Blog

बुधवार, 7 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़
 बजाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन


सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मंगलवार को थाली बजाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह की अगुवाई में मंगलवार को दोपहर के वक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुई। इसमें से अधिकांश ने हाथ में थाली, चम्मच ले रखा था। थाली बजाते हुए कार्यकत्रियों ने कचहरी से अंबेडकर चौराहा होते हुए डीएम आवास तक जुलूस निकाला। वहां डीएम के न होने की जानकारी होने पर वह फिर कचहरी लौट आई और धरना देते हुए सभा शुरू कर दिया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित महिलाओं का सरकार स्वयं शोषण कर रही है। पल्स पोलियो अभियान, मतदाता सूची पुनरीक्षण, जनगणना, पेंशन सत्यापन समेत अन्य कार्यों में सहयोग देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियमित नहीं किया जा रहा है, जबकि शिक्षा मित्र, ग्राम पंचायत मित्र को नियमित किया जा रहा है। श्रम मंत्री ने संविदा व ठेका मजदूरों को 10 हजार रुपये से 21 हजार रुपये नियमित दिए जाने की बात कही और केंद्र सरकार ने उसका जीओ भी जारी कर दिया। जबकि महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 10 साल की सेवा करने पर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की बात कही थी, लेकिन उसका अनुपालन अभी तक नहीं किया जा सका है।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तृतीय, सहायिकाओं को चतुर्थ श्रेणी राजकीय कर्मचारी का दर्जा देने, ग्रीष्म कालीन व शीतकालीन अवकाश देने, हौसला पोषण मिशन के संयुक्त खाते से प्रधान को हटा कर एकल खाता किए जाने, 15 दिन का चिकित्सकीय अवकाश देने की मांग की गई। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। धरनास्थल पर पहुंचे एडीएम पुनीत शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पट्टी सीडीपीओ राकेश, संरक्षक सुनील श्रीवास्तव, कोआर्डिनेटर अनिल ¨सह, कंचन ¨सह, मंजुला मिश्रा, पूनम मिश्रा, त्रिपुंजलता, संजू गुप्ता, रेखा शुक्ला, सरिता तिवारी, मंडला ¨सह, शीला श्रीवास्तव, सरोज ¨सह, राजकुमारी, सीता तिवारी, दुर्गा शुक्ला, ऊषा आदि मौजूद रहीं।

आज निकालेंगी मशाल जुलूस
अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बुधवार को दोपहर 12 बजे कचहरी से मशाल जुलूस निकालेंगी। यह जुलूस विकास भवन तक जाएगा। यह जानकारी आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me