Blog

शनिवार, 9 दिसंबर 2017

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मेजर अमर बहादुर सिंह के नौंवी पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई







जौनपुर सिगरामऊ बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल इंटर कॉलेज परिसर में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मेजर अमर बहादुर सिंह के नौंवी पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा अन्य उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यालय परिसर में एक समारोह आयोजित करके उनकी धर्मपत्नी सरस्वती सिंह ने पांच सौ अति-निर्धन जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजा सिंह इंटर कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक जय सिंह ने कहाकि ऐसी विभूतियों से जीवन के सही संचालन की सीख मिलती है। उनका जाना हालांकि एक अपूरणीय क्षति है। लेकिन उनके सपनो को साकार करके उसे पूरा करने का समुचित प्रयास किया जा रहा है। संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने किया। अंत में सभी आगंतुकों का डायरेक्टर डॉ. बबली सिंह ने स्वागत किया।  विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। वहाँ पर राकेश कुमार दुबे, प्रधान मनोज सिंह, प्रधान कमलेश यादव, अजय सिंह, दिव्याशु शेखर सिंह, मुकेश तिवारी, विंध्यवासिनी पांडेय, सत्यम उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार, नेहा सिंह, सरिता गौतम, शिवांगी पांडेय, दया शंकर मिश्रा, दीप नारायण गुप्ता, राम कुमार रावत उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me