दिवाली के पहले पीएम मोदी भरेंगे यूपी में हुंकार, करेंगे आठ बड़ी रैलियां.
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए बीजेपी ने रणनीति तय कर दी है। पांच नवंबर से पूरे प्रदेश में रैलियां होंगी। खबर मिली है पीएम मोदी भी प्रदेश कर राजधानी में रैली करेंगे। उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी की रैलियां एक नया अध्याया भी लिख सकती हैं।
सूत्रों से खबर मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में ताबड़तोड़ आठ रैलियां करेंगे। मोदी की पहली रैली महोबा में 24 अक्टूबर को होगी। हालांकि बीजेपी की यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर परिवर्तन यात्रा 5 नवंबर से शुरू होगी। जैसे ही कार्यकर्ताओं को पता चला कि उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी की रैलियां होंगी तो उनमें गजब का उत्साह देखने को मिला।
बीजेपी ने बनाई रणनीति
कांग्रेस की किसान यात्रा/खाट सभा के बाद अब बीजेपी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दंगल में कूदने की पूरी रणनीति बना चुकी है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पांच नवंबर को परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद उमा भारती, कलराज मिश्र और राजनाथ सिंह भी परिवर्तन यात्रा के तहत रैलियां करेंगे। बीजेपी ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को भी चुनाव प्रचार का हिस्सा बनाने पर गौर किया है।
25 दिसंबर को खत्म होगी बीजेपी की यात्रा
बीजेपी की ओर से घोषणा की गई है कि पांच नवंबर से परिवर्तन यात्रा के नाम पर शुरू होने वाले यूपी चुनाव प्रचार की समाप्ति 25 दिसंबर को की जाएगी. इस मौके पर लखनऊ में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।
बीजेपी अध्यक्ष करेंगे यात्रा की शुरुआत
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पांच नवंबर को सहारनपुर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। वहीं 6 नवबंर को उमा भारती और केशव प्रसाद मौर्य ललितपुर में परिवर्तन यात्रा करेंगे। 8 नवंबर को बलिया से कलराज मिश्र यात्रा की कमान संभालेंगे। वहीं सौनभद्र से राजनाथ सिंह परिवर्तन यात्रा निकालेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me