Blog

मंगलवार, 23 अगस्त 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ =स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति तोड़नें पर आक्रोश


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शिक्षाविद् राजेश्वर सहाय त्रिपाठी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ढकवा बाजार में हुई। बैठक में कांग्रेस नेता ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में अपराध चरम पर है। आसपुर देवसरा के सपा नेता अपने सर्मथकों के साथ आचार्य नरेंद्र देव उ.मा. विद्यालय विनैका में घुस कर राजेश्वर सहाय की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्रों व शिक्षकों को विद्यालय में न घुसने की धमकी दी जा रही है। जिले के अधिकारी इस दिशा में कदम नहीं उठाते हैं, तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में आशीष पांडेय, राकेश तिवारी, अजीत कुमार, दिनेश सोनी, राजेंद्र कुमार यादव, सुधाकर यादव, संजय कनौजिया, सतीश ¨सह, विनोद दूबे आदि लोग मौजूद रहे। संचालन दिनेश कुमार मिश्र ने किया , विनोद दूबे आदि लोग मौजूद रहे। संचालन दिनेश कुमार मिश्र ने किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me