Blog

शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

[7/29, 2:01 PM] Bipul Singh: -एकतरफा प्यार में युवक ने ली छात्रा की जान  Share inShare  बिहार | 29 जुलाई 2016 गोपालगंज, 29 जुलाई (एएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाने के पिठौरी गांव में शुक्रवार की सुबह एक एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने दसवीं क्लास की छात्रा को जान से मार डाला और अपने को भी चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर लिया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत छात्रा का नाम रेखा कुमारी बताया गया है, जो जितेन्द्र शर्मा की बेटी थी। घायल युवक का नामा बालू यादव है। सूत्रों के अनुसार रेखा कुमारी अपने गांव से बगल के बाजार पर हर दिन की भांति आज भी अपनी दो सहेलियों के साथ कोचिंग में पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी क्रम में गांव के रास्ते से जाने के क्रम में जब वह एक सुनसान स्थान पर पहुंची तो पहले से ही गांव का ही युवक बालू यादव जामुन के पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। उसने पहले रेखा को अपनी ओर खींचा तो इन दो लड़कियों ने विरोध किया। लेकिन, उसने पिस्तौल से फायरिंग कर दोनों सहेलियों को भगा दिया। इसके बाद सहेलियां गांव में आकर हल्ला करतीं और गांव वाले जाते तब तक युवक ने रेखा को गोली मारने के बाद चाकू निकालकर गला रेतकर जान से मार डाला। इसके बाद उसने अपने गले को भी रेतकर वहीं गिर गया। इसके बाद गांववाले दौड़कर आए किन्तु रेखा की मौत हो चुकी थी। वहीं, युवक बालू को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । घटना के बाद से थावे, कुचायकोट और नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। सदर एसडीपीओ मनोज कुमार ने सदर अस्पताल में जाकर घायल युवक से पूछताछ की। वहीं, गांव में भी जाकर मृत छात्रा के परिजनों से पूछताछ की। घटनास्थल से पुलिस ने पिस्तौल और चाकू को भी बरामद किया है। एसपी रविरंजन कुमार का कहना है पहली नजर में अनुसंधान के क्रम में यह मामला एक तरफा प्यार का प्रतीत हो रहा है। मामले की प्� [7/29, 2:01 PM] Bipul Singh: -महोबा में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या महोबा,29 जुलाई (एएनएस )।उत्तर प्रदेश में महोबा के मलकपुरा क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने आज बताया कि कुंआबारी निवासी रवीन्द्र तिवारी को केन्द्रीय विद्यालय के सामने उस समय गोली मारी गयी जब वह जुए के लेनदेन में दो पक्षों में हुए विवाद के निस्तारण के लिए पंचायत में शामिल होने जा रहा था। गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया । आस पास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । [7/29, 2:01 PM] Bipul Singh: -बैंक कर्मचारियो की हड़ताल से कामकाज प्रभावित  Share inShare  व्यापार | 29 जुलाई 2016 चेन्नई, 29 जुलाई (एएनएस)। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर केंद्र सरकार की जनविरोधी सुधार नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को लगभग दस लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर चले गये। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने यहां बताया कि हड़ताल को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इससे पूरे देश में बुनियादी बैंक सेवाएं प्रभावित होंगी। वेंकटचलम ने कहा कि सरकार के साथ मांगों को लेकर वार्ता विफल होने के कारण बैंक कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा। उन्होंने इस हड़ताल से लोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया। उन्होंने सभी खाता धारकों से अपील करते हुए कहा, हमारी मांगें वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर नहीं बल्कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की रक्षा और सरकार की नीतियों के खिलाफ है। वेंकटचलम ने कहा कि आगे की रणनीति को लेकर चार तथा पांच अगस्त को हैदराबाद में एआईबीईए तथा ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) की बैठक होगी। [7/29, 2:02 PM] Bipul Singh: -बसपा में नसीमुद्दीन का बढा कद  Share inShare  उत्तर प्रदेश | 29 जुलाई 2016 लखनऊ, 29 जुलाई (एएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग को दरकिनार करते हुए पार्टी ने उनका कद और बढा दिया। बसपा सूत्रों ने आज यहां बताया कि अब उन्हें पूरे राज्य के मुसलमानों को पार्टी से जोडने की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही उनके पुत्र अफजाल सिद्दीकी को राज्य के कुल 18 में से छह मण्डलों में मुसलमानों के बीच जाने और उन्हें बसपा से जोडने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।नसीमुद्दीन सिद्दीकी नयी जिम्मेदारियों के साथ ही उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र और उत्तराखंड के प्रभारी बने रहेंगे। गौरतलब है कि दयाशंकर सिंह प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी ने सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आन्दोलन चला रखा है। [7/29, 2:02 PM] Bipul Singh:-अलीगढ मे एफडीए ने मिलावटी घी और तेल के गोदाम पर मारा छापा अलीगढ़, 29जुलाई (एएनएस )। शहर में शुक्रवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट और एफडीए की टीम ने घुड़िया बाग में छापामार कार्रवाई की। टीम ने यहाँ पर ललतेश वार्ष्णेय के गोदाम पर छापा मारा। यहाँ से टीम ने ब्रजवासी ब्रांड के नकली देशी घी के 350 टिन बरामद किये। टीम को कारखाने में गोपाल जी, मधुसूदन, प्यारे मोहन आदि ब्रांड का देशी घी मिला। इसके अलावा टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में सरसों के तेल और पाम ऑयल के टिन और इन्हें मिलाने का पांच टन की क्षमता का टैंक भी पकड़ा। टीम को टैंक में भी सन्दिग्ध सरसों का तेल मिला। यहाँ से टीम ने कुल छह सैम्पल लेकर गोदाम को सीज कर दिया। टीम ने एक अन्य व्यापारी संजीव के यहाँ छापा मारा, लेकिन दुकान बन्द थी, जिस पर दुकान पर नोटिस चस्पा कर सीज किया। एफडीए के डीओ चँदन पाण्डेय ने बताया कि व्यापारी ललतेश ने ट्रेडिंग का काम होने की जानकारी दी, लेकिन मौके पर वह कोई कागज नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि मौके से चार लाख रुपये की कीमत के 350 टिन नकली देशी घी, सरसों का तेल और पाम ऑयल पकड़ा है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने बताया कि मौके से छह नमूने लिए गए हैं। नमूने जांच को लैब भेजे जाएंगे। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र द्विवेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस श्रीवास्तव, बिहारीलाल, कर्मचारी मोहित कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me