मीरगंज / जौनपुर-
24 बकायेदारों के विद्युत् कनेक्शन काट वसूले 90 हजार
** उपभोक्ताओं में मची खलबली
मीरगंज (एस एन बी ) 25 अगस्त 2016
स्थानीय क्षेत्र के अदारी , लासा गांव में विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकयेदारो के कनेक्शन काटने से हड़कंप मच गया ।
बताते है कि गुरूवार को लगभग 10 बजे दिन क्षेत्र के लासा एव अदारी गांव में जंघई विद्युत् उपकेन्द्र के अवर अभियंता अपने टीम के साथ पहुच गए और बड़े बकयेदारो के कनेक्शन तार को काटना शुरू कर दिया। जिससे गांव के विद्युत् बकायेदारों में खलबली मच गयी । सुचना मिलते ही अबैध कटियामारो ने अपने अपने तार उतार लिए । टीम द्वारा कोई अबैध कनेक्शन धारक नही पकड़ा गया । टीम द्वारा कुल 24 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट कर 90 हजार की वसूली की गई।
इस सम्बन्ध में अवर अभियंता राकेश कुमार दुबे ने बताया की बिभाग द्वारा चलाये जा रहे वसूली अभियान में लोग अपने बिल का भुगतान करे । बड़े बकयेदारो की अब खैर नही है। अपने अपने बिल को जमा करे अन्यथा आर सी भेज दी जायेगी ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me