Blog

सोमवार, 1 अगस्त 2016

[8/1, 5:00 PM] Bipul Singh: फैजाबाद जनपद के पत्रकार सुनील यादव का खुला खत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम प्रिय अखिलेश जी , बुलंदशहर कांड पर मैं उनलोगों से सहमत नही जो आपसे इस्तीफा मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री का इस्तीफा इन समस्याओं का हल नहीं। लेकिन यह जरूर अनुरोध करूँगा कि अब जितना भी समय आपके पास है सत्ता का , उस में कुछ निर्णायक कदम उठाइये। मेरी नज़र में कुछ ज़रूरी कदम इस प्रकार है ---- अगर सहमत हों , तो इन्हें लागू कराइये ---- 1 - पुलिस को राजनैतिक दखल से पूरी तरह मुक्त करिये 2 - अपने नेताओं से कहिये कि बहुत हो गया अब थानों की सियासत तत्काल बन्द करें 3 - पुलिस अधिकारियों की तैनाती का एकमात्र पैमाना योग्यता रखिये , बाकी और कुछ नहीं 4 - बड़ी घटनाओं पर बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाये 5 - इस तर्क को नकारिये कि देश के बाकी हिस्सों में भी अपराध हो रहे हैं ,यह तर्क धूर्त और अकर्मण्य अधिकारियों को बचने का मौका देता है। 6 -पुलिस का मनोबल कमजोर न हो , यह सुनिश्चित करें। अपराधी पुलिस को एक जगह मारते है , लेकिन उसका असर पूरे सूबे की पुलिस पर पड़ता है। 7 - इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि स्थाई रूप से भ्रष्ट और मक्कार पुलिस अधिकारी तत्काल दण्डित हो ं सुनील यादव फैजाबाद9 648 472 452 [8/1, 5:07 PM] Bipul Singh: बदलापुर / जौनपुर - बक्शा थाना छेत्र के अलीगंज गुल्लीपुर रिक्शा चालक ने अपनी लम्वी विमारी से ऊबकर हसमत अली पुत्र अहमद अली ने दोपहर लगभग 2 बजे वाराणसी सुल्तानपुर राष्ट्रीय राज मार्ग56 सड़क के किनारे नाले में कूदकर अपनी जान दे दी मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर जाॅच पडताल मे जुटी है [8/1, 5:46 PM] Bipul Singh: मारुति सुजुकी की कार हुई महंगी, सभी मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये बढ़ी [8/1, 5:46 PM] Bipul Singh: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने सोमवार को बताया कि तुरंत प्रभाव से सभी मॉडल की कीमतों में 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले जुलाई महीने में कंपनी की कुल बिक्री में 12.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने बताया कि इस दौरान कंपनी ने 1,37,116 कारों की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी महीने में कुल 1,21,712 की बिक्री हुई थी. घरेलू बिक्री बढ़ी, मिनी सेगमेंट कारों की बिक्री में कमी कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल रिपोर्ट में कहा कि जुलाई में कंपनी ने अब तक की सर्वाधिक घरेलू बिक्री की जो कि कुल 1,25,778 इकाई की रही, जो कि पिछले साल के इसी महीने की कुल 1,10,405 इकाई के मुकाबले 13.9 फीसदी अधिक है. जुलाई में मिनी सेगमेंट के कारों की बिक्री 35,051 इकाई रही, जो जुलाई 2015 की 37,752 इकाईयों के मुकाबले 7.2 फीसदी कम है. सवारी कारों की बिक्री में मामूली इजाफा कंपनी ने बताया कि इस अवधि में सवारी कारों की बिक्री में केवल 2.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. पिछले साल के समान महीने की 91,601 इकाई के मुकाबले इस साल 93,634 रही. कंपनी के यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में सबसे अधिक 151.3 फीसदी का इजाफा देखने को मिला. इस साल जुलाई में कुल 17,382 यूटिलिटी वाहनों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी महीने में कुल 6,916 वाहनों की बिक्री हुई थी. इस अवधि में निर्यात में 0.3 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई और कुल 11,338 ईकाइयों का निर्यात हुआ. जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने कुल 11,307 ईकाइयों का निर्यात किया था. मार्च में 34,494 रुपये महंगी हुई थी मारुति की कारें इससे