Blog

सोमवार, 24 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी,दो पक्षों में फायरिंग और चाकूबाजी में दो की मौत,1 व्यक्ति की गोली लगने से मौत, दूसरे की चाकू से,जारचा थाना क्षेत्र के सरालपुर गांव की घटना 

सीतापुर-ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरने से 3 महिलाओं की मौत,हादसे में ट्रॉली सवार 13 लोग घायल,CHC बिसवां रेफर,रामपुर कला थाना क्षेत्र के कंदुनी गांव के पास हादसा  

बुलंदशहर-व्यापारी के मुनीम से 10 लाख रुपए की लूट,बैंक से पैसे निकाल कर दुकान पर आ रहा था मुनीम,बदमाशों ने मुनीम के सिर पर वार कर बाइक से गिराया,शिकारपुर के नवीन अनाज मंडी में बदमाशों ने की लूट 

कानपुर-दिनदहाड़े टीचर की गोली मारकर हत्या,अज्ञात बदमाशों ने टीचर को मारी गोली,हत्याकर फरार,नवाबगंज से सरसौल आते थे मृतक रमेश चंद्र शुक्ल,चकेरी थाना क्षेत्र के प्योंदी गांव का मामला 

लखनऊ-सीएम अखिलेश ने 5 बजे कुछ विधायकों को बुलाया,5 केडी आवास पर मुख्यमंत्री ने विधायकों को बुलाया 

कानपुर-बागपत में दो जवान समेत 5 लोगों की हत्या का मामला,एसटीएफ ने कानपुर से 3 हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार,कानपुर में एसटीएफ ने गिरफ्तारी की दी जानकारी 

देवरिया-लार काण्ड पर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा का बयान-लार एसओ लार के कई गावों में कर रहा है बदमाशी,पुलिस कई गावों में जाकर लोगों को धमका रही है,जेल में पीड़ितों से भी मिला

देवरिया-सपा के घमासान पर बोले केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा-पारिवारिक विवाद से प्रदेश बर्बाद हो रहा है,प्रदेश में आराजकता का माहौल है,अंतरकलह की पराकाष्ठा से सपा में हो रहा है विवाद

मऊ-2 व्यापारियों की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा,पिस्टल बरामद,शहर कोतवाली,सर्विलांस टीम ने की गिरफ्तारी

दिल्ली-सपा की लड़ाई पर कांग्रेस नेता संजय सिंह का बयान-नेताजी के राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी विफलता है,विधानसभा चुनाव नजदीक है,अखिलेश को कहते हैं वो चुनाव नही जितवा सकते,नेताजी के बयान से पूरी पार्टी,सरकार धराशाई,हमारी पार्टी सपा की लड़ाई से खुश नही,कांग्रेस जाति-धर्म के नाम पर नहीं करती राजनीति

दिल्ली-यूपी में राहुल गांधी की किसान यात्रा पर बैठक,चुनाव के सभी कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक,15 जीआरजी में शुरू होगी कांग्रेस की बैठक,यूपी कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी,संजय सिंह,PL पुनिया,RPN सिंह,प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद होंगे शामिल,कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बैठक में होंगे शामिल

कानपुर-अज्ञात बदमाशों ने टीचर को मारी गोली,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में रेफर,चकेरी थाना के प्योंदी गांव का मामला 

कासगंज-बैंक से रुपए निकलकर जा रहे व्यापारी से लूट,बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 4.5 लाख रुपए,सहावर थाना क्षेत्र मोहनपुर रोड की घटना

आगरा-छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने SSP से लगाई न्याय की गुहार,एक महीने से स्कूल नहीं गई है परेशान छात्रा,फिरोजाबाद में तैनात एस.आई का लड़का करता है परेशान,दारोगा के रसूख के चलते नहीं हो रही कार्रवाई,एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के इंद्रानगर का मामला

गाजियाबाद-एनआरआई दंपत्ति के घर हुई चोरी का खुलासा,विदेशी करेंसी समेत 20 लाख के जेवरात बरामद,घर का नौकर और ड्राइवर संभल जिले से गिरफ्तार,सीसीटीवी कैमरे में चोरीकी तस्वीर हुई थी कैद,इंदिरापुरम पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

