Blog

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

ट्रक का टूटा एक्सल, पुल पर लगा जाम

देल्हूपुर के निकट गजेहड़ा डायवर्जन पुल के पास गुरुवार को सुबह इलाहाबाद की ओर से आ रही ट्रक का एक्सल टूटने वहां जाम लग गया। इससे पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग तीन घंटे बाद ट्रक को ठीक कराया गया, तब कहीं जाकर जाम में फंसे वाहनों पर सवार लोगों को राहत मिली। सुबह लगभग नौ बजे ट्रक बीच सड़क पर फंस गया। देखते ही देखते इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर दोनों तरफ लगभग दो किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। प्रतापगढ़ का भरत मिलाप होने के चलते समुचित पुलिसबल भी मौजूद नहीं थी। वहां मौजूद होमगार्डों व सिपाहियों ने ट्रक को ठीक कराया, तब कहीं जाकर लगभग 12 बजे वाहनों को आगे बढ़ाया जा सका। जाम में सैकड़ों लोग घंटों फंसे रहे। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me