Blog

सोमवार, 8 अगस्त 2016

बिपुल सिंह

भारत भ्रमण पर आया पाकिस्तानी नागरिक गायब, सुरक्षा एंजेसियां अलर्ट

नई दिल्ली:भारत घूमने आया एक पाकिस्तानी नागरिक अचानक लापता हो गया। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एंजेसियां अर्लट पर हैं। बताया जा रहा है कि लापता 48 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक का नाम सलीम है। करीब दो हफ्ते पहले 140 पाकिस्तानी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन से भारत घूमने आए थे। पुरानी दिल्ली रेल्वे स्टेशन पर उतरते ही पुलिस टीम ने उनकी सुरक्षा करनी शुरू कर दी।

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तानी नागरिक जहां भी घूमने जाते, पुलिस की एक टीम उनके साथ होती थी। बीते 28 जुलाई को ये सभी पाकिस्तानी नागरिक राजधानी की सैर के लिए अलग-अलग निकले थे। घूमने के बाद शाम को बाकी लोग तो होटल वापस आ गए, लेकिन सलीम नहीं आया।

गौरतलब है कि दिल्ली पर आतंकी हमले का सुरक्षा एजेंसियों ने नया अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक पाक अधिकृत कश्मीर से आए संदिग्ध आतंकी दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को निशाना बना सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me