मामूली विवाद में फायरिंग, एक घायल
विश्वनाथगंज, मांधाता थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में रविवार की शाम बिजली का तार जोड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इसमें इजराइल उर्फ नन्हें (45) पुत्र इकराम को गोली लग गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने गोली मारने के आरोपी अंसार अहमद के घर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की। गोली से घायल नन्हें को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाने पर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। मौके पर मांधाता व रानीगंज पुलिस के पहुंचने पर तोड़फोड़ के आरोपी भी भाग निकले। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सुजानपुर गांव निवासी इकराम व रफीक के विवाद जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। बीते माह डीएम के निर्देश पर एसडीएम व पुलिस प्रशासन ने धान के खेत से होकर चकरोड का निर्माण कराया था। उक्त चकरोड को बाद में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसमें मांधाता थाने में चार अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार की शाम बिजली का तार जोड़ रहे बच्चों के विवाद में मामले ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों तरफ से असलहे निकल आए और फाय¨रग होने लगी। आठ दस राउंड चली गोली से गांव में जहां दहशत फैल गई वहीं इकराम के पुत्र नन्हें को गोली लग गई। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। उधर इससे नाराज कुछ लोग अंसार अहमद के घर पहुंचकर तोड़ फोड़ करना शुरू कर दिए। बाहर खड़ी उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। चारपाई तोड़ दी तथा छप्पर में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इसी बीच सीओ रानीगंज संतोष ¨सह, एसओ मांधाता राजकिशोर, एसओ रानीगंज लल्लन यादव, शनिदेव चौकी प्रभारी, देल्हूपुर चौकी प्रभारी भारी भरकम फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस को देखते ही तोड़फोड़ करने वाले मौके से भाग निकले। उधर गंभीर रूप से घायल नन्हें को जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। सीओ रानीगंज संतोष ¨सह ने बताया कि इकराम के घर का लड़का बिजली का तार जोड़ रहा था, जिसे अंसार के लड़के ने मना किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और असलम तथा रफीक के बीच फाय¨रग होने लगी। गोली इजरायल के जबड़े में लगी है। गांव में कुछ पुलिस वालों को तैनात किया गया है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me