विधुत विभाग ने बकाएदारों के काटें कनेक्शन किया वसूली
केराकत(जौनपुर)रविवार को पवार कार्पोरेशन के एसडीओ आर पी कुशवाहा के नेतृत्व में नगर में आई विभागीय टीम ने 23 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए जिससे बिजली उपभोक्ताओं में हड़कम्प मच गया है।बिजली विभाग के टीम ने बकाए दारो से लगभग 46 हजार रुपए की वसूली भी किया।एसडीओ आर पी कुशवाहा ने टीम के साथ अन्य बकाएदारों से मिलकर उन्हें चेतवानी दिया कि जल्द से जल्द बिजली के बकाए के पैसे जमा कर दें वरना उनके भी कनेक्शन काट दिए जाएंगे।टीम में जेई सन्तोष त्रिपाठी,जेई आर ए सिंह,दिनेश कुमार आदि शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me