गाजियाबाद-नगर निगम और कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान हंगामा,पार्षद ने सदन में लहराई नोटों की गड्डियां,एक पार्षद को वोट करने के लिए दिए गए थे पैसे,पार्षद जाकिर अली ने मेयर से की लिखित शिकायत,मेयर ने जांच के लिए डीएम को लिखा पत्र

गोरखपुर-मतदाता जागरुकता शिविर का आयोजन,सैकड़ों नए मतदाताओं को किया गया जागरुक,गोरखपुर विवि के NSF फैकल्टी में आयोजन

कानपुर-बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी का बयान-भाजपा के सीबीआई का दुरूपयोग के आरोप गलत,पुत्र मोह में नेता जी नहीं तय कर पा रहे हैं कि किसके साथ रहूं,चाचा-भतीजे की हाथापाई से राजनीति,रिश्तों की मर्यादा ध्वस्त,रामगोपाल संसदीय दल के नेता की हैसियत से BJP के नेताओं से मिले,मुख्यमंत्री का चेहरा समय आने पर घोषित कर दिया जायेगा

अलीगढ़-पति ने पत्नी की जहर देकर की हत्या,पत्नी की मौत के बाद आरोपी पति फरार,दोनों में विवाद,मारपीट के चलते हत्या,सिविल लाइन के श्यामनगर की घटना

दिल्ली-यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की हुई अहम बैठक,प्रियंका गांधी,गुलाम नबी आजाद,शीला दीक्षित,पूर्व गृहराज्य मंत्री आरपीएन सिंह,प्रमोद तिवारी,कांग्रेस नेता संजय सिंह भी बैठक में रहे मौजूद,यूपी के राजनैतिक समीकरण को लेकर हुई चर्चा,कांग्रेस वार रूम में बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा 

दिल्ली-सूत्रों के हवाले से ख़बर,कांग्रेस अपने लिए तलाश रही है रास्ता,अखिलेश यादव के अगले कदम पर तय करेंगे रणनीति,प्रियंका गांधी की चुनावी रैलियों को लेकर भी होगी चर्चा

वाराणसी के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण,अपने संसदीय जिले को पीएम देंगे तोहफा,ऊर्जा गंगा के तहत सिटी गैस पाइप योजना का शिलान्यास,वाराणसी इलाहबाद रेल ट्रैक के दोहरीकरण का शिलान्यास,डाक विभाग के रीजनल कार्यालय का शिलान्यास,वाराणसी की संस्कृति पर डाक टिकट का लोकार्पण,डीरेका के विस्तारीकरण का शिलान्यास,राजा तालाब में कंटेनर निगम के डिपो का शिलान्यास

जौनपुर-बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का बयान-सपा पार्टी नाम की कोई चीज अब UP में नहीं,जिस तरह इन लोगों ने सपा को लूटा पूरा देश देख रहा,भाजपा जो सपा से मिली है वो भी अब मातम कर रही,बसपा की सरकार बहुमत में आने वाली है

जौनपुर-महिला की गला रेत कर हत्या से सनसनी,रेप के बाद महिला की हत्या की आशंका,जलालपुर क्षेत्र के बदीपुर गांव की घटना

सहारनपुर-थाने के बाहर लगी गाड़ियों में लगी भीषण आग,शार्ट सर्किट से लगी आग,दमकल ने बुझाई आग,सदर बाजार थाना परिसर के बाहर लगी आग

सहारनपुर-पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया अरेस्ट,लाइसेंसी पिस्टल,जेवर,नगदी बरामद,सिटी कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी

हरदोई-जमीनी विवाद में दो भाईयों में जमकर मारपीट,मारपीट में घायल युवक की मौके पर ही मौत,लोनार थाना क्षेत्र के सहिजनवा की घटना

चित्रकूट-स्टेट बैंक कर्वी में अव्यवस्थाओं से लोग परेशान,उपभोक्ताओं के साथ किया जाता है दुर्व्यवहार,मशीनें खराब,बैंक मैनेजर रहते हैं नदारद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me