Blog

बुधवार, 5 अक्टूबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

दो शिक्षक, दो आंगनबाड़ी पर रिपोर्ट दर्ज

सोमवार को कुंडा तहसील सभागार में बीएलओ के कार्यो की समीक्षा के दौरान डीएम ने चार बीएलओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था। इस पर बीआरसी आपरेटर अनुराग गुप्ता के तहरीर पर कुंडा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-348 के सहायक अध्यापक अशोक कुमार त्रिपाठी, बूथ संख्या-350 के सहायक अध्यापक अनुज पांडेय, बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-176 की बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी और बूथ संख्या-177 की बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुमलता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीडीओ को सौंपा दायित्व

प्रतापगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग ने सीडीओ महेंद्र बहादुर ¨सह को उप जिला निर्वाचन अधिकारी का भी दायित्व दिया गया है। एडीएम पुनीत शुक्ल के तबादले के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था। सीडीओ ने मंगलवार को अपने पदीय दायित्वों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी का भी दायित्व संभाल लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me