गुवाहाटी में चार युवक एक बैंक में गए तो थे एटीएम चुराने लेकिन एटीएम समझ कर पासबुक प्रिंट करने वाले मशीन चुरा लाए।
गुवाहाटी । सही कहा गया है कि चोरी और धोखाधड़ी में भी दिमाग की जरूरत पड़ती है लेकिन कुछ लोग इसे हंसी खेल मानकर चोरी करने निकल पड़ते हैं। इसके बाद जो होता है उसका ताजा उदाहरण गुवाहाटी में सामने आया है।
दरअसल यहां पर चार चोर एटीएम मशीन चुराने गए लेकिन ज्ञान ना होने की वजह से वो एटीएम की बजाय पासबुक प्रिंटिंग मशीन चुरा लाए। बाद में पुलिस ने इन चारों को मशीन के साथ गिरफ्तार भी कर लिया और अब इनकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
खबरों के अनुसार चार चोर गुवाहाटी के बिनोवानग स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में घुसे और एटीएम मशीन चुराने की कोशिश करने लगे।
जल्दबाजी में या अज्ञानता में इन चारों को कुछ भान नहीं रहा और यह सभी एटीएम की बजाय पासबुक प्रिंट करने के लिए लगाई मशीन ही उखाड़कर ले आए।
इन चारों काो मशीन ले जाते पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने देख लिया और रंगे हाथों पकड़ लिया। इनकी पहचान साहब अली और सैफुल रहमान, मैनुल हक और सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है। साहब अली और सैफुल हाजो के रहने वाले हैं वहीं मैनुल हक नालबारी का रहने वाला है जबकि सद्दाम हुसैन सतगांव का रहवासी है।
चोरों की यह हरकत अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है और लोग इनकी तस्वीर के साथ संदेश दे रहे हैं कि चाहे कुछ भी हो इंसान को थोड़ा पढ़ा लिखा होना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me