प्रतापगढ़
जमीन के लालच में ताई को मार डाला
मकूनपुर, प्रतापगढ़ : जमीन और पैसे के लालच में हथसारा गांव में भतीजे ने अपनी बड़ी मां (ताई) को गोली मारी जमीन और पैसे के लालच में हथसारा गांव में भतीजे ने अपनी बड़ी मां (ताई) को गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के हथसारा गांव निवासी चन्द्रावती देवी (60 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय जगदीश बहादुर सिंह गुरुवार को सुबह लगभग साढ़े छह बजे घर से बाहर शौच के लिए जा रही थी। पड़ोस के ही कैलाश सिंह के घर के सामने वह पहुंची तभी उनके देवर रमाकांत सिंह का लड़का अजय ऊर्फ बब्बू आया और तमंचे को उनके बाएं सीने में सटाकर गोली मार दी। इससे चन्द्रावती की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोहड़ौर पुलिस को दी। कोहड़ौर थानाध्यक्ष एम पी सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई शत्रुध्न सिंह निवासी बेती कला हैदरगंज फैजाबाद की तहरीर पर कोहड़ौर पुलिस ने अजय सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी एमपी वर्मा भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। उन्होंने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश कोहड़ौर पुलिस को दिया।
पांच बीघे जमीन के लिए हुआ कत्ल :
पुलिस का मानना है कि चन्द्रावती देवी की पांच बीघा जमीन और पति द्वारा छोड़ा गया धन ही उनकी मौत का कारण बना। कोहड़ौर थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि चन्द्रावती देवी की हत्या उनके देवर के लड़के अजय सिंह ने जमीन की लालच में किया है। चन्द्रावती के कोई सन्तान नहीं थी। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है|
चन्द्रावती के नहीं थी कोई संतान
कोहड़ौर इलाके के हथसारा गांव निवासी मृतका चन्द्रावती देवी के पति स्वर्गीय जगदीश बहादुर सिंह पुलिस में नौकरी करते थे। रिटायर्ड होने के बाद घर पर रहते थे। 12 दिसम्बर 2015 को उनकी मौत हो गई। इसके बाद चन्द्रावती देवी ही उनके जमीन तथा पैसों की वारिस बनी। तभी से ही अजय की निगाह चन्द्रावती देवी के पैसे तथा जमीन पर लगी थी। इसी को लेकर तीन माह पूर्व विवाद भी हुआ था। इसके कारण चन्द्रावती अपने मायके फैजाबाद चली गई थी। दस दिन पूर्व चन्द्रावती आपने भाई शत्रुध्न के साथ हथसारा गांव आई थी। भाई गांव में ही रुका हुआ था। भाई की ही तहरीर पर कोहड़ौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me