बसपा सुप्रीमों ने की पूर्व सांसद धनंजय की वापसी की घोषणा
पार्टी में वापसी की घोषणा होते ही सांसद के समर्थक खुशी के झूम
इलाहाबाद/जौनपुर । पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बसपा सुप्रीमों बहन मायावती ने इलाहाबाद में आयोजित रैली में मंच से पार्टी में वापसी की घोषणा की। हालांकि उनकी वापसी का रास्ता तो पहले ही साफ हो चुका था सिर्फ मंच से बसपा सुप्रीमों द्वारा घोषणा की जानी थी। बसपा में मंच से वापसी की घोषणा होते ही पूर्व सांसद के समर्थक खुशी से झूम उठे।
गौरतलब हो कि बीते विधान सभा चुनाव के दौरान ही उनकी पार्टी में वापसी की अटकलें चल रही थी लेकिन किसी कारणवश उस समय नहीं हो पाया। एमएलसी चुनाव में उन्होंने अपनी राजनीतिक खेल की ताकत के बदौलत जब एमएलसी चुनाव में बृजेश सिंह प्रिंशू को भारी मतों से जीताया तो आम जन मानस में यह चर्चा होने लगी थी कि अभी भी पूर्व सांसद की जनमानस में अच्छी खासी पकड़ है क्योंकि भाजपा प्रत्याशी के चुनाव मैदान में आ जाने के कारण चुनाव काफी दिलचस्प हो गया था। उन्होंने जब बसपा की सीट बरकरार रखी तो पार्टी के लोगों को भी उनकी ताकत का एहसास होने लगा था। पार्टी में शामिल होने के बाद जिले की राजनीति में भी उतार चढ़ाव आना तय है। अब देखना है कि बसपा सुप्रीमों उन्हें किस सीट से चुनाव मैदान में उतारती है और कौन-कौन सी जिम्मेदारी देती है। सूत्रों की मानें तो पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपनी पुरानी सीट मल्हनी से ही चुनाव मैदान में उतरेगें और उनके समर्थक अंदर-अंदर चुनाव तैयारी में भी लगे हुए है। वैसे यह भी चर्चा है कि जिले में अभी कई सीटों पर बसपा सुप्रीमों फेरबदल कर सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me