जमुई में कार ने चार कावरियों को कुचला, दो की मौत
बिहार | 07 अगस्त 2016 जमुई, 07 अगस्त(एएनएस)। बिहार में जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में आज तड़के एक कार ने चार कांवरियों को कुचल दिया जिससे दो लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये ।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि डुमरी गांव के निकट सड़क किनारे टहल रहे चार कांवरियों को एक अनियंत्रित कार ने कुचल दिया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये । घायलों को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक अन्य श्रद्धालु की मौत हो गयी । मृतकों में सारण जिले के अमनपुरा गांव विवासी अजीत सिंह (29) और सियासर राय (45) शामिल हैं । छपरा जिला के पांच कावंरिया साथी देवघर से पूजा कर लौट रहे थे। शनिवार की देर रात वे लोग सोनो डुमरी के पास एक मंदिर के बाहर सड़क किनारे आराम कर रहे थे। सुबह लगभग तीन बजे एक इंडिका कार के चालक ने अपना संतुलन खो दिया तथा वाहन कांवरियो पर चढाते हुए निकल गया। मौके पर ही एक की मौत हो गई जबकि एक की मौत सदर अस्पताल में हुई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me