Blog

बुधवार, 17 अगस्त 2016

बिपुल सिंह

*रक्षा बंधन पर ग्रहण योग का साया, 18 को दोपहर तक ही बांध सकेंगे राखी*

सालों से रक्षा बंधन में दिन में राखी बांधने का मुहूर्त नहीं मिल रहा था। लेकिन इस बार रक्षा बंधन का पर्व सूर्योदय के साथ शुरू हो जाएगा। रक्षा बंधन में दोपहर तक राखी बांधने का योग है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक रक्षा बंधन में सूर्य एवं चंद्रमा पर ग्रहण योग का साया है जिसके चलते दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक ही राखी बांधने का मुहूर्त है। रक्षा बंधन का पर्व 18 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा।

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ.दीपक शर्मा ने बताया कि रक्षा बंधन की तिथि श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। 17 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से पूर्णिमा की तिथि आरंभ होगी।

लेकिन इस दिन दोपहर तीन बजकर 42 मिनट से मध्यरात्रि 3 बजकर 28 मिनट तक भद्रा रहने के कारण 18 अगस्त को यह पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रगत मान्यतानुसार भद्रा की तिथि में कोई भी शुभ कार्य करना उचित नहीं माना जाता है। चूंकि 18 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक पूर्णिमा की तिथि है। इसलिए दोपहर तक ही राखी बांधने का मुहूर्त है।
[8/17, 5 PM] tikhiawaz: आंतकी मुठभेड़ में झारखंड का एक और वीर शहीद हो गया. मंगलवार रात जम्मू-कश्मीर के बारामूला इलाके में आतंकियों के साथ हुए भीषण मुठभेड़ में चतरा के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी शक्ति कुमार सिंह शहीद हो गए. शक्ति आर्मी में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे.

अधिवक्ता संत सिंह के पुत्र शक्ति देर रात अपनी बटालियन के साथ गस्ती पर थे. उसी दौरान आतंकियों के साथ हुए भीषण मुठभेड़ में उन्हें गोली लग गई. इधर, घटना की सूचना पाकर पूरे चतरा से शहीद के घर लोगों का तांता लगा हुआ है. इस आतंकी हमले में सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं. इनमें से एक शक्ति कुमार हैं.

एक महीने है छोटे बेटे की उम्र
पिछले दिनों ही वो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के मौके पर घर पहुंचे थे. उनका एक सात साल का बेटा भी है. पिछले सप्ताह ही वो ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए कश्मीर गए थे. दो बेटों के पिता शक्ति सिंह का छोटा बेटा अभी सिर्फ एक महीने का है.

टेक्नीकल सेल में नायक थे शक्ति
शक्ति मूल रूप से ईटखोरी के रहने वाले थे. उनका ट्रांसफर मथुरा से कुपवाड़ा (कश्मीर) कर दिया गया था. पिछले सप्ताह ही वो कश्मीर के लिए रवाना हुए थे. शक्ति सेना के टेक्नीकल सेल में नायक के पद पर तैनात थे. शक्ति सिंह की 2008 में शादी हुई थी. शहीद की मां और पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है.

नौहट्टा के बाद अब बारामूला में बड़ा हमला
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर के नौहट्टा में हुए आतंकी हमले के बाद अब बारामूला में बड़ा हमला हुआ है. इस हमले में सेना के 2 जवानों समेत 3 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं. एहतियातन इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, वहीं पुलवामा में भी ग्रेनेड हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. इससे पहले 15 अगस्त के हमले में जामताड़ा निवासी CRPF के कमांडेंट प्रमोद कुमार शहीद हो गए थे.l
जौनपुर कांग्रेस पार्टी द्वारा  नगर विधयक नदीम जावेद के नेतृत्व में प्रदेश में बिगड़ती कानून ब्यस्था और कांग्रेस कार्यकर्ताओ को फर्जी मुक़दमे में फ़साने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में दिया विरोध प्रदर्शन करते हुए दिया धरना.पुलिस विरोधी नारे भी  लगाये.
लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान,रामपुर में 132KV सबस्टेशन के लिए निःशुल्क भूमि दी,इलाहाबाद में मेट्रो रेल चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी,इलाहाबाद मेट्रो के डीपीआर बनाने को मंजूरी-सीएम,1 से 8 तक के छात्रों को निःशुल्क बैग को मंजूरी,छुटे हुए मंत्रियों की जल्द शपथ होगी - मुख्यमंत्री,सबसे ज्यादा मेट्रो हम बना रहे हैं - मुख्यमंत्री,देश में कही इतनी मेट्रो नहीं बन रही होंगी-सीएम,समाजवादी बैग गुणवत्ता से भरपूर - मुख्यमंत्री,शिवपाल, मुख्तार विवाद पर मुख्यमंत्री कुछ नहीं बोले,यूपी अपार्टमेंट विधेयक की मंजूरी का प्रस्ताव पास,जवाहर,इंदिरा भवन में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने को मंजूरी,बटलर पैलेस कॉलोनी में टाईप फाइव के आवास बनेंगे,कैफी आजमी अकादमी में कला केन्द्र बनाने को मंजूरी,बस्ती में बनकटी गांव को नगर पंचायत बनाने को मंजूरी,आगरा एक्सप्रेस-वे को EPC पद्धति पर विकिसित करने को मंजूरी,25 हजार करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट लाने के प्रस्ताव को मंजूरी,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए सप्लीमेंट्री बजट में 5 हजार करोड़
लखनऊ-सीएम अखिलेश की तनख्वाह बढ़कर 40 हजार हुई,11 हजार से बढ़कर 40 हजार हुआ सीएम का वेतन,विधायक का वेतन 1 लाख 1 हजार आठ रुपए अलग से,दिल्ली सीएम केजरीवाल को ढाई लाख मिलते हैं,पूर्व CM के बंगले पर एक्ट बनाने की नियमावली स्वीकृत,कैबिनेट मीटिंग में प्रस्तावों पर लगी मुहर.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me