संदिग्ध परिस्थियों में ट्रक ड्राईबर की मौत
प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरगढ़ बाजार के बगल में सीताराम विश्वकर्मा का घर है ।वह ट्रक ड्राईबर थे । शुक्रवार (12---8---2016) को वह दिल्ली से कलकत्ता के लिए ट्रक लेकर गए वहां पर सुबह अचानक उनको दो बार खून की उल्टी हुयी ।जिससे उनकी मृत्यु हो गयी ।थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र अमरगढ़ की घटना ।प्रतापगढ़: आमापुर बेर्रा के युवक की हत्या करने के बदमाशों ने शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है।
आमापुर बेर्रा निवासी विकास (21) पुत्र रामबदन शनिवार दोपहर घर से सुर्ती व सुपाड़ी लेने की बात कहकर निकला। शाम तक वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लेकिन उसका कहीं पता नही चला। रात भर उसकी तलाश में परिजन लगे रहे। रविवार की सुबह भी उसके दोस्तों से परिवार के लोगों ने जानकारी की लेकिन कोई कुछ भी न बता सका। दोपहर में गांव की ओर जाने वाले रास्ते के बगल पानी भरे गड्ढे में शव उतराता देख लोग दंग रह गए।
लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने शव सीधा किया तो उसकी पहचान मंजीत के रूप में हुई। खबर मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मानें तो मंजीत के गले पर चोट के निशान थे। नाक से खून बह रहा था। यह देख परिजन उसकी हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की मानें तो पड़ोस के लोगों ने ही मंजीत की हत्या की है। इसके पीछे पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। थानाध्यक्ष लल्लन यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
मंजीत का इश्क बना था उसकी जिंदगी का दुश्मन
मृतक मंजीत का एक लड़की से कई साल पहले इश्क चला। बात खुलने पर प्रेमिका को जान गंवानी पड़ी। मृतक के परिवार के लोगों की मानें तो लड़की के परिजन इसका कुसूरवार मंजीत को ही मानते थे। धमकी भी मिली थी कि मौका मिलने पर उसे जिंदा नही छोड़ेंगे। मंजीत का इश्क ही उसकी जान का दुश्मन बन गया। इस बात को लेकर खासी चर्चा रही।
प्रतापगढ़
शुक्रवार को साइकिल से खेत की तरफ जा रहे तीन लोग बिजली गिरने से झुलस गए। इसमें एक युवक की कुछ ही क्षण में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोग दोनोें को निजी वाहन से कुंडा सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद देख चिकित्सकों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के अंधा का पुरवा फतूहाबाद गांव निवासी सचिन (18) पुत्र रामचंदर पटेल अपने परिवार के ही धर्मेंद्र (18) पुत्र नन्हेंलाल पटेल और शैलेंद्र कुमार (13) पुत्र दशाराम निवासी देवीगढ़ लालगंज के साथ शुक्रवार सुबह साइकिल से सराय स्वामी गांव के पास खेत की तरफ गए थे। बारिश के दौरान भट्ठे के पास तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से तीनों झुलसकर वहीं तड़पने लगे। कुछ ही क्षण में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। शोर पर लोग मौके पर पहुंचे और झुलसे लोगों कुंडा सीएचसी ले गए।
जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर कुंडा एसडीएम एके श्रीवास्तव और बाबागंज विधायक विनोद सरोज गांव पहुंचे। जांच के बाद उन्होंने परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। महेशगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me