पहले इसी साल मार्च महीने में मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में 34,494 तक का इजाफा कर दिया था. आम बजट में कारों पर इंफ्रास्ट्रक्चर सेस लगाए जाने के बाद कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. दिलचस्प बात ये है कि कारों की कीमत जितनी बढ़ने की संभावना थी, उसका लगभग आधा ही बढ़ाया गया था. छोटी कारों पर इंफ्रास्ट्रक्चर सेस 1 फीसदी है. - [8/1, 5:46 PM] Bipul Singh: गुजरात की सीएम आनंदी बेन पटेल ने अपने पोस्ट से इस्तीफे का ऑफर किया है। उन्होंने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ''दो साल से पार्टी में ऐसी परंपरा है कि 75 से ऊपर के सदस्य बड़े पदों से खुद मुक्त हो रहे हैं। इसी परंपरा को मैं आगे बढ़ा रही हूं। '' - सोमवार शाम 4.41 मिनट पर उन्होंने गुजराती में एक लंबा पोस्ट किया। - कहा, ''मैं हमेशा से ही बीजेपी की विचारधारा, सिद्धांत और अनुशासन से प्रेरित हूं और इसका आज तक पालन करती आई हूं।'' - ''पिछले कुछ समय से पार्टी में 75 से ऊपर के उम्र के नेता और कार्यकर्ता स्वैच्छिक रूप से अपना पद छोड़ रहे हैं, जिससे कि युवाओं को मौका मिले। यह एक बहुत अच्छी परंपरा है। मेरे भी नवंबर महीने में 75 साल पूरे होने जा रहे हैं।'' - ''लेकिन 2017 के अंत में गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन चुनाव में नवनियुक्त होने वाले मुख्यमंत्री को ज्यादा समय मिले, इसके लिए मैंने दो महीने पहले ही हाईकमान से इस जिम्मेदारी से मुक्त होने के लिए निवेदन किया है।'' - ''मैं आज फिर से इस पत्र के द्वारा पार्टी के नेताओं से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने की गुजारिश करती हूं।'' कुछ महीने पहले आई थी हटाने की खबर - कुछ महीने पहले आनंदीबेन पटेल को गुजरात के सीएम पद से हटाकर पंजाब का गवर्नर बनाए जाने की अफवाह उड़ी थी। - इस रिपोर्ट में गुजरात में पूअर गवर्नेंस और स्टेट कम्युनिकेशन में दिक्कत का जिक्र किया था। - वहीं, पिछले साल पाटीदार आरक्षण आंदोलन ठीक तरह से हैंडल न कर पाने का भी जिक्र है। [8/1, 6:20 PM] Bipul Singh: पत्रकार हितों के लिए छेड़ी गई 5 सूत्री माँग को लेकर आल प्रेस एंड राईटर्स एसोसिएशन(अपवा,,,,, 14 अगस्त 2016 को एक बार फिर सम्पूर्ण भारत वर्ष में केंद्र सरकार के खिलाफ कई प्रान्तों में आन्दोलन छेड़ा जायेगा,,, ***पत्रकार एकता जिन्दाबाद**** """""'आवाज दो हम एक हैं""''''''''''''''''' राष्ट्रीय अध्यक्ष- सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी आल प्रेस एण्ड राईटर्स एसोसिएशन(अपवा) 1) पत्रकार सुरक्षा एंव उसके हितो को दृष्टिगत करते हुए "पत्रकार सुरक्षा अधिनियम" के रूप मे एक प्रभावशाली एंव कठोर कानून बनाया जाये ताकि प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार निर्भीक व निडर होकर अपने दायत्वो का बखूवी निर्वाहन कर सकें । 2) समस्त राज्य सरकारों को निर्देशित किया जाये कि वे अपनी-अपनी नागरिक पुलिस को प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समस्त सम्बन्धित पत्रकारों के साथ मानवीय रूख अपनाये और क्रूरतापूर्ण पुलिसया व्यवहार ना करे । 3) समान्यता देखा गया है कि जिला प्रशासन एवं राज्य सरकारें मान्यता प्राप्त पत्रकारों को तो विषेश सुविधा एवं सहयोग प्रदान करती है, परन्तु गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को जिनकी संख्या कुल पत्रकारों मे 95 प्रतिशत अनुमानित हर जगह होती है, को तब्जजो (वरियता) नही दी जाती है, जबकि ये गैर- मान्यता प्राप्त पत्रकार ही खबरो का संकलन करने से लेकर घटना-दुर्घटना के समय मौके की कवरेज करने का कार्य करते है जिसमे वे जानजोखिम का खतरा भी उठाते है, इन्हे न ही प्रशासन और न ही सरकारें किसी प्रकार का वेतन या आर्थिक मदद देती है, और न ही उन्हे सहानुभूति का पात्र मानती है इन हालातो मे ऐसा कानून बनाया जाये कि गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी मान्यता प्राप्त पत्रकारों की तरह समान सुविधायें प्रदान की जायें और उनके हितो की अनदेखी कोई भी राज्य सरकार या प्रशासन न करें, 4) मान्यवर मान्यता प्राप्त अथवा गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों द्वारा यदि अपनी जान-माल सुरक्षा हेतु "शस्त्र लाइसेंस" की माँग प्रशासन से की जाती है तो उसे शीघ्र-अतिशीघ्र शस्त्र-लाइसेंस प्रदान किये जाने की व्यवस्था की जाये । 