 को डकैती व दोहरे  हत्याकांड के दो आरोपी फाती पहलवान एवं बग्गा निवासी ग्राम बिनौरा थाना तिरवा जिला कन्नौज की  जमानत याचिका जिला जज नंदलाल ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दिया। खेतासराय थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग के अवर अभियंता द्वारा विद्युत बकाये की वसूली करके ले जा रहे छः लाख रुपए की असलहे के बल पर लूट करने वाले दो आरोपी दुर्गेश वह राजू उर्फ राजकिरन दुबे की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दिया। इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों के पास से लूट के दो लाख तिरानबे हजार रुपये भी चन्दवक थाने की पुलिस ने बरामद किया था। तीसरे आरोपी सुनील की जमानत याचिका पहले ही न्यायालय द्वारा खारिज की जा चुकी है। सुजानगंज थाना क्षेत्र के हत्या के मामले में आरोपी शनी सिंह की जमानत याचिका जिला जज ने खारिज कर दिया। मालूम हो कि शनी सिंह के ऊपर सुजानगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी जिले दार यादव के पिता मुरली यादव की हत्या करने का आरोप है। खुटहन थाना क्षेत्र में दहेज के लिए अपनी बहू को आत्महत्या करने हेतु विवश करने के आरोपी ससुर राम आसरे तिवारी निवासी ग्राम बीरमपुर थाना खुटहन की जमानत याचिका भी जिला जज नंदलाल ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me