Blog

शुक्रवार, 19 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

"27 साल यूपी बेहाल द्वितीय चरण यात्रा" घोषित कार्यक्रम:-


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री गुलाम नबी आजाद नेता विपक्ष-राज्यसभा ने उ0प्र0 में ‘‘27 साल यू0पी0 बेहाल’’ के द्वितीय चरण की यात्रा के तहत उ0प्र0 में दिनांक 21अगस्त से 09अक्टूबर तक चलने वाली दो यात्राओं का कार्यक्रम घोषित किया है। इन यात्राओं में पहली यात्रा में श्री गुलाम नबी आजाद(समय-समय पर), मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार श्रीमती शीला दीक्षित, कैम्पेन कमेटी के चेयरमैन डा0 संजय सिंह सांसद, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री श्रीप्रकाश जायसवाल एवं डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व सांसद श्री जफर अली नकवी, अनुजाति विभाग के चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चौधरी एवं समन्वय समिति के वाइस चेयरमैन श्री अब्दुल मन्नान अंसारी शामिल रहेंगे। दूसरी यात्रा में श्री गुलाम नबी आजाद(समय-समय पर), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद, समन्वय समिति के चेयरमैन श्री प्रमोद तिवारी सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सलमान खुर्शीद, श्री पी0एल0 पुनिया सांसद चेयरमैन अनु0जाति आयोग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजाराम पाल, श्री राम आसरे प्रसाद, पूर्व सांसद डॉ0 संतोष सिंह, श्री लाल चन्द निषाद शामिल रहेंगे।

 इस यात्रा में पहली यात्रा में 33 जिले शामिल होंगे एवं दूसरी यात्रा में भी 33 जिले शामिल रहेंगे।

 पहली यात्रा 21 अगस्त को लखनऊ से आरम्भ होकर बाराबंकी, बहराइच होते हुए वापस लखनऊ। इसके उपरान्त 26अगस्त को गोरखपुर से आरम्भ होकर कुशीनगर महराजगंज होते हुए 27अगस्त को गोरखपुर। दिनांक 30अगस्त को लखनऊ से शुरू होकर रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी होते हुए इलाहाबाद। दिनांक 3सितम्बर को वाराणसी से आरम्भ होकर आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, जौनपुर होते हुए 05सितम्बर को वाराणसी। 07सितम्बर को वाराणसी से शुरू होकर संत रविदासनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र होते हुए 08 सितम्बर को वाराणसी। 10सितम्बर को लखनऊ से शुरू होकर सीतापुर, लखीमपुर होते हुए 11सितम्बर को लखनऊ। 15 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से शुरू होकर बागपत, दिल्ली/एनसीआर, मुजफ्फरनगर होते हुए 16सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर में समाप्त होगी। 18सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से शुरू होकर शामली, सहारनपुर होते हुए 19सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर में समाप्त होगी। 22 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से शुरू होकर अलीगढ़, कासगंज होते हुए 23 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर में समापन। 26 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से शुरू होकर संभल, बदायूं होकर 27सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर में समापन। 30सितम्बर को आगरा से शुरू होकर फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी होकर 01अक्टूबर को आगरा में समापन। 04अक्टूबर को लखनऊ से औरैया, इटावा होते हुए 05अक्टूबर को वापस लखनऊ आयेगी। 09 अक्टूबर को लखनऊ से शुरू होकर पीलीभीत होकर उसी दिन रात्रि में लखनऊ वापस आकर पहली यात्रा का समापन होगा।

 दूसरी यात्रा के तहत 21अगस्त को लखनऊ से आरम्भ होकर फैजाबाद, सुलतानपुर अमेठी होते हुए 22 अगस्त को लखनऊ वापस होगी। दिनांक 26अगस्त को गोरखपुर से शुरू होकर संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर होते हुए 28अगस्त को गोरखपुर में समाप्त होगी। 30अगस्त को गोरखपुर से शुरू होकर देवरिया, बलिया, मऊ होते हुए 01सितम्बर को गोरखपुर में समाप्त होगी। 03सितम्बर को वाराणसी से शुरू होकर गाजीपुर, चन्दौली होते हुए 04सितम्बर को वाराणसी में समापन। दिनांक 07सितम्बर को लखनऊ से शुरू होकर श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा होते हुए 08सितम्बर को लखनऊ वापस होगी। 10सितम्बर को इलाहाबाद से शुरू होकर फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट होते हुए दिनांक 11सितम्बर को इलाहाबाद में समाप्त होगी। दिनंाक 16सितम्बर को लखनऊ से शुरू होकर उन्नाव, कानपुर देहात होते हुए उसी दिन सायं लखनऊ वापस होगी। दिनांक 18सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से जी0बी0नगर, दिल्ली/एनसीआर बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली/एनसीआर में समापन। दिनांक 21सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से मेरठ, बिजनौर होते हुए दिल्ली/एनसीआर में समापन। 26सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से मथुरा, हाथरस होते हुए दिल्ली/एनसीआर। 30सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से एटा, फर्रूखाबाद होते हुए 01अक्टूबर को लखनऊ। 04अक्टूबर को झांसी से शुरू होकर 05अक्टूबर को ललितपुर में समापन। दिनांक 08अक्टूबर को झांसी से शुरू होकर जालौन, हमीरपुर तथा 09अक्टूबर को महोबा में द्वितीय यात्रा का समापन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me