5 ) मान्यता प्राप्त एवं गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को अपने अपने कार्य क्षेत्र से बाहर भी अनेको कार्यो की वजह से जाना पडता है ऐसे मे नेशनल हाइवों पर चलते हुए अनेको टोल प्लाजा से गुजरना पडता है प्रत्येक टोल प्लाजा पर टोल टैक्स भी चुकाना पडता है अत: आप मान्यवर से "आल प्रेस एण्ड राइटर्स एसोसिएशन" पुरजोर माँग करता है कि किसी कानून के अन्तर्गत /आपके द्वारा राज्य सरकारो को निर्देशित किया जाये कि मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को टोल प्लाजा टेक्स से पूर्णतया मुक्त किया जाये । www.apwa.co.in [8/1, 6:20 PM] Bipul Singh: 🌠 *BREAKING NEWS* *रोडवेज भवन का तीन माह में गुणवत्तायुक्त कार्य कराये - जिलाधिकारी* जौनपुर- जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने आज रोडवेज भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें सहायक एपीएम विनय कुमार यूपीपीसीएल ने बताया कि निर्माण का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। बसों के रूकने के स्थान, सड़क आदि का कार्य अगस्त माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी कार्य गुणवत्तायुक्त अक्टूबर 2016 तक पूर्ण करने का एपीएम यूपीपीसीएल को निर्देश दिया। एपीएम ने बताया कि यह कार्य तीन करोड़ 16 लाख की लागत से कराया जा रहा है। [8/1, 6:21 PM] Bipul Singh: *पति ने गलाकाट कर किया पत्नी की हत्या पारिवारिक कलह का नतीजा* जौनपुर। जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव में रविवार की रात पति ने परिवारिक कलह के चलते पत्नी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दिया और फरार हो गया। उक्त गांव निवासी अखिलेश कश्यप की शादी पाँच वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के भुड़कुडहाँ गांव निवासी रामप्रसाद की पुत्री रेखा कश्यप से हुई थी । जिनके दो बच्चे बड़ा चार वर्षीय पुत्र अंशू तथा छोटी डेढ़ वर्षीया पुत्री आंशिका है। दम्पति में प्रायः परिवारिक विवाद होता रहता था जिसके कारण रेखा मायके चली गई और अखिलेश दिल्ली रोजी रोटी कमाने चला गया । इससे पूर्व अखिलेश बादशाही विद्युत उपकेन्द्र पर संविदा पर लाइन मैंन था कार्यों में लापरवाही के चलते उसे विभाग ने निकाल दिया था तब वह दिल्ली का रुख कर लिया। एक माह पूर्व रेखा अपनी ससुराल गुरैनी आकर बच्चों के साथ रहने लगी । दो दिन पूर्व अखिलेश भी दिल्ली से घर आया । रात में पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और हालात यहां तक पहुंचा कि अखिलेश पत्नी पर हमलावर हो गया तथा उसे मारने पीटने के बाद धार दार हथियार से उसका गला रेत कर हत्या करने के अबाद फरार हो गया । घर में पति और पत्नी अपने बच्चों के साथ रहते थे । सोमवार को सुबह बच्चों की चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग एकत्र हुए देखा तो नज़ारा कुछ और ही था। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रविन्द्र सोनकर ने घटना की छान बीन की और शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया । जब मायके पक्ष को घटना की जानकारी हुई तो पति को हत्या का दोषी बताते हुए मृतक के पिता राम प्रसाद की तहरीर पर पति अखिलेश के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजिकृत कर लिया है और आरोपी पति को तलाश कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me